Impact : राशन नही होने से खाने में समस्या थी, सन्देश भेजने के बाद मिल गया है...
नयागाँव, गली नं 4, फेस 2, नोएडा, गौतम बुद्ध नगर (उत्तर प्रदेश) से सोनी देवी बता रही हैं वे बिहार की रहने वाली हैं, वे लॉकडाउन में फंसी हैं, 6 लोग हैं, खाने की समस्या हो रही है, घर खर्च चलाने में परेशानी हो रही है, इसलिये सीजीनेट के साथियों से मदद की निवेदन किया और कुछ दिनों बाद उन्हें खाने का राशन मिल गया वे सभी साथियों को धन्यवाद दे रहे हैं: नंबर@9899719022.
Posted on: May 25, 2020. Tags: CORONA IMPACT NOIDA SONG UP VICTIMS REGISTER
Impact: खाने का राशन नही था , सीजीनेट में रिकॉर्ड करने के बाद अब मिल गया है...
डॉली देवी जिला समस्तीपुर, बिहार की रहने वाली है, अपने परिवार के साथ नोएडा फेस-2 सेक्टर 87 नयागाँव गौतम बुद्ध नगर गली नम्बर 6 गुरुद्वारा के बगल में रहते है | लॉकडाउन के कारण काम पूरा बंद है | उनके पास खाने के लिए राशन नहीं है | उनको बहुत समस्या हो रही है | उनको पहले भी सीजीनेट के माध्यम से राशन मिला था वो राशन ख़तम हो गया है | इसलिए फिर से साथियों से मदद की अपील किया और कुछ दिनों बाद उन्हें फिर से खाने का राशन मिल गया| यह राशन का मदद गूंज (संस्था) द्वारा दिया गया| वे सभी मददगार साथियों को धन्यवाद दे रहे हैं: संपर्क नम्बर @9069323667.
Posted on: May 25, 2020. Tags: BIHAR CORONA IMPACT SONG VICTIMS REGISTER
नोएडा सदरपुर : लॉकडाउन में फंसे है, परिवार में 4 लोग है, खाने को राशन नहीं है, कृपया मदद करें...
सुशील कुमार गौतम बुद्ध नगर जिला नोएडा सेक्टर 45 सदरपुर में रहते है, उनके परिवार में 4 लोग है | लॉकडाउन के कारण कम्पनी का काम बंद हो गया है, उसके कारण उनके पास राशन नहीं है, खाने की बहुत समस्या हो रही है | इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि सम्बंधित अधिकारियो से बात करके राशन दिलवाने में मदद करें : संपर्क नम्बर@9953574151 (168251)
Posted on: May 25, 2020. Tags: CORONA PROBLEM NOIDA UP SHUSHIL KUMAR SONG VICTIMS REGISTER
भामरागड : चावल, मक्का और सब्ज़ी तीनों लगाता हूँ पर सब्ज़ी ही मेरा परिवार चलाता है...
नगर पंचायत-भामरगड, जिला-गडचिरोली (महाराष्ट्र) से नीलकंठ सील बता रहे है कि 15 साल से हम सब्जी की खेती करते है| नदी किनारे 3 एकड़ जमीन है जिसमे साल में 2 बार मक्का लगाते है ओर हर प्रकार की सब्जी लगाते है जैसे लौकी, करेला, डोडका, ककड़ी आदि और भामरागड रोड किनारे शाम सुबह बैठकर बेचते है |इसके अलावा नजदीक 4-5 गाँव में साइकिल से जाकर बेचते है साल में 50-60 हजार का लाभ होता है धान की खेती कम से कम करते है, यहाँ बीज न मिलने पर छत्तीसगढ़ बीज, खाद और दवा लेने जाना पड़ता है तो घाटा लगता है | चावल, मक्का और सब्ज़ी तीनों लगाता हूँ पर सब्ज़ी ही परिवार चलाता है
Posted on: May 25, 2020. Tags: BHAMRAGAD GADCHIROLI MH NEELKANTH SEEL STORY
Impact: परिवार में 6 सदस्य हैं, उनके पास खाने के लिये कोई साधन नहीं था, परेशान थे अब मिल गया है...
मकान नं 11, गली नंबर 3, मंडावली, पिन कोड 110092, दिल्ली से बहुनी हलदार बता रहे हैं कि वे पश्चिम बंगाल के रहने वाली हैं, लॉकडाउन के कारन दिल्ली में फंसे हैं, किराये के मकान में रहती हैं, परिवार में 6 सदस्य हैं, उनके पास खाने के लिये कोई साधन नहीं है, वे परेशान हैं, इसलिये सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील किया और कुछ दिनों बाद उन्हें खाने का राशन की व्यवस्था हो गया, वे सभी सीजीनेट के सुनने वाले साथियों को धन्यवाद दे रहे हैं: संपर्क नंबर@9953843691. (167633)
