स्वास्थ्य स्वर : स्वेत प्रदर बीमारी का घरेलू उपचार...

प्रयाग विहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच डी गाँधी स्वेत प्रदर बीमारी का घरेलू उपचार बता रहे हैं, अशोक की छाल 50 ग्राम, मुलेठी 50 ग्राम, इलायची 50, सतावर 50 ग्राम, बंग भस्म 10 ग्राम, शुद्ध सिलाजीत 10 ग्राम, मिश्री 100 ग्राम सभी को साफ कर चूर्ण बना लें, उसके बाद एक-एक चम्मच चूर्ण दिन में दो बार खाली पेट एक कप चावल पानी के साथ सेवन करने से लाभ हो सकता है संबंधित विषय पर और जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं: संपर्क नंबर@9111061399.

Posted on: Apr 13, 2020. Tags: CG HD GANDHI HEALTH RAIPUR SONG VICTIMS REGISTER

स्वास्थ्य स्वर : नींद न आने की समस्या का घरेलू उपचार...

प्रयाग विहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच डी गाँधी नींद न आने की समस्या का घरेलू उपचार बता रहे हैं, अलसी का तेल 50 ग्राम और आरंड का तेल 50 ग्राम लें, दोनों को कांसे की थाली में लेकर अच्छे से मिलायें और जब क्रीम जैसा बन जाये तब उसे सोते समय काजल की तरह उपयोग करें, इससे लाभ हो सकता है, संबंधित विषय पर जानकारी लेने के बाद नुस्खा उपयोग कर सकते हैं: संपर्क नंबर@9111061399.

Posted on: Apr 11, 2020. Tags: CG HD GANDHI HEALTH RAIPUR SONG VICTIMS REGISTER

दया दृष्टि होगी तो मुझको बचा लो...गीत-

कमल विहार, रायपुर (छत्तीसगढ़) से टिकई दास धार एक गीत सुना रहे हैं:
कोई माता होंगे तो दूध पिला दो-
दया दृष्टी होगी तो मुझको बचा लो-
एक माँ ने मुझको जनम दिये हैं-
दो दिन न हुये मुझे फेंक दिये हैं-
उस माँ को मै मै नहीं जानती-
इसीलिये उसे माँ नहीं मानती-
ऐसे कुकरमी माँ को जेल में सडा दो-
दया दृष्टी होगी तो मुझको बचा लो...

Posted on: Apr 10, 2020. Tags: CG HD GANDHI RAIPUR SONG VICTIMS REGISTER

स्वास्थ्य स्वर : दूध न बनने की समस्या को दूर करने का घरेलू नुस्खा-

प्रयाग विहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच डी गाँधी दूध न बनने की समस्या को दूर करने का घरेलू नुस्खा बता रहे हैं, गेहूं की सूजी 20 ग्राम, अखरोट के पत्ते 10 ग्राम, दोनों को मिलाकर गाय के घी में पूड़ी बनाकर 7 दिन तक प्रतिदिन एक पूड़ी सुबह खाली पेट सेवन करने से लाभ हो सकता है, भोजन में मिर्च, मसाला, तेल, खटाई, गरिष्ठ भोजन का प्रयोग कम करें :संपर्क नंबर@9111061399.

Posted on: Apr 08, 2020. Tags: CG HD GANDHI HEALTH RAIPUR SONG VICTIMS REGISTER

बूढ़े माँ बाप की सुनलो तुम कहानी...गीत-

कमल विहार, रायपुर (छत्तीसगढ़) से टिकई दास धार एक गीत सुना रहे हैं:
बूढ़े माँ बाप की सुनलो तुम कहानी-
भूखे में भोजन बिना मिलता न पानी-
बेटा पैदा होये तो खुशी बढ़ जाता है-
और शादी के बाद माँ बाप को भूल जाता है-
बेटा के रहते जीवन हुई है हनी-
भूखे में भोजन बिना मिलता न पानी-
बहू बेटा खाना खा के बाद में हमें देते हैं-
गलती हमने क्या की सजा हमें देते हैं...

Posted on: Apr 07, 2020. Tags: CG HD GANDHI RAIPUR SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »