Impact : वार्ड क्रमांक 2 जहाँ लगभग 20-25 घर हैं, हैंडपंप बन जाने से ग्रामीण खुश हैं...
ग्राम-कुग्दुर, पंचायत-कुग्दुर, तहसील-पंडरिया, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से मिथलेश मानिकपुरी बता रहे हैं की उनके गाँव के वार्ड क्रमांक 2 जहाँ लगभग 20-25 घर हैं यहाँ का हैंडपंप काफी दिनों से खराब था| जिसका शिकायत उन्होंने कई बार सम्बंधित अधिकारियों को दिए पर कोई सुनवाई नही हो रही थी| तब उन्होंने सीजीनेट में अपना सन्देश रिकॉर्ड किया| सन्देश रिकॉर्ड करने के ठीक तीन दिन बाद वहां का हैंडपंप बन गया है |अब वे सभी ग्रामीण खुश हैं इसलिए सीजीनेट और सम्बंधित अधिकारियों को धन्यवाद दे रहे हैं: संपर्क नम्बर@8964973228.
Posted on: May 26, 2019. Tags: CG KABIRDHAM MITHLESH MANIKPURI PANDARIYA
मातरं पितरं तस्मात् सर्वयत्नेन पूजयेत्...संस्कृत वंदना
ग्राम-सिंगपुर, तहसील-पंडरिया, जिला-कबीरधाम, (छतीसगढ़) से ओमकार सिंह मरकाम संस्कृत में वंदना सुना रहे हैं:
सर्वतीर्थमयी माता सर्वदेवमय: पिता-
मातरं पितरं तस्मात् सर्वयत्नेन पूजयेत्-
ओमकार बिंदु संयुक्तं नित्य ध्यान्ति हेगिम्न-
कम्द्द्य मोक्षय श्राव ओमकार-
नमो नमह वासु देव्सुकतम...
Posted on: May 24, 2019. Tags: CG KABIRDHAM OMKARSINGH MARKAM PANDARIYA SONG VICTIMS REGISTER
पीने के पानी की बहुत समस्या है नदी के पानी पी रहे हैं, अधिकारी सुनते नही...कृपया मदद करें
ग्राम-डोकरीघटिया, पंचायत-पुटपुटा, तहसील-पंडरिया, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से प्रेम सिंह, रमोतिन, बता रहे हैं कि उनके गाँव में पीने के पानी की बहुत समस्या है उनके वार्ड में लगभग 6 घर और 24 की जनसंख्या है| बरसात के दिनों में अधिक परेशानी होती है, अभी वे नदिया के पानी पी रहे हैं | जिससे लोग बीमार भी पड़ रहे हैं, इसके शिकायत वे सम्बंधित अधकारियों को दिए हैं, उन्हें बन जाएगा ये कहकर गुमराह किया जा रहा है | तो ये साथी सीजीनेट के सुनने वाले साथियों से मदद् मांग कर रहे हैं कि दिए गये अधिकारीयों के नम्बरों पर बात कर इस समस्या का समाधान करने में मदद करें: विधायक@9893637637, P.H.E.@6261593304,संपर्क नम्बर@9617649417.
Posted on: May 24, 2019. Tags: CG KABIRDHAM MITHLESH MANIKPURI PANDARIYA SONG VICTIMS REGISTER WATTER
राशन कार्ड होने बाद भी पांच साल से राशन नही दिया जा रहा है, अधिकारी सुनते नही...कृपया मदद करें
ग्राम-डोकरीघटिया, पंचायत-पुटपुटा, तहसील-पंडरिया, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से सकुनिया बता रहे हैं कि उन्हें राशन कार्ड होने बाद भी सोसायटी से खाद्द्यान्य नही मिल रहा है, पहले उसी राशन कार्ड से चावल दिए गया है| पर आज पांच साल हो रहा है, नही दिया जा रहा है, उनकी आर्थिक स्थिति कमजोर है |मजदूरी करके अपना जीवन यापन कर रहे हैं | कई बार सम्बंधित अधिकारियों को दिया गया लेकिन आज तक कोई कार्यवाई नही हुआ | तो ये साथी सीजीनेट के सुनने वाले साथियों से मदद की मांग कर रहे हैं की दिए गये अधिकारियों के नम्बर पर बात कर इस समस्या का समाधान करने में मदद करें: विधायक@9893637637, संपर्क नम्बर@9617649417.
Posted on: May 24, 2019. Tags: CG KABIRDHAM MITHLESH MANIKPURI PANDARIYA PDS SONG VICTIMS REGISTER
स्वास्थ्य स्वर : पेट में गैस हो जाने पर उसके रोकथाम हेतु घरेलू उपचार...
ग्राम-घोंघा, थाना-बोड्ला, जिला-कबीरधाम( छत्तीसगढ़) से वैद्द्य भगत राम लांझी पेट में गैस हो जाने पर उसके रोकथाम हेतु घरेलू उपचार बता रहे हैं: 100ग्राम अलसी और 50 ग्राम अजवाइन को अलग-अलग बर्तन में रखकर अच्छी तरह से भुन दें और दोनों को मिलाकर खल बट्टा से पीसकर चूर्ण बनाकर गुड मिला लेवें | फिर इसके छोटे-छोटे गोली बनाकर दिन दो बार मरीज को खाने से कम से कम 15 दिनों के अन्दर लाभ प्राप्त होगा| यह प्रयोग सभी अपने घरों में आसानी से कर सकते हैं | अधिक जानकारी के लिए वैद्द्य भगत राम लांझी@7389964276.
