स्वास्थ्य स्वर : कान का बहना, कान दर्द जैसी समस्याओं का घरेलू उपचार-

प्रयाग विहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच डी गांधी कान से संबंधित समस्या का घरेलू उपचार बता रहे हैं | लहसुन की कली 3 नग, कडुवा नीम की पत्ती 6 नग, सरसों का तेल तीन चम्मच सभी को इकठ्ठा कर लें| उसके बाद तेल को गर्म करें, और सभी सामाग्री उसमे डाल दें| जब सभी जल जाये, तो उसे छानकर ठण्डा कर सीसी में सुरक्षित रख लें| दो-दो बूंद गुनगुना कर दिन में दो बार कान में डालने से कान का बहना, कान दर्द जैसी समस्या में आराम मिल सकता है| ठण्डी चीजों से बचे| मिर्च, मसाला, तेल, खटाई, गरिष्ठ भोजन का प्रयोग कम करें| नशा न करें| मैदा, शक्कर नमक का प्रयोग कम करें| अधिक जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं : एच डी गांधी@9111061399.

Posted on: Apr 24, 2019. Tags: CG HD GANDHI HEALTH RAIPUR SONG VICTIMS REGISTER

इले आ, एदे ददे दे, हिडाल त ची पा...धुरवा भाषी गीत-

ग्राम-नागासर्रा, जिला-जगदलपुर (छत्तीसगढ़) से मिलकी और कना एक गीत सुना रही हैं :
इले आ, एदे ददे दे-
हिडाल त ची पा-
भेडा पे लई-
इले आ, एदे ददे दे-
हिडाल त ची पा-
भेडा पे लई...

Posted on: Apr 24, 2019. Tags: BHAN SAHU CG JAGDALPUR SONG

हमारे गांव के स्कूल में 5 साल से एक ही शिक्षक है, आवेदन करने पर अधिकारी ध्यान नहीं देते...मदद की अपील-

कटेनार, ब्लाक-दरभा, जिला-जगदलपुर (छत्तीसगढ़) से सुमारु दास बता रहे हैं| उनके गांव में 7 स्कूल है| सभी स्कूल में एक-एक शिक्षक है| जो बच्चो को पढ़ाते हैं| 5 साल से ये स्थिती है| वे कई बार अधिकारियों के पास आवेदन कर चुके हैं| लेकिन इस पर कोई सुनवाई नहीं हो रही है| इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि दिये गये नंबरों पर बात कर समस्या को हल कराने में मदद करें : कलेक्टर@07782222693, शिक्षा विभाग@9406074616.

Posted on: Apr 24, 2019. Tags: BHAN SAHU CG DARBHA JAGDALPUR PROBLEM SONG VICTIMS REGISTER

रुक जा पंक्षी मत इतरा, नहीं चलेगा कल से बस तेरा...कविता-

ग्राम-तमनार, जिला-रायगढ़ (छत्तीसग) से कन्हैयालाल पड़ियारी एक कविता सुना रहे हैं:
रुक जा पंक्षी मत इतरा-
नहीं चलेगा कल से बस तेरा-
मद मस्त मौला बन पथ में जरा-
पग-पग फनकारों का पहरा-
ये दुनिया रहती खफा खफा-
तेरा यहां नहीं चलेगा कोई सफा...

Posted on: Apr 23, 2019. Tags: CG KANHAIYALAL PADIYARI POEM RAIGARH SONG VICTIMS REGISTER

हमारे गांव में 1 किलोमीटर रोड खराब है, बनवाने के लिये आवेदन करते हैं, लेकिन सुनवाई नहीं होती...

ग्राम-बड़ेबादल पारा, पंचायत-काकडवारा, ब्लाक-जगदलपुर (छत्तीसगढ़) से मंगलूराम बता रहे हैं| गांव में रोड की समस्या है| एक किलोमीटर तक रोड खराब है| बारिश के दिनों में दिक्कत होती है| उनके गांव की जनसंख्या 130 है| उन्होंने रोड की समस्या को लेकर पंचायत में आवेदन किया| लेकिन कोई कारवाही नहीं हो रही है| इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं, कि दिये गये नंबरों पर बात कर रोड की समस्या को हल कराने में मदद करें : संपर्क नंबर@9165246292. सरपंच@9691537673, CEO@9425260013.

Posted on: Apr 23, 2019. Tags: CG JAGDALPUR MANGLURAM ROAD PROBLEM SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »