खुशिया मनाइये कि आप आजाद हैं...कविता-
कानपूर (उत्तर प्रदेश) से के एम भाई स्वतंत्रता दिवस की शुभकानायें देते हुये, एक कविता सुना रहे हैं :
खुशिया मनाइये कि आप आजाद हैं-
आपका लोकतंत्र आजाद है-
राम भी आजाद है और मुल्ला भी आजाद है-
पंडित और चमार भी आजाद है-
सफ़ेद लिबाज में लूट भी आजाद है-
इंटरनेट के साथ भूख भी आजाद है...
Posted on: Aug 15, 2019. Tags: KANPUR KM BHAI POEM SONG UP VICTIMS REGISTER
हरियर धन झुराय लागिस, कमी हो गये पानी के...कविता-
ग्राम-छुलकारी, जिला-अनूपपुर (मध्यप्रदेश) से कन्हैयालाल केवट एक कविता सुना रहे हैं:
हरियर धन झुराय लागिस-
कमी हो गये पानी के-
देख के कर्लाथे किसान के जीव-
उपराज मारे जाथे किसान के-
हरियर धान झुरात हवे-
कमी होई गये पानी के...
Posted on: Aug 13, 2019. Tags: ANUPPUR KANHAIYALAL KEWAT MP POEM SONG VICTIMS REGISTER
सावन भादो सुखिया दियारिया...कजली गीत-
ग्राम-छुलकारी, जिला-अनूपपुर (मध्यप्रदेश) से मंदाकनी मिश्रा एक कजली गीत सुना रही हैं :
सावन भादो सुखिया दियारिया-
कि नहीं आवय भईया लेवाउवा हो ना-
सावन भादो की सुखिया दियारिया-
अम्मा जो होती खबर मोर करती-
बाबू जी ता गई हैं भुलाई हो ना-
चची जो होती तो खबर मोर लेती...
Posted on: Aug 06, 2019. Tags: ANUPPUR MANDAKANI MISHRA MP SONG VICTIMS REGISTER
जाति प्रमाण पत्र नहीं बन रहा है, आवेदन पर सुनवाई नहीं होती...मदद की अपील-
ग्राम-तमनार, जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से सौरा समाज के महासचीव उग्रसेन बता रहे हैं| हम लोग 30 मई 2018 को व्यापक धरना प्रदर्शन किये, जिसमे यह मांग की गई| कि क्यों आदिवासी सौरा समाज का जाति प्रमाण पत्र नहीं बनाया जा रहा है| जिसके कारण इस समाज के बच्चो का दाखिला स्कूलों में नहीं हो पा रहा है | इसके लिए 2002 से संघर्ष जारी है| राज्यपाल को भी आवेनद दिये हैं| अधिकारी सिर्फ आश्वासन देते हैं| इसलिए सीजीनेट के सभी साथियों से निवेदन है कि अधिकारियों से बात कर जाति प्रमाण पत्र बनवाने में मदद करें : पटवारी@8305164333, कलेक्टर@0776222203. संपर्क नंबर@9993891275.
Posted on: Aug 06, 2019. Tags: CG PROBLEM RAIGARH RAJENDRA GUPTA SONG VICTIMS REGISTER
Impact : संदेश रिकॉर्ड करने के बाद समस्या का निराकरण हो गया...
ग्राम पंचायत-कडिया, जनपद-वाड्रफनगर, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से विनय कुमार गुप्ता बता रहे हैं कि उनके गांव के लोग रोजगार सहायक के रवैया से परेशान थे| रोजगार सहायक द्वारा फर्जी बिल लगाकर पैसा आहरण कर लिया गया था| जिसकी शिकायत उन्होंने जनपद पंचायत और जिला पंचायत में किया था| लेकिन कोई कारवाही नहीं हो रही थी| तब उन्होंने अपनी समस्या को सीजीनेट में अप्रैल 2018 में रिकॉर्ड किया था| जिसके 4 माह बाद उनकी समस्या हल हो गयी| इसलिये वे सीजीनेट के साथियों और संबंधित अधिकारियों को धन्यवाद दे रहे हैं जिन्होंने उनकी मदद की : संपर्क नंबर@6265437930.
