Narayanpur Bultoo (bluetooth) Radio 13th Jan 2020...
Today Ranjeet Mandavi and Sukhdai Matra are presenting Bultoo Radio in Hindi and Gondi Language, in this latest edition of Bultoo Radio She is discussing the issues of Chhattieshgarh People use their mobile phones to call this number 08050068000 and record their songs and reports. People can download this program from their Gram Panchayat office, if it has a broadband center, they can also get it from someone who has a smartphone and internet and then through Bluetooth.
Posted on: Jan 13, 2020. Tags: BULTOO RADIO RANJEET MANDAVI SUKHDAI KACHLAM
जल, जीवन, हरियाली बचाव अभियान...
मुजफ्फरपुर (बिहार) से सुनील कुमार जल, जीवन, हरियाली बचाव के लिये सन्देश दे रहे हैं, प्रदूषण आज के समय में एक बड़ी समस्या है, ये गीले कचरे और सूखे कचरे के मिलने से बनता है और जब इसे जलाते हैं तो ज्यादा मात्रा में प्रदूषण होता है, यह धुंवा सांसो से होकर शरीर के अंग अंग में पहुंच जाता है और लोगो को अंदर से खोखला, बीमार कर देता है, इस तरह से प्रदूषण जल, जीवन पर बुरा असर डालता है, वर्तमान में बिहार में जल, जीवन, हरियाली को बचाने के लिये अभियान चलाया जा रहा है, जो श्रोता ये संदेश को सुन रहे हैं उनसे निवेदन है वे अपने वतावरण को प्रदूषण मुक्त बनाने के लिये साफ सफाई रखें और नदी, तालाब, पोखरों को गंदा न करें...
Posted on: Jan 13, 2020. Tags: AWARENESS BIHAR MUZAFFARPUR SONG SUNIL KUMAR VICTIMS REGISTER
मैं तो जीयत थो मै जोड़ी मोर तोरे निका धी...गीत-
ग्राम-कोटया, विकासखंड-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से मेवालाल देवांगन एक गीत सुना रहे हैं :
मैं तो जीयत थो मै जोड़ी मोर तोरे निका धी-
मोहनी खावाये हवास जैसे मोला लागत थे-
मैं तो जीयत हो जोड़ी मोर निका धी-
मैं तो जीयत हो जोड़ी मोर निका धी-
मोहनी खावाये हवास जैसे मोला लागत थे-
मैं तो जीयत हो जोड़ी मोर निका धी...
Posted on: Jan 12, 2020. Tags: CG MEWALAL DEWANGAN SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER
विश्व शांति के लिये मरेंगे हम...गीत-
मालीघाट, मुजफ्फरपुर (बिहार) से तनवी रमन एक गीत सुना रहे हैं:
विश्व शांति के लिये जियेंगे हम-
विश्व शांति के लिये मरेंगे हम-
रंग नस्ल भाषा भेद क्यों रहे-
जाति धर्म क्षेत्र भेद क्यों रहे-
भेद मिटेगा मिटेंगे गम-
विश्व शांति के लिये मरेंगे हम...
Posted on: Jan 11, 2020. Tags: BIHAR MUZAFFARPUR SONG SUNIL KUMAR VICTIMS REGISTER
जुग जुग जियसु ललनवा, भवनवा के भाग जागल हो...सोहर गीत-
मालीघाट, मुजफ्फरपुर (बिहार) से तनवी रमन एक सोहर गीत सुना रही हैं:
जुग जुग जियसु ललनवा, भवनवा के भाग जागल हो-
ललना लाल होइहे, कुलवा के दीपक मनवा में आस लागल हो-
आज के दिनवा सुहावन, रतिया लुभावन हो-
ललना दिदिया के होरिला जनमले, होरिलवा बडा सुन्दर हो-
नकिया त हवे जैसे बाबुजी के,अंखिया ह माई के हो-
ललन मुहवा ह चनवा सुरुजवा त सगरो अन्जोर भइले हो-
सासु सुहागिन बड भागिन, अन धन लुटावेली हो-
ललना दुअरा पे बाजेला बधइया, अन्गनवा उठे सोहर हो...
