देशभक्ति गीत : बापू हमारे स्वर्ग सितारे छोड़ चले हमें किसी के सहारे...

एकलव्य आदर्श आवासी विद्यालय ग्राम पंचायत-छेरीबेड़ा, जिला-नारायणपुर (छत्तीसगढ़) से प्रदीप जोगी उनके साथ है स्कूली छात्र अशोक कुमार मंडावी देशभक्ति गीत सुना रहे है:
बापू हमारे स्वर्ग सितारे, छोड़ चले हमें किसी के सहारे-
जब मेरे बापू को गोली लगी थी, खून की नदिया बहनें लगी थी-
बापू हमारे स्वर्ग सितारे, छोड़ चले हमें किसी के सहारे-
जब मेरे बापू को उठाने लगे थे, फूलो की वर्षा होने लगी थी-
जब मेरे बापू को जलानें लगे थे, चन्दन के लकड़ी जलने लगी थी-
बापू हमारे स्वर्ग सितारे छोड़ चले हमें किसी के सहारे...

Posted on: Nov 27, 2019. Tags: ASHOK KUMAR MANDAVI NARAYANPUR CG SONG VICTIMS REGISTER

छत्तीसगढ़ी गीत : काथा राम के सुनैया, काटा लगे ना तोर पाँव मा...

जिला-डिंडौरी (मध्यप्रदेश) से अशोक कुमार अहिरवार एक छत्तीसगढ़ी गीत सुना रहा है:
काथा राम के सुनैया, काटा लगे ना तोर पाँव मा-
काथा राम के सुनैया, काटा लगे ना तोर पाँव मा-
काहा ले आवे सरस्वती, मैया काहा ले आवे गंगा-
सब मैया के शरणों हव में रहथों मैं गांव-
काथा राम के सुनैया, काटा लगे ना तोर पाँव मा-
शंकर विष्णु ब्रम्ह लोक में, तीनो भक्तन के पुजारी-
गजों और ग्रह लड़े जल भीतर, निकल गयें सब पाँव-
काथारा के सुनोइया काटा लगे ना तोर पाँव मा...

Posted on: Nov 27, 2019. Tags: ASHOK KUMAR AHIRWAR DONDORI MP SONG VICTIMS REGISTER

हरी डाल पर लगी हुई थी...कविता-

ग्राम-पातुरबेड़ा, जिला-नरायणपुर (छत्तीसगढ़) से अशोक साथ में सुनीता, गायत्री एक कविता सुना रहें हैं:
हरी डाल पर लगी हुई थी-
नन्ही सुंदर एक कली-
तितली उससे आकर बोली-
तुम लगती हो बड़ी-बड़ी-
अब जागो तुम-
आँखें खोलो और मेरे संग खेलो-
हरी डाल पर लगी हुई थी...

Posted on: Nov 25, 2019. Tags: ASHOK NARAYANPUR CG SONG VICTIMS REGISTER

बिना कनेक्शन ही गाँव पहुँचे बिजली के बिल,अधिकारी नहीं कर रहे हैं समाधान, मदद की अपील

सरकार द्वारा किये जानेवाले ‘हर घर बिजली’ के दावों की पोल खोलने वाली घटना मध्य प्रदेश से सामने आयी है।  ग्राम खुर्सीपार के लोगों की माने तो उनके घर बिजली नहीं लेकिन बिल जरुर पहुंचाया गया है।
वनग्राम खुर्सीपार, पंचायत बांदरबाडी, ब्लॉक मंवई, तहसील बिछिया, मंडला जिला, मध्य प्रदेश से त्रिलोक परते बताते हैं की उनके इलाके के तीन मोह्हला में कोई बिजली कनेक्शन नहीं मिला। गौरतलब हैं की खंभों को गढे हुए ग्यारह महिने हो चुके हैं लेकिन किसीं के घर में कनेक्शन अब तक जोड़ा नहीं गया। इसके बावजूद भी बिजली का बिल आना शुरु हो गया है।
सरकार द्वारा बताया जाता है की भारत के हर गाँव में बिजली पहुंचाई गयी हैं। त्रिलोक जी के द्वारा बिजली विभाग में बिल की समस्या लेकर जाने के बाद भी उसका निवारण नहीं हुआ। अधिकारियो द्वारा उन्हे आश्वासन तो मिला लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हुई है
इसलिए सीजी नेट सुननेवाले सभी साथियों से अनुरोध है की निम्नलिखित नंबरों पर ज्यादा से ज्यादा सम्पर्क कर दबाव बनाने और काम पुरा करवाने में सहयोग दे।
बिजली विभाग कर्मचारी@9425805481. सचिव@9584416636. सरपंच@9174891313.

Posted on: Nov 05, 2019. Tags: MANDLA MP PROBLEM SONG TRILOK SINGH PARTE VICTIMS REGISTER

छत्तीसगढ़ी गीत : चिरिया ला के गोटी मारो भाजी फुल...

ग्राम पंचायत-मोंहगी, पोस्ट-खाटी, थाना-अमरकंटक, जिला-अनुपपुर (मध्यप्रदेश) से अशोक अहिरवार छत्तीसगढ़ी गीत सुना रहा है:
चिरिया ला के गोटी मारो भाजी फुल-
तोर चढ़ती जवानी के रे सुवा ला के गोटी मारो-
एक गोटी मारो रे सनानां पारी जाय-
दुसरिया गोटी मारो रे चिरिया ला पारी जाय-
चिरिया ला के गोटी मारो भाजी फुल-
तोर चढ़ती जवानी के रे सुवा ला के गोटी मारो...

Posted on: Nov 02, 2019. Tags: ANUPPUR MP ASHOK AHIRWAR SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »