राम सुमरकर जीवन जोड़ा...भजन गीत-

ग्राम-छुलकारी, जिला-अनूपपुर (मध्यप्रदेश) से लल्लू केवट और दरबारी लाल एक कविता सुना रहे है:
राम सुमरकर जीवन जोड़ा-
हरी से नाता फिर क्यों तोड़ा-
आने से पहले इस जग में-
अपने प्रभु से क्या वादा किया था-
ध्यान धारूंगा सुमुरुंगा हर पल-
हर पल तुझको याद करूँगा-
हरी से नाता फिर क्यों तोड़ा-
समय गया नही थोड़ी है बाकी...

Posted on: Sep 11, 2019. Tags: ANUPPUR LALLU KEWAT MP SONG VICTIMS REGISTER

हैण्डपंप में पाइप लगवाने के लिये आवेदन करते हैं, लेकिन काम नहीं होता...मदद की अपील-

ग्राम-बर्गीडीह, पंचायत-बडवार, विकासखण्ड-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से रूपलाल बता रहे हैं| वार्ड क्रमांक 08 में पानी की समस्या है| गाँव में 10 घर हैं| निवासी रामसाय और हिरमनिया का कहना है| हैण्डपंप में पाइप की कमी है| अभी लोग कुआ से पानी उपयोग कर रहे हैं| जिससे बीमार हो रहे हैं| हैण्डपंप में पाइप लगाने के लिये बोले हैं| लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हो रही है| इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं, दिये नंबरों पर बात कर हैण्डपंप लगवाने में मदद करें : शिवकुमार@7773837136. PHE@8120171919, 7089023444.

Posted on: Sep 05, 2019. Tags: CG PROBLEM RUPLAL MARAVI SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER

मैंने कितने बार बुलाया, मेरा श्याम सलोना नहीं आया...भजन-

ग्राम-छुलकारी, पोस्ट-पसला, जिला-अनूपपुर (मध्यप्रदेश) से मंदाकनी मिश्रा एक भजन गीत सुना रही हैं :
मैंने कितने बार बुलाया, मेरा श्याम सलोना नहीं आया-
सुने रूप की काटेर, मोहन की नही देर-
आ कर के लाज बचाया, मेरा श्याम सलोना नही आया-
गीता का ज्ञान सुनाया, मेरा श्याम सलोना नही आया-
मैंने कितने बार बुलाया, मेरा श्याम सलोना नही आया...

Posted on: Sep 04, 2019. Tags: ANUPPUR MANDAKINI MISHRA MP SONG VICTIMS REGISTER

कंपनी 6 माह का 20 लोगो का मजदूर भुगतान नहीं कर रही है...मदद की अपील-

ग्राम पंचायत-चोरभटी, थाना-जैतहरी, जिला-अनूपपुर (मध्यप्रदेश) से विनायक राठौर बता रहे हैं| उन्होंने उडीशा में HV कंपनी में OPJP पावर प्रोजेक्ट में काम किया था| जिसका 6 माह का 20 लोगो का मजदूर भुगतान नहीं हुआ है| आवेदन करने पर अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं | इसलिये वे सीजीनेट के श्रोताओं से अपील कर रहे हैं| दिये गये नंबरों पर बात कर मजदूरी का पैसा दिलाने में मदद कर करें : HR@8260570001, इंजिनियर@8789292361.

Posted on: Aug 30, 2019. Tags: ANUPPUR MP PROBLEM SONG VICTIMS REGISTER VINAYAK RATHOUR

मीठी मीठी मेरे सांवरे की मुरली बाजे...गीत-

जिला-अनूपपुर (मध्यप्रदेश) से पार्वती जन्माष्टमी के अवसर पर एक गीत सुना रही हैं :
मीठी मीठी मेरे सांवरे की मुरली बाजे-
होकर श्याम की दीवानी राधा रानी नाचे-
छोटो सो कन्हैयो मेरो बांसुरी बजावे-
यमुना किनारे देखो रास रचावे-
पकड़ी राधे जी की बइयाँ-
देखो घूमर घाले-
होकर श्याम की दीवानी राधा रानी नाचे...

Posted on: Aug 24, 2019. Tags: ANUPPUR MP PARWATI SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »