गाँव में पानी की समस्या है, आवेदन करने पर सुनवाई नहीं होती...कृपया मदद करें-

ग्राम-बरपट्टीनगरं, पंचायत-रायगूडेम, तहसील-कुकनर, जिला-वेस्ट गोदावरी (आंध्रप्रदेश) से कनिति राजू बता रहे हैं| हम 15 सालों से यहाँ रह रहे हैं| हमारे गॉंव में 30 घर है, गाँव में पीने के पानी की सुविधा नहीं है| गाँव के लोग नदी का पानी लाकर उपयोग करते हैं| नदी का गंदा पानी पीने से लोग बीमारी पड़ते है| समस्या के निराकरण के लिये उन्होंने अधिकारियों के पास आवेदन किया| लेकिन अभी तक उस पर कोई काम नहीं हो रहा है| इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं| दिये गये नंबर पर बात कर समस्या का निराकरण कराने में मदद करें : विधायक@9849855444. संपर्क नंबर@7995794546.

Posted on: Jul 30, 2019. Tags: ANDHRA PRADESH PODIAM NARENDRA PROBLEM WEST GODAVARI

स्वास्थ्य स्वर : हल्दी का औषधीय उपयोग-

प्रयाग विहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच डी गांधी हल्दी का औषधीय उपयोग बता रहे हैं| एक गिलास हल्दी वाले पानी में दो चम्मच शहद, आधा तुकडा नीबू मिलाकर खाली पेट सुबह शाम पीने से शरीर में बनने वाले विशैले तत्व ख़त्म हो जाते हैं| और शरीर में स्फूर्ति आती है| इसे लगातार सेवन कर सकते हैं| अधिक जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं : एच डी गांधी@9111061399.

Posted on: Jul 30, 2019. Tags: SONG VICTIMS REGISTER

मोर गाँव मा आके छांव, मोर अन्नपूर्णा के गाँव...गीत-

ग्राम-डिज़ावल, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से विजय प्रताप पोया एक गीत सुना रहे हैं:
मोर गाँव मा आके छांव-
मोर पीछे कोया ना-
गाँव बसे हे मोरे जंगल पहाड़ बीच-
जिला सूरजपुर प्रतापपुर ब्लाक ओ-
छत्तीसगढ़ के मै रह्वईया सूरजपुर के ओ-
मोर गाँव मा आके छांव-
मोर अन्नपूर्णा के गाँव...

Posted on: Jul 30, 2019. Tags: CG SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER VIJAY PRATAP POYA

राम जी चलन बनके अगरिया...विवाह गीत-

मालीघाट, मुजफ्फरपुर (बिहार) से मालती देवी एक विवाह गीत सुना रही है :
राम जी चलन बनके अगरिया-
लछुमन चलल संग साथ हो-
देव नगरिया में केऊ नहीं जानत-
राम पिया कल जाय-
एतना बचनिया जाबे-
सुन सीता गयी उचलन बवन फहराय...

Posted on: Jul 30, 2019. Tags: BIHAR KUMAR MUZAFFARPUR SONG SUNIL VICTIMS REGISTER

गाँव में स्कूल नहीं है, आवेदन करने पर सुनवाई नहीं होती...मदद की अपील-

ग्राम-बोनागिरी, पंचायत-गनापारम, तहसील-कुकनूर, जिला-वेस्ट गोदावरी (आंध्रप्रदेश) से मडकाम गंगा बता रहे हैं| हम 20 साल से गाँव में रह रहे हैं| गाँव में स्कूल नहीं है| गॉंव में 20 घर है, और 30 बच्चे हैं| उन्हें 5 किलोमीटर दूर पढाई करने जाना पड़ता है| उन्होंने अधिकारियों के पास आवेदन दिया, लेकिन कोई कारवाही नहीं हो रही है| इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं| दिये गये नंबरों पर बात कर गाँव में स्कूल बनवाने में मदद करें : सरपंच@9948429909. विधायक@9849855444. संपर्क नंबर@9866542162.

Posted on: Jul 30, 2019. Tags: ANDHRA PRADESH EAST GODAVARI NARAYANA SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »