लेती नहीं दवाई माँ, जोड़े पाई-पाई माँ...कविता-

मालिघाट, जिला-मुजफ्फरपुर (बिहार) से सुनील कुमार एक कविता सुना रहे है :
लेती नहीं दवाई माँ, जोड़े पाई-पाई माँ-
दुःख थे पर्वत, राई माँ, हारी नहीं लड़ाई माँ-
इस दुनियां में सब मैले हैं, किस दुनियां से आई माँ-
दुनिया के सब रिश्ते ठंडे, गरमा गरम रजाई माँ-
जब भी कोई रिश्ता उधड़े, करती है तुरपाई माँ-
बाबू जी तनख़ा लाये बस, लेकिन बरक़त लाई माँ-
बाबूजी थे सख्त मगर, माखन और मलाई माँ-
बाबूजी के पाँव दबा कर, सब तीरथ हो आई माँ-
नाम सभी हैं गुड़ से मीठे, मां जी, मैया, माई, माँ...

Posted on: Feb 27, 2019. Tags: BIHAR MUZAFFARPUR POEM SONG SUNIL KUMAR VICTIMS REGISTER

बम्बई शहरिया से, आइले दुई बबुनिया, नथुनिया...भोजपुरी गीत

ग्राम-मनगा, जिला-पूर्वी चम्पारण (बिहार) से कुदन कुमार एक भोजपुरी गीत सुना रहे है :
बम्बई शहरिया से, आइले दुई बबुनिया, नथुनिया-
पिन्हले पिन्हले हो नथुनिया, पिन्हले पिन्हले-
तोहरे भईले सगा रो, जवार नथुनिया पिन्हले पिन्हले-
बम्बई शहरिया से, आइले दुई बबुनिया, नथुनिया-
पिन्हले पिन्हले हो नथुनिया, पिन्हले पिन्हले-
गोर गाल पर गोरखपुर में, गोली चल गल दय्या-
मिर्ज़ापुर, गाज़ीपुर, बलिया पकड़े लोग कल्य्या-
आरा, छपरा बक्सर वाले, पहले बबुनिया कल्य्या थामले थामले...

Posted on: Feb 27, 2019. Tags: KUNDAN KUMAR SONG VICTIMS REGISTER

हे सरणा माय राऊर पूजा करिला...सरणा भजन गीत

मालीघाट, जिला-मुजफ्फरपुर (बिहार) से सुनील कुमार सरणा भजन गीत सुना रहे हैं :
हे सरणा माय राऊर पूजा करिला-
हे चंदा माय राऊर सेवा करिला-
आपन के विनती स्वीकार करु माँ-
व्यर्थ के मन बेरा पार करु माँ-
रात दिन परेशानी किन के-
तोर दूरा जाईला-
राऊर खातिर सेवा करिले-
इते दिन उपवास रहिला-
तोहरे अँचरे में माँ-
सबके जिंदगी आहे-
तोहर बीना आपन कर्मा-
कुछ भी नहीं जानिला...

Posted on: Feb 27, 2019. Tags: SONG SUNIL KUMAR VICTIMS REGISTER

वह चिड़िया जो चोच मारकर...कविता

ग्राम-करकट्टा,पोस्ट-जोगा जिला-पलामू (झारखण्ड) से अंजनी कुमारी
एक कविता सुना रहे हैं :
वह चिड़िया जो चोच मारकर-
दूध भरे जूडी के दाने से रस खा लेती है-
वो छोटी संतोषी चिड़िया नीले पंखो वाली मै हूँ-
मुझे वन से बहोत प्यार है-
वह चिड़िया जो कंठ खोलकर-
बुड्ढ़े वन बाबा की खाती...

Posted on: Feb 27, 2019. Tags: ANJNI KUMARI SONG VICTIMS REGISTER

मन में दीप जला दे, हे प्रभु दिल में ज्योत जला दे...भक्ति गीत -

ग्राम-करकेटा, पोस्ट-जोंगा, थाना-उटार रोड, जिला-पलामू, (झारखण्ड) से अंजनी कुमारी एक भक्ति गीत सुना रही है :
मन में दीप जला दे, हे प्रभु दिल में ज्योत जला दे-
शांति की ज्योति मेरे मन में, मन में दीप जला दे-
प्रेम की ज्योति मेरे मन में, मन में दीप जला दे-
दया की ज्योति मेरे मन में, मन में दीप जला दे-
मन में दीप जला दे, हे प्रभु दिल में ज्योत जला दे...

Posted on: Feb 26, 2019. Tags: ANJNI KUMARI SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »