ओरे एक जंत्री देखलो रे भाई, गोडे छोड़ जिभे रेंग जाई...सरगुजिया गीत

ग्राम-धुमाडाड, ब्लाक-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से रूपलाल मरावी एक सरगुजिहा गीत सुना रहे है:
ओरे एक जंत्री देखलो रे भाई, गोडे छोड़ जिभे रेंग जाई-
ओहरे ये ये एक जंत्री देखलू रे भाई-
आवल आंधा घाटा बिजुल चमकाई जटा-
बरसत बूंद पानी जीवा पर जाई-
ओरे एक जंत्री देखलो रे भाई, गोडे छोड़ जिभे रेंग जाई...

Posted on: Sep 19, 2018. Tags: CG PRATAPPUR RUPLAL MARAVI SONG SURAJPUR SURGUJIHA VICTIMS REGISTER

Impact: Got electricity back in our village after report on CGnet Swara, thanks...

ग्राम-पखरी, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से अश्वनी कुमार पटेल बता रहे है उनके गांव में कई दिनो से बिजली की समस्या थी, जिसके कारण गाँव के सभी लोगो को बहुत दिक्कतें होती थी, समस्या के निराकरण के लिए गाँव वालों ने कई बार विद्युत् विभाग में और सरपंच के पास आवेदन दिया था, लेकिन कोई सुनवाई नही हो रही थी, तब उन्होंने अपनी समस्या को सीजीनेट में 18 मई 2018 को रिकॉर्ड किया, जिसके 13 दिन बाद गाँव में बिजली का सुधार हो गया, जिससे सभी ग्रामवासी खुश हैं और सीजीनेट के साथियो और संबंधित अधिकारियों को धन्यवाद दे रहे हैं, जिनकी मदद से गांव में बिजली की समस्या हल हो गई : अश्वनी कुमार पटेल@6266512292.

Posted on: Sep 19, 2018. Tags: ASHWANI KUMAR PATEL ELECTRICITY IMPACT MP REWA SONG VICTIMS REGISTER

20 साल से सार्वजनिक रूप से मछली पालन करते हैं, गाँव के लोगों को जरुरत पड़ने पर बेचते हैं...

ग्राम-मुरावन्डी, तहसील-पखांजुर, जिला-उत्तर बस्तर कांकेर से भगवत राम कुंजाम सीजीनेट स्वर जन पत्रकारिता जागरूकता यात्रा के राजू राणा को बता रहे हैं कि उनके गाँव में एक तालाब है, जहां वे लोग लगभग 20 साल से परम्परा के अनुसार सार्वजनिक रूप से मछली पालन करते हैं, इसके अलावा गाँव के सभी लोगों का नहाना, कपड़े साफ करना, पशुओं को पानी पिलाना आदि कार्य भी वहां होते हैं, वर्तमान में वे 12 किलोग्राम मछलियों का बीज तालाब में डाले हैं, ये अनुमान नही है कि उनसे कितना वृद्धि होगी ये लोग मछलियों को बाजार में बेचते नहीं है, गाँव के लोगों को जरुरत पड़ने पर निश्चित भाव लगाकर उन्हें ही दिया जाता है|पड़ोसी गाँव वाले मांगने पर उनको भी मछली देते हैं...

Posted on: Sep 19, 2018. Tags: CG FISHRIES KANKER PAKHANJUR RAJU RANA SONG VICTIMS REGISTER

सकालू मांझी हर बड़खा लकड़ी ला फ़ोरत रहिस...छत्तीसगढ़ी कहानी

ग्राम-तमनार, जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से कन्हैयालाल पडियारी एक छत्तीसगढ़ी कहानी सुना रहे है : सकालू मांझी हर बड़खा लकड़ी ला फ़ोरत रहिस, ओहर लकड़ी के माझरे-माझर मोट ला मारे लकरी कभूच नई फूटे ओहार टूटकाये-टूटकाये फोरेच भर धरिस तबोच ले नई फुटिस अउ डोकरी दाई हर होहिच करा धान ला बगराये रहिस ओला कुकरी मन खाए बर आये डोकरा दादा हर टगनी का धर के होहिच करा बेठे एहिस अउ सारे कुकरी सा सारे कुकरी सा तीर-तीर ला खा डोकरा दादा भगाए बर लगे है ओ लकरी ला फोरेच है तबो ले नई फूटे फिर डोकरा दादा कहे सा सारे कुकरी सा तीर-तीर ला खा...

Posted on: Sep 19, 2018. Tags: CG CHHATTISGARHI KANHAIYALAL PADIYARI RAIGARH SONG STORY VICTIMS REGISTER

रा नागी खड़ा निंदा वागी, गूच दादा निंगना परना...कुडुक भाषा में विवाह गीत

ग्राम पंचायत-पेनकोड़ो, तहसील-पखांजूर, जिला-उत्तर बस्तर कांकेर (छत्तीसगढ़) से गांव के निवासी दसिंता, निर्मला, अनीता और मनोरा ओरांव आदिवासियों की भाषा कुडुक में एक गीत सुना रही हैं इस गीत को रिश्ता करते समय गाया जाता है:
रा नागी खड़ा निंदा वागी, गुचा दादा निंगना परना-
हाय गुचा दादा निगना परना ना-
जैल जुमा रे हेरावत ते तेवरा लागी खड़ा निदा लागी लागे-
नोय रे गुचा दादा निगना परना नोय-
जैल जुमा रे हेरावमति रे सेवा रे दाद दिलवा जेकरे जेकरो जरायो...

Posted on: Sep 19, 2018. Tags: CG KANKER KUDUK MARRIAGE NEELABATI WADDE ORAON PAKHANJUR SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »