कंपनी के कर्मचारियों ने लगाया झूठा आरोप अब पुलिस कर रही है परेशान...
बयासी कालोनी, ब्लाक-धरम जयगढ़, जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से सजल कुमार बता रहे हैं, 2011 – 12 में दैनिक भास्कर और वेदांता बालको की दो कम्पनी ओपन कोयला खदान प्रस्तावित हुई थी, जिसके खिलाफ उन्होंने समुदाय के साथ मिलकर आंदोलन किया था, दोनों कम्पनी के खिलाफ एन जी टी भोपाल और दिल्ली में मामला दर्ज कराया गया था, जिसके बाद सजल कुमार को कम्पनी द्वारा अपने पक्ष में लाने के लिये प्रयास किया गया, नहीं माने जाने पर कम्पनी के कर्मचारियों ने उन पर झूठा आरोप लगाया जिसके बाद पुलिस द्वारा सजल कुमार पर कारवाही हुई, जिस पर उनके पक्ष में न्यायालय का फैसला आया, हाल ही में 2 माह पहले उन्हें धरमजयगढ़ थाना प्रभारी अमित शुक्ला द्वारा थाने बुलाया गया और उन्हें निगरानी बदमास बोलते हुये गुण्डा लिस्ट में नाम होने की बात कही, NRC को लेकर भी उनसे पूछताछ की गयी, 23 फ़रवरी को उन्हें पुनः थाने बुलाया गया और 3 घंटे बैठाये रखने के बाद जानकारी दिया गया कि एस पी की उपस्थिति में दिन मंगलवार को 10 बजे चौपाल लगाया जा रहा है, जिसमे उपस्थित होने को उन्हें कहा गया, वे पुलिस के इस बर्ताव से बहुत परेशान हैं इसलिये वे निवेदन कर रहे हैं कि दिये नंबर पर बात कर ये जानकारी ले कि किस कारण से उन्हें परेशान किया जा रहा है मानसिक रूप से परेशान किया जा रहा है, समस्या का निराकरण कराने में मदद करें: जिला एस पी@9479193200. संपर्क नंबर@8964896483.
Posted on: Feb 24, 2020. Tags: CG PROBLEM RAIGARH SAJAL KUMAR SONG VICTIMS REGISTER
स्वास्थ्य स्वर : स्वप्न दोष का घरेलू उपचार...
ग्राम-रनई, थाना-पटना, जिला-कोरिया (छत्तीसगढ़) से वैद्य केदारनाथ पटेल स्वप्न दोष का घरेलू उपचार बता रहे हैं, बरियारी की जड़ को मोती भस्म या मुंगा भस्म के साथ चाटने से स्वपन दोष में आराम मिल सकता है, दूसरा कमल के जड़ को पीसकर प्रतिदिन सेवन करने से लाभ हो सकता है, संबंधित विषय पर पूरी जानकारी लेने के बाद नुस्खा प्रयोग करें : संपर्क नंबर@9826040015.
Posted on: Feb 24, 2020. Tags: CG HEALTH KEDARNATH PATEL KORIYA SONG VICTIMS REGISTER
रिस्तो में भरोषा होना चाहिये...कहानी-
एक जंगल में चार सांड रहते थे चारो में गहरी मित्रता थी सभी साथ रहते थे, जंगल का शेर भी उनसे डरता था, शेर सांडो को खाने की ताक में था, तो उसने योजना बनाई कि इनको अलग कर दिया जाय जिससे काम आशान हो जाये, फिर शेर चारो सांडो को अलग अलग कर बुलाया और उनके कान के पास अपने मुह को रखा, सभी एक दूसरे से पूछने लगे, शेर ने क्या कहा सभी बोले कुछ नहीं और आपस मतभेद करने लगे और अलग अलग रहने लगे जिसका फायदा शेर को मिला और उसने चारो सांडो एक एक कर खा लिया, इससे सीख मिलती है रिस्तो में भरोषा होना जरुरी है नहीं तो कोई भी हमें नुकसान पंहुचा सकता है|
Posted on: Feb 24, 2020. Tags: CG RAJNANDGAON SONG STORY VICTIMS REGISTER VIRENDRA GANDHARV
अंग्रेजी दारू पे लगा दो नोटा...कविता-
ग्राम-तमनार, जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से कन्हैयालाल पढ़ीयारी एक कविता सुना रहे हैं:
जहाँ देखा मैंने लोटा वही मैंने घोटा-
बेडी भी हो मोटा मोटा-
जहाँ देखा चिलम वही मैंने सोंटा-
अंग्रेजी दारू पे लगा दो नोटा-
फिर भी मिल जाये दारू छोटा मोटा-
पीकर मैंने इधर उधर लोटा-
किसी ने आकर मुझे सोंटा-
फिर भी मै नहीं हुआ छोटा...
Posted on: Feb 24, 2020. Tags: CG KANHAIYALAL PADIYARI POEM RAIGARH SONG VICTIMS REGISTER
गाँव में पानी की समस्या है 2 किलोमीटर दूर से पानी लाते है...
ओझापारा, ग्राम पंचायत-लखापुरी, ब्लाक, जिला-कोंडागांव (छत्तीसगढ़) से घसनी बाई, माला बाई और गनेश्वरी बता रही हैं कि उनके गाँव में पानी की समस्या है वे 2 किलोमीटर दूर नदी से पानी लाते हैं, इस समस्या को हल कराने के लिये उन्होंने अधिकारियों के पास आवेदन किया लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है इसलिये वे सीजीनेट के श्रोताओ से अपील कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर बात कर समस्या को हल कराने में मदद करें : सचिव@7828077644, CEO@7247497636, कलेक्टर@9425598888. संपर्क नंबर / फूलचंद नेताम@8103550277.
