वनांचल स्वर : बवासीर बीमारी का घरेलू उपचार-

प्रयाग विहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच.डी.गांधी आज हमें बबासीर बीमारी का एक घरेलू उपचार बता रहे हैं, भुना जीरा 50 ग्राम, काली मिर्च 20 ग्राम, बकायन की पत्ती या महानीम 50 ग्राम, सेंधा नमक 20 ग्राम, भुनी हुई सनाय की पत्ती 30 ग्राम इन सभी को पीसकर चूर्ण बना लें और सुरक्षित रख लें, एक-एक चम्मच चूर्ण खाली पेट दिन में दो बार छाछ, मही या पानी के साथ सेवन करने से लाभ मिल सकता है, मिर्च, मसाला, तेल, खटाई, गरिष्ठ भोजन का प्रयोग कम करें, नशा न करें, पेट साफ रखें, पानी का ज्यादा सेवन करें, देर रात तक न जागे, अधिक जानकारी के लिए दिए गए नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं : संपर्क नंबर@9111061399.

Posted on: Aug 12, 2018. Tags: CG HD GANDHI HEALTH SONG VANANCHAL SWARA VICTIMS REGISTER

छोटे छोटे डिबिया डबकी चुरे भात, तै दिल्ली मै लंका कैसे करी बात...छत्तीसगढ़ी गीत-

ग्राम-कोटया, जिला-सरगुजा (छत्तीसगढ़) से मेवालाल देवांगन एक छत्तीसगढ़ी गीत सुना रहे हैं :
छोटे छोटे डिबिया डबकी चुरे भात-
तै दिल्ली मै लंका कैसे करी बात-
रामा कैसे करी बात लोलो कैसे करी बात-
छोटे छोटे डिबिया डबकी चुरे भात-
तै दिल्ली मै लंका कैसे करी बात-
रामा कैसे करी बात लोलो कैसे करी बात...

Posted on: Aug 12, 2018. Tags: CHHATTISGARHI MEWALAL DEWANGAN SONG SURGUJA CHHATTISGARH VICTIMS REGISTER

हमारे गाँव का सोलर पम्प खराब हो गया है, शिकायत पर कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं, कृपया मदद करे...

ग्राम पंचायत-तेलियापानी लेदरा, तहसील-पंडरिया, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से बरतू बता रहे है कि उनके गांव का सोलर पम्प का नल कुप्पी और पाईप रॉड खराब हो गया है| उससे 24 घंटे पानी निकलता रहता है इसलिए वे बोल रहे है कि नया नल नल कुप्पी और पाइप लगना चाहिए उसके लिए उन्होंने अधिकारियो के पास सूचना दिया था तो पानी रोकने के लिए रबड़ को लगा दिए थे जो फिर से टूट कर खराब हो गया है | उसके कारण गाँव के लोगो को पानी की बहुत समस्या हो रही है इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की मांग कर रहे है कि इन नंबरो पर अधिकारियो से बात कर नया नल कुप्पी और पाइप रॉड लगवाने में मदद करें: सचिव@9109560519, P.H.E.@9893883154. सम्पर्क@9165801357.

Posted on: Aug 12, 2018. Tags: BARTU KABIRDHAM CG SONG VICTIMS REGISTER WATER

Impact: Got hand pumps in our village after report on CGnet, many thanks...

ग्राम-झूमर, पंचायत-आगरपानी, तहसील-पंडरिया, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से हेमसिंह मरकाम बता रहे है कि दो महीने पहले सीजीनेट स्वर में एक सन्देश रिकॉर्ड करवाया गया था कि पानी की बहुत समस्या है और वहां पर तीन हैण्डपम्प की आवश्यकता है| सीजीनेट में सन्देश रिकॉर्ड करने के बाद सीजीनेट के साथियों की मदद से 15 दिन के बाद उनके गाँव में तीन हैण्डपम्प का खुदवाई किया गया जिसमे दो हैण्डपम्प में पानी निकला और एक हैण्डपम्प में नहीं निकला और उसके 15 दिन बाद हैण्डपम्प का हेंडल भी लगा दिया गया है और अब वहां पानी की सुविधा हो गई है वे सब लोग खुश है इसलिए सीजीनेट के साथियों को और सम्बंधित अधिकारियो को धन्यवाद दे रहे है जिन्होंने उनकी मदद की. हेमसिंह मरकाम@9575248234.

Posted on: Aug 12, 2018. Tags: CG HEMSINGH MARKAM IMPACT KABIRDHAM SONG VICTIMS REGISTER

येही समय हा में कमावे जवानी सुग्घर जान मारे...कर्मा गीत-

ग्राम-देवरी, थाना-चंदौरा, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ) से कैलाश सिंह पोया एक कर्मा गीत सुना रहे हैं :
हाय रे हाय हा जवानी हर जान मारे-
येही समय हा में कमावे जवानी सुग्घर जान मारे – पिए खवाई में जीवन बितावे भईया, जवानी हर तोर जान मारे-
कब समय हा तै कमाबे जवानी हर तोर जान मारे-
लडिकपन में खेल गवाय, जवानी में सोवे जवानी हर तोर जान मारे-
बुढ़ापा में मूड धरी रोए जवानी सुग्घर जान मारे...

Posted on: Aug 12, 2018. Tags: KAILASH POYA KARMA SONG SURAJPUR CHHATTISGARH SURGUJIHA VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »