पैदल गाँव वापस आये थे, काम नहीं मिलने से दोबारा से बाहर जाना पड़ रहा है...

ग्राम-लोनी, पंचायत-छतैनी, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से जगदीश गाँव के लोगो की समस्या से अवगत करा रहे हैं, जो काम नहीं मिलने से गाँव बाहर जाने की तैयारी में हैं, निवासी शिवदयाल यादव बता रहे हैं, वे इंदौर में काम करते थे लॉकडाउन के कारण 4 अप्रैल को पैदल आये हैं, आने में 13 दिन का समय लगा, अब काम नहीं मिल रहा है इसलिये वापस जाने की तैयारी में हैं| सरकार से जो 1000 मिलना था वो भी नहीं मिला है| प्रवासी मजदूर का फॉर्म भर चुके है लेकिन उसमे भी कुछ नहीं मिला है| दूसरे साथी अमर बहादुर यादव का कहना है कि वे सूरत में काम करते थे, वहां से पैदल आये हैं, 15 दिन में गाँव पहुंचे हैं, आने के बाद कोई काम नहीं मिला है जिसके कारण उन्हें वापस जाना पड़ रहा है| वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर बात कर पंचायत में काम दिलाने में मदद करें जिससे फिर बाहर न जाना पड़े और गाँव में रहकर जीवन यापन कर सकें: संपर्क नंबर / शिवदयाल यादव@9755155983. सेकेट्री@9755289522. रोजगार सहायक@9179697622, सरपंच@9755289522. (171331) (AR)

Posted on: Jul 20, 2020. Tags: JAGDISH YADAV MP PROBLEM REWA SONG VICTIMS REGISTER

पेंशन सूची में नाम नहीं जुड़ने से पेंशन नहीं मिल रहा है, नाम जुडवाने में मदद करें...

ग्राम-बोसडवा, ब्लाक-जवा, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से कुसुमकली बता रही हैं उनको वृद्धावस्था पेंशन नहीं मिल रहा है, उनका नाम पेंशन सूची में नहीं जुड़ा है, वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रही हैं कि दिये नंबरों पर संपर्क कर पेंशन सूची में नाम जुड़ाने में मदद करें: सचिव@8827056689, सरपंच@9589755675. संपर्क नंबर@9179760029. (171196) (AR)

Posted on: Jul 20, 2020. Tags: KUSUMKALI MP PENSION PROBLEM REWA SONG VICTIMS REGISTER

एक दो तीन चार कदम बढ़ाते जाओ...गीत-

जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से चंद्रप्रकाश एक गीत सुना रहे हैं:
एक दो तीन चार कदम बढ़ाते जाओ-
जवानों कदम बढ़ाते जाओ-
देश के हो तुम भाग्य उज्वल-
देश के हो तुम अमर शहीदों-
एक दो तीन चार कदम बढ़ाते जाओ-
जवानों कदम बढ़ाते जाओ... (AR)

Posted on: Jul 20, 2020. Tags: BALRAMPUR CG CHANDRA PRAKASH SONG VICTIMS REGISTER

स्वास्थ्य स्वर : चर्म रोग में चकोड़ा का उपयोग-

जिला-टीकमगढ़ (मध्यप्रदेश) से वैद्य राघवेंद्र सिंह राय चाकोड़ा के औषधीय उपयोग बता रहे हैं, चर्म रोग की समस्या में चकोड़ा के पत्तो का साग बनाकर सेवन करने से लाभ हो सकता है, 7 दिन तक सेवन कर सकते हैं, संबंधित विषय पर जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं: संपर्क नंबर@9519520931. (AR)

Posted on: Jul 20, 2020. Tags: HEALTH MP RAGHVENDRA SINGH RAI SONG TIKAMGARH VICTIMS REGISTER

बिजली नहीं होने से निवासी परेशान हैं, बिजली लगवाने में मदद करें...

दोंदर कॉलोनी, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से रानी देवी बता रही हैं, उनके गाँव में लाईट नहीं है, जिसके कारण दिक्कत हो रही है, रात में दिक्कत होती है, बच्चे गर्मी के कारण रह नहीं पाते हैं| निवासी नंदकिशोर का कहना है लाईट नहीं होने रात बच्चो को पढ़ने में दिक्कत होती हैं, कीड़ो का डर रहता है, मिट्टी का तेल नहीं मिल रहा है जिससे दिया जलाते थे, निवासी परेशान हैं इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर बात कर समस्या का निराकरण कराने में मदद करें: JE@8349747681. संपर्क नंबर@8827389351. (171659) (AR)

Posted on: Jul 19, 2020. Tags: ELECTRICITY MP PROBLEM RANI DEVI REWA SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »