Impact: We were drinking dirty water, Got handpump after report on CGnet...

ग्राम-प्रेमनगर, ब्लाक-वाड्रफनगर, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से ब्रजेश कुमार कुशवाह उनके गाँव कि समस्या कैसे हल हुई है और सीजीनेट का नम्बर कैसे मिला उसके बारे में बता रहे है कि सीजीनेट का नम्बर एक दोस्त के माध्यम से मिला था | उनके गाँव में हैण्डपम्प की समस्या थी और वे लोग कुएं का पानी पी रहे थे | उसके लिए उन्होंने कई बार शिकायत भी किये थे हैण्डपम्प खनन करवाने के लिए लेकिन कोई ध्यान नहीं दे रहे थे तो उन्होंने सीजीनेट स्वर में एक सन्देश रिकॉर्ड किये | सन्देश रिकॉर्ड करने के एक महीने बाद नया हैण्डपम्प लगवा दिया गया है| वहां पर हैण्डपम्प की सुविधा हो गई है और वे लोग खुश है| इसलिए सीजीनेट के साथियों को और अधिकारियो को धन्यवाद दे रहे है जिन्होंने उनकी मदद की. बाबूलाल नेटी@7898022088.

Posted on: Aug 09, 2018. Tags: BALRAMPUR BRIJESH KUMAR KUSHWAH HANDPUMP IMPACT SONG VICTIMS REGISTER WATER

हरि रामा 15 अगस्त आजाद दिवस बड़ा भारी रे हरि...स्वतंत्रता दिवस गीत-

ग्राम, पोस्ट-खजुहा कला, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से विजय कुमार कुशवाहा एक स्वतंत्रता दिवस गीत सुना रहे हैं :
हरि रामा 15 अगस्त आजाद दिवस बड़ा भारी रे हरि-
हरि रामा सोने के लोटा मा जल भर लायों रामा-
हरि रामा घुटय जवाहर लाल दिवस बड़ा भारी रे हरि-
हरि रामा सोने के थाली मा घिवन परोसेंव रामा-
हरि रामा 15 अगस्त आजाद दिवस बड़ा भारी रे हरि...

Posted on: Aug 09, 2018. Tags: PRADESH REWA MADHYA SONG VICTIMS REGISTER VIJAY KUAMAR KUSWAHA

जागो रे जाग उठो मेरे महिला जागो रे महिला हो...महिला जागरूकता गीत

ग्राम-तिगावल, पोस्ट-चैनपुर, जिला-गुमला (झारखण्ड) से हेलेंना तिर्की, तागरेन कुजूर, प्रभा तिर्की और सुखमा देवी एक समूह गीत सुना रहे हैं:
जागो रे जाग उठो मेरे महिला जागो रे महिला हो-
गांव की सेवा में जागो मेरे महिला हो-
जागो रे जाग उठो मेरे महिला जागो रे महिला हो-
समाज के में जागो मेरे महिला हो-
जागो रे जाग उठो मेरे महिला जागो रे महिला हो-
गांव की सेवा में जागो मेरे महिला हो...

Posted on: Aug 09, 2018. Tags: GUMLA HELENA TIRKI JHARKHAND PRABHA TIRKI SONG TAAGREN KUJUR VICTIMS REGISTER

ये मोर सोना धरती ये मोर हीरा लखे धरती रे...छत्तीसगढ़ी गीत

ग्राम-खुरमा, पोस्ट-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से दिग्विजय सिंह एक छत्तीसगढ़ी गीत सुना रहे हैं:
ये मोर सोना धरती ये मोर हीरा लखे धरती रे-
हरिहर चारो ओरी दिसे ना दिसे ना-
ये ही के छत्तीसगढ़ बोले ना बोले ना रे-
हरिहर चारो ओरी दिसे ना दिसे ना-
ये मोर सोना धरती ये मोर हीरा लखे धरती रे-
हरिहर चारो ओरी दिसे ना दिसे ना-
ये मोर सोना धरती ये मोर हीरा लखे धरती रे...

Posted on: Aug 09, 2018. Tags: CG DIGVIJAY SINGH HINDI SONG SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER

वनांचल स्वर : डायबटीज या मधुमेह का घरेलू उपचार-

डोंगरगढ़ (छत्तीसगढ़) से राज्य स्तरीय प्रशिक्षित वैद्य संघ के सम्मलेन में शामिल हुए वैद्य रवि सिंह परिहार, जो मुंगेली छत्तीसगढ़ से हैं और एच डी गांधी को डायबटीज या मधुमेह रोग का घरेलू उपचार बता रहे हैं, वे कह रहे हैं कि डायबटीज या मधुमेह के रोगी सफेद मुसली, काली मुसली, अस्वगंधा, अर्जुन छाल, बमूल छाल, चिरायता, कुटकी, सिलाजीत, बेल पत्ती, नीम पत्ती, तुलसी पत्ती सभी को बराबर मात्रा में मिलाकर मिश्रण बनाकर दिन में तीन बार एक चम्मच ठण्डा पानी के सांथ उपयोग कर सकते है, इससे फायदा होता है. खाने में शक्कर और चावल का प्रयोग न करें, अधिक जानकारी कर लिए दिए गए नंबर पर संपर्क कर सकते हैं : संपर्क नंबर@7746007256.

Posted on: Aug 09, 2018. Tags: DONGARGADH CHHATTISGARH HEALTH RAVISINGH PARIHAR SONG VANANCHAL SWARA VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »