हमारे स्कूल के सामने पक्की सड़क नहीं होने से बारिश के दिनों में बहुत कीचड़ हो जाता है...

स्कूल पारा, ग्राम-भंगी टोला, पंचायत-पोलमी, तहसील-पंडरिया, जिला-कबीरधाम,
(छत्तीसगढ़) से संतोष बता रहे है, गाँव के पटेल पारा से स्कूल पारा तक सीसी रोड़ नही है| इस समस्या को लेकर ग्राम पंचायत में कई बार बोला है, परन्तु ध्यान नही देते| बरसात के दिनों चिकनी मिट्टी होने के कारण बहुत परेशानी होती है. बरसात में स्कूली बच्चों समेत समस्त ग्राम वासियों को परेशानी झेलनी पड़ती है, सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है. कृपया इन नम्बरों पर फ़ोन कर मदद करे: सरपंच@8085079476, विधायक@9522898888. संपर्क-स्कूल अध्यापक भंगी टोला@9755134418.

Posted on: Apr 29, 2018. Tags: MITHILESH MANIKPURI SONG VICTIMS REGISTER

वनांचल स्वर: एक किलो चिरोंजी के बदले व्यापारी हमें 3 किलो कनकी (टूटा चावल) देते हैं...

बांगर, विकासखण्ड-पंडरिया, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से धनशुराम बैगा चार या चारोली (चिरौंजी) एकत्रित करने का काम करते है जो कि पेड़ से निकलने वाला फल है, यहाँ के बैगा परिवार चारोली के बदले में लोकल दुकानदार से कनकी (चावल) लेते है. ताकि परिवार का पेट पाल सके. वैसे तो जिला सहकारी वनोपज मंडी में इसका मूल्य 105 रूपये प्रति किलो है एवं बोनस भी परन्तु जानकारी के अभाव में बिचौलिये इनसे कम पैसे में चावल के बदले देकर खरीद लेते है. और बाद में उसी को महंगे दाम पर बेच देते है, अगर वनोपज समिति का ख़रीदी का भाव गाँव-गाँव तक बेहतर प्रचार-प्रसार किया जाए तो मेहनत करने वाले लोगो को सही दाम मिल सके.

Posted on: Apr 28, 2018. Tags: SONG UDAY MANIKPURI VANANCHAL SWARA VICTIMS REGISTER

निराश्रित पेंशन सूची में नाम जोड़ने साल भर से आवेदन कर रही हूँ, पर कोई ध्यान नही देता...

स्कूलपारा, ग्राम-भंगीटोला, पंचायत-पोलमी, तहसील-पंडरिया, जिला-कबीरधाम,
(छत्तीसगढ़) से सुकरतिना बाई निराश्रित पेंशन नही मिलने के समंध में बता रही है कि मुझे पेंशन नही मिल रहा है| इस संबंध में साल भर में सरपंच को कईयों बार आवेदन दिया परन्तु ध्यान ही नही देते है| जबकि गाँव में मेरे जैसे कुछ लोगो को मिल रहा, अगर मुझे भी मिल जाता तो मदद होती. अभी जैसे तैसे मांग कर गुजारा कर रही हूँ, इसीलिए सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है, कृपया मदद करे. इन नम्बरों पर फोन करे: सरपंच@8085079476, विधायक@9522898888. ग्रामीण संपर्क@7470912624.

Posted on: Apr 27, 2018. Tags: MITHILESH MANIKPURI SONG VICTIMS REGISTER

हमारे मोहल्ले तक कभी सड़क नहीं बनी, पहाडी इलाका है तो हर काम में दिक्कत होती है...

गाढ़ासराई पारा, ग्राम-पंढरीपानी, पंचायत-बिरुलडीह, तहसील-पंडरिया, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से चतुरदास सोनवानी बता रहे है, कि गाँव में सड़क नही होने से बहुत समस्या होती है. पहाड़ी क्षेत्र होने से आवागमन के लिए उबड़-खाबड़ वाली जगह है| अभी तक सड़क नही बनी है, ऐसे ही थोड़ा रिपेयर कर देते है, ग्रामीणों द्वारा कई बार शिकायत की गई परन्तु कोई ध्यान नही देता. अगर कोई बीमार हो या अन्य कोई जरुरी काम हो, तब बहुत दिक्कते होती है| सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है. कृपया इन नम्बरों पर फोन कर मदद करे: सरपंच@
9752988847. ग्रामीण@8989710490.

Posted on: Apr 27, 2018. Tags: Mithilesh Manikpuri

सूखा राहत का पैसा नहीं मिला है, अधिकारी बोलता है बैंक जाओ, बैंक बोलता है नहीं आया...

स्कूल पारा, ग्राम-भंगी टोला, पंचायत-पोलमी, तहसील-पंडरिया, जिला-कबीरधाम,
(छत्तीसगढ़) से सुबरित बाई बता रही है, इस साल अल्पवर्षा होने के कारण क्षेत्र के किसानों की फसले चौपट हो गई थी, जिसके चलते क्षेत्र के लोगो को सुखा राहत के तहत पैसे दिया गया था, लेकिन मुझे अभी तक नही मिला| इस सन्दर्भ में पटवारी एवं सरपंच सचिव को बोलती हूँ, तो वह बैंक में पैसे डालने की बात करते है, जब वहा जाकर चेक किया तो पैसे नहीं आये है, आस-पास लगभग सभी को दे दिया है. मुझे अभी तक नहीं मिला है, गोल-गोल घूमा रहे है| कृपया मदद करे. सरपंच@8085079476, विधायक@9522898888. संपर्क@7470912624.

Posted on: Apr 27, 2018. Tags: MITHILSH MANIKPURI SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »