सुन रे भईया सीजीनेट के सुनईया...सीजीनेट गीत-
सीजीनेट के साथी प्रेमसाय आयाम एक सीजीनेट गीत सुना रहे हैं :
सुन रे भईया सीजीनेट के सुनईया-
सीजीनेट सुनईया भईया एला झन भुलईहा-
सीजीनेट हवे सबो के समझईहा-
गांव-गांव में जाथे भईया-
सब के समस्या ला सुने भईया-
सीजीनेट सुनईया भईया एला झन भुलईहा...
Posted on: Apr 10, 2019. Tags: PREMSAI AYAM SONG VICTIMS REGISTER
आदिवासी संकृति, गीत, संगीत जिसमे सभी एक साथ गाते और नाचते हैं...
जिला-कोंडागांव (छत्तीसगढ़) से चंद्रभान मार्को वहां पर हो रहे आदिवासी संकृति, गीत संगीत को सुना रहे हैं, कार्यक्रम में आदिवासी समुदाय के लोग शामिल होकर नचाते हैं| और अपनी भाषा गोंडी में गीत गाते हैं| ये आदिवासी समुदाय का पारंपरिक त्योहार है|
इसमे महिला पुरुष दोनों एक साथ लकड़ी लेकर नाचते हैं|
Posted on: Apr 10, 2019. Tags: CG CHANDRABHAN MARKO CULTURE KONDAGAON SONG VICTIMS REGISTER
महतारी के कोरा ला आऊ, कहां ले पाऊं गा संगी मोर...कविता-
ग्राम-तमनार, जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से कन्हैयालाल पड़ियारी एक कविता सुना रहे हैं :
महतारी के कोरा ला आऊ, कहां ले पाऊं गा संगी मोर-
ओखर कोरा में खेले खायें, ओला कैसे मै भुलाओं गा संगी-
जियत रहिस ओला मै नई पूछे गा संगी-
मर गिस ता पछ्तावथो गा संगी-
महतारी हर मोला छोड़ के चल दिहिस गा संगी...
Posted on: Apr 10, 2019. Tags: CG KANHAIYALAL PADIYARI POEM RAIGARH SONG VICTIMS REGISTER
हर चेहरे पर थिरक रही हो, सुंदर प्यारी किलकारी...गीत-
भागलपुर (बिहार) से किलकारी बाल केंद्र के वार्षिकोत्सव पर सुनील कुमार बच्चो के साथ एक प्रार्थना गीत सुना रहे हैं :
हम अबोध नन्हे बच्चो के दुनिया हो इतनी न्यारी-
हर चेहरे पर थिरक रही हो, सुंदर प्यारी किलकारी-
इस जग में मेरे सब अपने गैरो की धारणा न हो-
मन मेरा बन जाये मधुवन, बदले की भावना न हो-
जिधर भी देखो इस धरती पर, खुशियों की हो फुलवारी-
हर चेहरे पर थिरक रही हो, सुंदर प्यारी किलकारी...
Posted on: Apr 10, 2019. Tags: BIHAR SONG SUNIL KUMAR VICTIMS REGISTER
झिरिया में बाढ़ का पानी चला जाता है, सुधार कराने के लिये आवेदन करने पर काम नहीं होता...
लीहाटोला, ग्राम-छिंदीडीह, पंचायत-अमनिया, तहसील-पंडरिया, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से तारा सिंह मरावी बता रहे हैं| उनके गांव में एक झिरिया है| जिसका पानी वे उपयोग करते हैं| बारिश में बाढ़ आने से झिरिया में गंदा पानी चला जाता है| जिससे पीने के पानी की समस्या होती है| पारा में एक हैण्डपंप है| जिसमे पानी के लिये इंतजार करना होता है| उससे पानी की पूर्ति नहीं हो पाती| एसी स्थिती में झिरिया से ही पानी लाते हैं| जिससे लोग बीमार पड़ते हैं| झिरिया को ठीक करने के लिये उन्होंने गांव के सरपंच, सचिव के पास आवेदन किया, लेकिन उसमे कोई काम नहीं हो रहा है| इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि दिये गये नंबरों पर बात कर समस्या का निराकरण कराने में मदद करें : SDM@7587202092, CEO@9669625077. संपर्क नंबर@8085182856.
