Gondi Bultoo (Bluetooth) Radio in Hindi : 16th March 2020...

श्रोताओं आज हम लेकर आये हैं बुल्टू रेडियो जिसे प्रस्तुत कर रहे हैं सइते दुग्गा और सनबती दुग्गा इस रेडियो कार्यक्रम में मनोरंजन, लोक गीत, संस्कृति को प्रस्तुत करने वाले संदेसो को शामिल किया गया है, इसमें कुछ लोग समस्याओं पर चर्चा कर रहे हैं, कुछ लोग गीत गा रहे हैं अपनी भाषा में, इन संदेसो को आप सीजीनेट के नंबर 08050068000 पर मिस्ड कॉल कर सुन सकते हैं और cgnetswara.org पर डाऊनलोड किया जा सकता है, जिन इलाके में इंटरनेट की सुविधा नहीं है इसे ब्लूटूथ से शेयर कर सुनते हैं, स्मार्ट फोन में बुल्टू एप का उपयोग कर संदेश सुनते और रिकॉर्ड करते हैं|

Posted on: Mar 16, 2020. Tags: BULTOO RADIO GONDI SAITE DUGGA SANBATI DUGGA

Impact : मोटर पुन : लग जाने से पानी की समस्या हल हो गयी है...

ग्राम पंचायत-अकौरिया, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से चुन्नू देवी के साथ उनके साथियों ने एक माह पहले शिकायत किया था, उनके मोहल्ले पानी की समस्या थी, पम्प का मोटर गाँव के सरपंच द्वारा निकाल लिया गया था, सदेश रिकॉर्ड करने के बाद मोटर लगा दिया गया है, जिससे गाँव के लोगो को पानी मिलने लगा है इसलिये वे सीजीनेट सभी मदद करने वाले साथियों और विभागीय अधिकारियों को धन्यवाद दे रहे हैं: संपर्क नंबर@7440261514.

Posted on: Mar 16, 2020. Tags: IMPACT STORY JAGDISH YADAV MP REWA SONG VICTIMS REGISTER

पीपल की ऊँची डाली पर बैठी चिड़िया गाती है...कविता-

ग्राम-देवरी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से कैलास पोया एक कविता सुना रहे हैं:
पीपल की ऊँची डाली पर बैठी चिड़िया गाती है-
तुम्हे ज्ञात अपनी बोली में यह संदेश सुनाती है-
चिड़िया बैठी प्रेम प्रीती की रीती हमें सिखलाती है-
वह जग के बंदी मानो को मस्ती मंत्र बतलाती है-
वन में कितने पक्षी है सब मिल जुलकर रहते हैं-
रहते जहाँ वही अपनी दुनिया बसाते है...

Posted on: Mar 15, 2020. Tags: CG KAILASH POYA POEM SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER

स्वास्थ्य स्वर : गैस की समस्या को दूर करने का घरेलू उपचार...

प्रयाग विहार, मोनिनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच डी गांधी गैस की समस्या को दूर करने का घरेलू उपचार बता रहे हैं, अजमोल 30 ग्राम और गुड़ 30 ग्राम दोनों को मिलाकर छोटी-छोटी गोली बना लें, उसके बाद दिन में 3 बार सेवन करें गैस की समस्या में आराम मिल सकता है| गरिष्ठ भोजन, मैदा शक्कर नमक का सेवन कम करें नशा न करें संबंधित विषय पर जानकारी के लिये दिये नंबर पर संपर्क कर सकते हैं: संपर्क नंबर@9111061399.

Posted on: Mar 15, 2020. Tags: CG HD GANDHI HEALTH RAIPUR SONG VICTIMS REGISTER

बारी मा बोयों लाल भाजी टुरी होजा राजी...छत्तीसगढ़ी गीत-

ग्राम-खैरागढ़, जिला-राजनांदगाँव (छत्तीसगढ़) से जया मुंडे एक छत्तीसगढ़ी गीत सुना रही हैं:
बारी मा बोयों लाल भाजी टुरी होजा राजी-
मया जोरे चले आबे न-
मया जोरे चले आबे का ओ, मया जोरे चले आबे तै न-
मया जोरे चले आहूँ का रे, मया जोरे चले आहूँ न-
तारित के बोली मोर सुन ले, मोर जोड़ी मया बांधे मारे मोला न-
ये बारी मा बोयों ओ नोहरी, मै मारों लबारी मया बांधे चले आबे न...

Posted on: Mar 15, 2020. Tags: CG JYA MUNDE RAJNANDGAON SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »