मेता ते ने यदुतुने दाय, ता लेने राम...धुर्वा गीत-
विकासखण्ड-दरभा, जिला-जगदलपुर (छत्तीसगढ़) से भोला बघेल ग्राम वासियों के साथ एक धुर्वा गीत सुना रहे हैं ये गीत धुर्वा समुदाय के लोग अपने बोली में गाते हैं| इस गीत को वे लोग शादी व्याह के अवसर पर गाते हैं| यह उनका पारंपरिक लोक गीत है|
मेता ते ने यदुतुने दाय-
ता लेने राम-
आबो रा राय दे दे...
Posted on: Apr 15, 2019. Tags: BHOLA BAGHEL CG JAGDALPUR SONG
स्वास्थ्य स्वर : साइटिका बीमारी का घरेलू उपचार-
ग्राम-रहेंगी, पोस्ट-लोरमी, जिला-मुंगेली (छत्तीसगढ़) से वैद्य चंद्रकांत शर्मा साइटिका बीमारी का घरेलू उपचार बता रहे हैं| सुरंजन सीरी, अस्वगंधा, सौफ सभी को 30-30 ग्राम लें| सोठ, काला जीरा, सनाय, पुदीना 10-10 ग्राम और काली मिर्च 5 ग्राम लेकर सभी को कूट पीसकर छानकर रख ले| उसके बाद 30 छोटी-छोटी पुड़िया बना लें| एक-एक पुड़िया चूर्ण सुबह-शाम दूध के साथ सेवन करें| 40 दिनों तक सेवन करने से लाभ हो सकता है| गरिष्ठ भोजन का सेवन न करें| अधिक जानकारी के लिये दिये गये नंबर पर संपर्क कर सकते हैं : चंद्रकांत शर्मा@9893327457.
Posted on: Apr 15, 2019. Tags: CG CHANDRAKANT SHARMA HEALTH MUNGELI SONG VICTIMS REGISTER
अपने मजे के लिये किसी को परेशान नहीं करना चाहिये...कहानी-
किसी जादूई देश में परियों की रानी रूही का अलिसान महल था| वह बहुत ही दयालु रानी थी| अपने महल में वे सभी का ध्यान रखती थी| सभी परियां एक दूसरे की मदद करती थी| किसी को परेशान नहीं करती थी| लेकिन उनके बीच एक नटखट और सरारती परी भी थी| जो हमेशा अपनी शरारतो से दूसरो को परेशान करती थी| एक दिन दो परियां बगीचे में पानी दे रही होती हैं| तब नटखट परी तृषा उनके पीछे जाकर चुपके से दोनों की चोटी एक दूसरे की चोटी से बांध देती है| जब दोनों परियां अलग-अलग दिशाओं में जाती हैं| तो उनके बाल खिच जाते हैं| जिससे दोनों रोने लगती है| ये देख तृषा बहोत खुश होती है| तब परियां तृषा पर गुस्सा करती हैं| लेकिन वह ये सब की नगर अंदाज कर चली जाती हैं| तृषा की शरारते दिनों दिन बढ़ती जाती है| एक दिन वह रसोई में मदद के बहाने पूरे खाने में बहुत नमक डाल देती है| जिस पर खाना पकने वाले को डाट पड़ती है| तब सभी तृषा की शिकायत करते हैं| जिस पर रानी परी योजना बनाकर उसे सबक सिखाती है| उसके बाद से तृषा को समझ आ जाता है कि अपने मजे के लिये दूसरो को परेशान नहीं करना चाहिए|
Posted on: Apr 15, 2019. Tags: ANUPPUR MP RAKESH KUMAR SONG STORY VICTIMS REGISTER
शरण में जीवन जो बिताऊ ने- शरण मा तोरे आओ ने...लोक गीत-
सीजीनेट के साथी प्रदीप रैदास एक बुंदेली लोकगीत सुना रहे हैं:
शरण में जीवन जो बिताऊ ने-
शरण मा तोरे आओ ने-
कृपा बस अपनी मईया की चाऊ ने-
शारदा भवानी तुम हो माँ शेरा वाली-
तुमी मात वैष्णो हो शारदा हो काली-
आशा लगी है मईया, आशा न तोडियो-
जग रूठे मईया मोरी तुम न माँ रुथियो...
Posted on: Apr 15, 2019. Tags: FOLK PRADIP RAIDAS SONG VICTIMS REGISTER
स्कूल मक्के नना लला, मुनत नार बड़े बने माता...गोंडी गीत-
विकासखण्ड-छिंदगढ़, जिला-सुकमा (छत्तीसगढ़) से उंगाराम मरकाम एक गोंडी गीत सुना रहे हैं :
स्कूल मक्के नना लला, मुनत नार बड़े बने माता-
मेरे आंगन में रे, आंगन में रे-
स्कूल मक्के नना लला, मुनत नार बड़े बने माता-
मेरे आंगन में रे, आंगन में रे...
