बेटी लाल जोड़ा पहनकर जा रही ससुराल...कविता-

ग्राम-तमनार, जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से कन्हैयालाल पड़ियारी एक कविता सुना रहे हैं :
बेटी लाल जोड़ा पहनकर जा रही ससुराल-
हांथ में हल्दी पाँव में कुमकुम माहुर-
होंठो से टपक रही लार-
गाल गुलाबी होंठ शराबी, करके सोला सिंगार-
छनक रही है पायल उसकी-
मंगलसूत्र गले में हार...

Posted on: Apr 29, 2019. Tags: CG KANHAIYALAL PADIYARI POEM RAIGARH SONG VICTIMS REGISTER

अजयगढ़ और फर्सवाहा के मध्य सड़क पर मोड़ है, दुर्घटना होती रहती है, जगह का सुधार नहीं किया जा रहा है...

ग्राम-सुनहरा, पोस्ट-वीरा, तहसील-अजयगढ़, जिला-पन्ना (मध्यप्रदेश) से साधू सिंह लोधी बता रहे हैं| अजयगढ़ सेमरदा, तानगोडईया, फर्सवाहा तक जो सड़क गया है| उस पर एक मोड़ है| जहां पर आये दिन दुर्घटना होती रहती है| एक साल में 25 जाने चली जाती है| लेकिन उस पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है| जिससे दुर्घटनाओ को रोका जा सके| या कम किया जा सके| इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं| कि दिये गये नंबरों पर बात कर, उस जगह का सुधार कराने में मदद करें : कलेक्टर@9755991970, मुख्यमंत्री@9810022033. साधू सिंह लोधी@8719095669.

Posted on: Apr 29, 2019. Tags: MP PANNA PROBLEM SADHU SINGH LODHI SONG VICTIMS REGISTER

हनदर वईये गेउरा गरये, हनादा बुजी बोजी बईये, जिबुगार बने...हल्बी गीत-

ग्राम-बड़ेगोदल, पंचायत-काकड़ वाडा, विकासखण्ड-जगदलपुर, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से गुदरू पटेल एक हल्वी गीत सुना रहे हैं :
हनदर वईये गेउरा गरये-
हनादा बुजी बोजी बईये, जिबुगार बने-
बरनई मंगते सेलसालर गरे-
सरहन दरे-
ये लियो तोपे गंहटी तिलों बाई गेलुगा...

Posted on: Apr 29, 2019. Tags: BASTAR BHOLA BAGHEL CG JAGDALPUR SONG

जब बेटी थी छोटी, गोद थी उसकी चार पाई...कविता-

ग्राम-तमनार, जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से कन्हैयालाल पड़ियारी एक कविता सुना रहे हैं :
जब बेटी थी छोटी, गोद थी उसकी चार पाई-
धीरे-धीरे बड़ी बढ़ने लगी-
जोड़ने लगे नित माता पिता पाई-पाई-
हुई 18 जब पार, दूर से देखने सगा आई-
देख लड़की की पसंद, ठोक बजाकर पूछा ताछा-
लड़के झुका अपना नजर, कुछा जवाब दिया...

Posted on: Apr 29, 2019. Tags: CG KANHAIYALAL PADIYARI POEM RAIGARH SONG VICTIMS REGISTER

पढ़े लिखे पति और अनपढ़ पत्नी की कहानी-

एक आदमी था जिसकी पत्नी अनपढ़ थी| और आदमी पढ़ा लिखा था| एक दिन वह बहार जा रहा था| तब पत्नी बोली मुझे भो ले चलोगे ? पति बोला नहीं तुम घर का काम संभालो| लेकिन उसके जिद के कारण मान गया| बोला तुम्हे दो बातें बोलनी है| यदि कोई बोले हैलो तुम इनकी कौन हो ? तो कहना वाईफ हूँ | और कोई कहे ये तुम्हारे कौन है ? तो कहना हसबेंड हैं| पत्नी ने याद कर लिया| जब जाने की बारी आई| और पहुंचकर कार से बहार आई, तो बोली “अब तो भुलाय गईनी हो|” पति बोला ठीक है| जो होगा देखा जायेगा| जब लोग आपस में बाते करने लगे| पत्नी से पूछे तुम इनकी कौन हो| तो उसने बताया| पत्नी हूँ | और पूछे ये तुम्हारे कौन है| तो बोली हैण्डपंप हैं|

Posted on: Apr 29, 2019. Tags: SONG SONU GUPTA STORY UP VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »