रोड के लिये आवेदन देते हैं, लेकिन काम नहीं होता...मदद की अपील-

ग्राम-चिंताकुंटा, पंचायत-मोते, तहसील-भूर्गमपाड, जिला-भद्रादी कोठगूडम (तेलंगाना) से मडावी रामा बता रहे है, गाँव में कच्ची सड़क है|, जिससे बारिश में कीचड़ हो जाता है| आने जने में बहुत दिक्कत होती है| वाहनों का निकलना मुश्किल होता है| उन्होंने समस्या को हल कराने के लिये विधायक के पास आवेदन किया, संबंधित अधिकारियों के पास आवेदन किया, लेकिन अभी तक कोई काम नहीं हो रहा है| इसलिये वे सीजीनेट साथियों से अपील कर रहे हैं, दिये गये नंबरों पर अधिकारियों से बात कर समस्या का निराकरण कराने में मदद करें : सरपंच@9849238765. संपर्क नंबर@9100262544 .

Posted on: Sep 07, 2019. Tags: BHADRADI KOTHAGUDEM PODIYAM NARENDRA PROBELM TELANGANA

जमीन पट्टा के लिए तेलंगाना सरकार कोई मदद नहीं कर रहा हैं...

गाँव-चिंतकुंटा, पंचायत-मोते, तहसील-भूर्गमपाड, जिला-भद्रादी कोठगूडम (तेलंगाना) से गाँव के मुख्य बता रहे है की हम इस गाँव में 30 सालों से रह रहे हैं लेकिन अभी तक किसी को जमीन का पट्टा नहीं मिला हैं | हमको बहुत दिक्कत होता हैं, जमीन पट्टा के लिए तेलंगाना सरकार कोई मदद नहीं कर रहा हैं | जमीन पट्टा के लिए अधिकारियों को आवेदन भी किया गया लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नही किये |इसीलिए सीजीनेट साथियों से मदद करने की अपील कर रहे हैं | सरपंच@984923765. ग्रामीण@9100262544.

Posted on: Sep 07, 2019. Tags: PODIYAM NARENDRA PROBLEM TELANGANA KUMAR

भूमि पट्टा के लिये आवेदन करते हैं, लेकिन सुनवाई नहीं होती है...मदद की अपील-

ग्राम-सिंगारम, पंचायत-मोसलिमडूगु, तहसील-भुर्गमपाड, जिला-भद्रादी कोठागूडम (तेलंगाना) से करका रामुल बता रहे हैं| वे 50 सालों से वहां रह रहे हैं, लेकिन अभी तक जमीन का पट्टा नहीं मिला है| तहसीलदार के पास कई बार समस्या को लेकर आवेदन किये हैं| लेकिन सुनवाई नहीं हो रही हैं| इसीलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं| कि दिये गये नंबरों पर तहसीलदार से बात कर समस्या का निराकरण कराने में मदद करें : तहसीलदार@9701346978. संपर्क नंबर@7893778321.

Posted on: Sep 04, 2019. Tags: NARENDRA PODIYAM PROBELM TELANGANA

पक्की सड़क नहीं होने से रास्ते में कीचड़ होता है, कृपया बनवाने में मदद करें-

ग्राम-तुम्मागुडा, पंचायत-चंदुरगुडा, तहसील-कोंटा, जिला-सुकमा (छत्तीसगढ़) से सोडी कोसा बता रहे हैं| गाँव में रोड नहीं बना है| जिसके कारण बारिश में कीचड़ हो जाता है| आने जाने में लोगो को दिक्कत होती है| उन्होंने गाँव में सड़क बनाने के लिये अधिकारियों के पास कई बार आवेदन किया| लेकिन सुनावाई नहीं हो रही है| इसीलिये वे सीजीनेट साथियों से अपील कर रहे हैं| कि दिये गये नंबरों पर बात कर समस्या का निराकारण कराने में मदद करें: कलेक्टर@9407775757. संपर्क नंबर@8179576183.

Posted on: Sep 03, 2019. Tags: CG PODIYAM NARENDRA PROBELM SUKAMA

बोरिंग के लिये आवेदन करते हैं, लेकिन सुनवाई नहीं होती...कृपया मदद करें-

ग्राम-चंदेल रामापुरम, मंडलम-भुरगुमपाड, जिला-भद्रादी कोठागूडम (तेलंगाना) से पायम मंगय्या बता रहे हैं| वे सालों से वहां रह रहे हैं| उनके पास खेती करने के लिये बोरिंग की सुविधा नहीं हैं| जिससे खेती में सिंचाई करने के लिये पानी की समस्या होती हैं| इस समस्या के निराकरण के लिये उन्होंने ITDA, PO के पास कई बार आवेदन दिया| लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है| इसलिये वे सीजीनेट के श्रीताओं से निवेदन कर रहे हैं| दिये गये नंबरों पर बात कर समस्या को हल कराने में मदद करें : तहसीलदार@9701346976. संपर्क नंबर@7893778321.

Posted on: Sep 03, 2019. Tags: BHADRADI KOTHGUDEM PODIYAM NARENDRA PROBLEM RAMAPURAM TELANGANA

« View Newer Reports

View Older Reports »