गूंजे गूंजे गूंजे कोयलों की कूके...गीत-

राजनांदगांव (छत्तीसगढ़) से विरेंद्र गंधर्व एक प्रेरणा गीत सुना रहे हैं :
गूंजे गूंजे गूंजे कोयलों की कूके-
न गूंजे न गूंजे बम और बंदूके-
जीवन के बस तीन निशान रोटी कपड़ा मकान-
कोई न इनसे वंचित हों पुरे हों इनके अरमान-
खेतो में फसले हों कभी न हो वो सूखे-
यही हमारा सपना है यही हमारी अभिलाषा-
ढाई अक्षर प्रेम के हों बोले चाहे कोई भी भाषा...

Posted on: Jan 26, 2020. Tags: CG RAJNANDGAON SONG VICTIMS REGISTER VIRENDRA GANDHRAV

स्वास्थ्य स्वर : केलोस्ट्रोल बढ़ जाने पर घरेलू उपचार-

प्रयाग विहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच डी गाँधी केलोस्ट्रोल बढ़ जाने पर घरेलू उपचार बता रहे हैं, मेथी दाना रात को भिगोकर कर रख दें और सुबह एक चम्मच सेवन करें और दो कली लहसुन की चबाकर खायें और गुनगुना पानी पियें, भोजन में गरिष्ठ पदार्थ, मिर्च, मसाला का सेवन न करें नशा न करें प्रतिदिन 1 सुबह शाम टहलें लाभ हो सकता है संबंधित विषय पर जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं : संपर्क नंबर@9111061399.

Posted on: Jan 26, 2020. Tags: CG HD GANDHI HEALTH RAIPUR SONG VICTIMS REGISTER

पारा में हैण्डपंप नहीं होने से दूसरे पारा से पानी लाते हैं...

ग्राम-खैराबड़, पंचायत-खड़कागांव, जिला-नारायणपुर (छत्तीसगढ़) से असानी, शीला, रामदाई और रामदायी बता रही हैं, हैंडपंप की समस्या है पानी लाने के लिये 300 मीटर दूर लाटा पारा से स्कूल पारा जाना पड़ता है इसकी शिकायत उन्होंने सरपंच सचिव के पास किया लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हो रही है इसलिये वे CGNet के सभी साथियो से अपील कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर बात कर समस्या को हल कराने में मदद करें : संपर्क नंबर / रामदई दुग्गा@8305394384. सरपंच@9406335548, सचिव@7772819427, PHE@9425593923, कलेक्टर@9425205669, CEO@9425263888.

Posted on: Jan 26, 2020. Tags: CG NARAYANPUR PROBLEM SUKHDAI MATRA

छः साल की छोकरी, भरकर लाई टोकरी...कविता-

ग्राम-दर्राटोला, तहसील-डौंडी, जिला-बालोद (छत्तीसगढ़) से कंचन एक कविता सुना रही हैं:
छः साल की छोकरी, भरकर लाई टोकरी – टोकरी भावे नहीं बताती भाव है-
भाव नहीं है पूछना, हमें न है चुसना-
पैसा पांच होता तो, चार चने लाते-
चार में से एक चना, घोड़े को खिलाते-
घोड़ों को खिलाते तो, टाय -टाय करता-
टाय-टाय करता तो, बड़ा मज़ा आता...

Posted on: Jan 26, 2020. Tags: BALOD CG KISHOR GAUDE POEM SONG VICTIMS REGISTER

वर्षो पुरानी परंपरा सेमी त्यौहार...

ग्राम-आरगट्टा, ब्लॉक-कोंटा, जिला-सुकमा (छतीसगढ़) से गंगा, दुर्गा कडोती और जितेंद्र कडोती बता रहे हैं उनके गाँव में उनके पूर्वजो के जमाने से सेमी का त्योहरा मनाया जा रहा है, इससे पहले वे सेमी को खाने में उपयोग नहीं करते हैं, त्यौहार में
वे अपने देवी देवता को मुर्गा चढाते हैं पूजा करते हैं उसके बाद सेमी खाने की परंपरा है ये वर्षों से चली आ रही है, साल में एक बार ये त्यौहार मनाया जाता हैं : दुर्गा कडोती@7647052775.

Posted on: Jan 26, 2020. Tags: CG MOHAN YADAV SONG STORY SUKAMA VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »