बिनती सुन लो हे भगवान- हम सब बालक हैं नादान...प्रार्थना गीत-

ग्राम-घूमडपाल, ब्लाक-दरभा, जिला-जगदलपुर (छत्तीसगढ़) से पदमनी जो अध्यापिका हैं| बता रही हैं, बच्चो को स्कूल में पढाई शुरू कराने से पहले सभी को एक प्रार्थना गीत गाना होता है| प्रतिदिन वे अलग प्रार्थना गाते हैं | वे एक गीत सुना रही हैं :
बिनती सुन लो हे भगवान-
हम सब बालक हैं नादान-
विद्या बुद्धी कुछ नहीं पास-
हमें बना लो अपना दास...

Posted on: Apr 20, 2019. Tags: CG DARBHA JAGDALPUR PADMANI SONG VICTIMS REGISTER

हमारे गांव में योजना का लाभ लोगो को नहीं मिल रहा है, आवेदन करने पर ध्यान नहीं देते...मदद की अपील-

ग्राम-मलमेटा, पंचायत-येदानार, पोस्ट-तरंडी, विकासखण्ड-अंतागढ़, जिला-उत्तर बस्तर कांकेर (छत्तीसगढ़) से गनूराम, मनऊराम, श्रीराम मंडावी, श्याम सिंह नुरेटी बता रहे हैं, कि उन्हें योजना का सही से लाभ नहीं मिल पा रहा है| अधिकारियों के कहने पर शौचायल बनवाये, लेकिन लागत राशि नहीं मिल रहा है| आवेदन करने पर अधिकारी कहते हैं | पैसा नहीं आया है| और बर्रेबेडा पारा में अभी शौचालय नहीं बना है| इस तरह से किसी को योजना का लाभ मिला है| तो किसी को नहीं मिला | इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं | कि दिये गये नंबरों पर बात कर समस्या को हल कराने में मदद करें : मनउराम उपेंडी@7447936193. सचिव@7587336080, अपर कलेक्टर@7587876877.

Posted on: Apr 20, 2019. Tags: CG KANHAIYALAL KEWAT KANKER PROBLEM SONG VICTIMS REGISTER

2016 से डेम टूटा है, बनवाने के लिये आवेदन करते हैं, लेकिन सुनवाई नहीं होती...मदद की अपील-

ग्राम-डांगरा, पंचायत-बैहासाले, पोस्ट-कोलर, विकासखण्ड-अंतागढ़, जिला-उत्तर बस्तर कांकेर (छत्तीसगढ़) से अर्जुन सिंह गावड़े और मंगलराम नुरेटी बता रहे हैं| गांव में पानी की समस्या है| वर्ष 2003 में डेम का उत्घाटन किया गया था| जो 2016 में टूट गया| जिसके कारण वे खेती नहीं कर पा रहे हैं | डेम को बनवाने के लिये निवासियों ने अधिकारियों के पास आवेदन किया| लेकिन अभी तक कोई कारवाही नहीं हो रही है| इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं, कि दिये गये नंबरों पर बात कर डेम बनवाने में मदद करें : संपर्क नंबर (अर्जुन सिंह गावड़े)@7648041658. CEO@9131375990, SDM@9406174949.

Posted on: Apr 19, 2019. Tags: ANTAGARH BASTRA CG KANHAIYALAL KEWAT PROBLEM SONG VICTIMS REGISTER

छ: साल की छोकरी भरकर लाई टोकरी...कविता-

ग्राम-कुम्हारी, पंचायत-भैसागाँव, विकासखण्ड-अंतागढ़, जिला-उत्तर बस्तर कांकेर (छत्तीसगढ़) से यमुना, दिव्यानी पांडे, दिव्या, अंजली एक कविता सुना रहे हैं :
छ: साल की छोकरी भरकर लाई टोकरी-
टोकरी में आम है, नहीं बताती दाम है-
नाम नहीं है पूछना, हमें आम है चूसना...

Posted on: Apr 19, 2019. Tags: ANTAGARH CG KANHAIYALAL KEWAT KANKER POEM SONG VICTIMS REGISTER

पीनेका, ऐ पिटेकन, नेड पिटेकन, नए बुलो वैया नोनी...गोंडी शादी गीत-

ग्राम-मामडपाल, ब्लाक-दरभा, जिला-जगदलपुर, बस्तर (छत्तीसगढ़) से फूल सिंग पोडयामी गोंडी में एक शादी एक गीत सुना रहे हैं :
पीनेका, ऐ पिटेकन, नेड पिटेकन-
नए बुलो वैया नोनी-
पीनेका, ऐ पिटेकन, नेड पिटेकन-
नए बुलो वैया नोनी-
कु विमान गिनगु गमण-
इसड वैया...

Posted on: Apr 19, 2019. Tags: BHOLA BAGHEL CG JAGDALPUR SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »