किसिम किसिम के नवा-नवा धान, वोला खाके गवाबो प्राण...छत्तीसगढ़ी कविता-
ग्राम-तमनार, जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से कन्हैयालाल पडियारी एक कविता सुना रहे हैं :
किसिम किसिम के नवा-नवा धान, वोला खाके गवाबो प्राण-
लुचाई गुरमटिया बछा भोग, ये जम्मो ला लागिस रोग-
भाठा दुबराज लक्ष्मिभोग, येमन ला छोड़ेन आज के लोग-
सफरी, भाठा सफरी, जौफूल ओला हमन गए हन भूल-
तुलसी फूल, तुलसी गुरमंजरी गुरमटिया
बुडहा, बूढी, कोड़ा सिराकार, वोला ले गईस पलरिया बुखार...
Posted on: Aug 16, 2018. Tags: CHHATTISGARHI KANHIYALAL PADIYARI POEM RAIGARH CHHATTISGARH SONG VICTIMS REGISTER
वनांचल स्वर : नेत्र ज्योति बढ़ाने का घरेलू नुस्खा-
सेत गंगा, जिला-मुंगेली (छत्तीसगढ़) से वैद्य रमाकांत सोनी नेत्र ज्योति वर्धक एक घरेलू नुस्खा बता रहे हैं, जिन व्यक्तियों के आँखों में कमजोरी आ रही हो, कम दिखाई देता हो वे आधा चम्मच पिसी काली मिर्च, आधा चम्मच पिसी मिश्री और एक चम्मच शुद्ध पिसी गो घृत मिलाकर सुबह खाली पेट सेवन करें, उसके बाद दूध पी लें, ऐसा 6 माह तक लगातार करने से नेत्र ज्योति बढ़ाने में लाभ मिल सकता है, अधिक जानकारी के लिए इस नंबर पर संपर्क कर सकते है. हमारे आसपास पाए जाने वाले वनस्पतियों की मदद से हम स्वस्थ रह सकते हैं, इसके बारे में हमें यदि जानकारी हो तो हम दूकान की दवा पर लगने वाला धन भी बचा सकते हैं : संपर्क नंबर@9165400513.
Posted on: Aug 16, 2018. Tags: HEALTH MUNGELI CHHATTISGARH RAMAKANT SONI SONG VANANCHAL SWARA VICTIMS REGISTER
मन मोहनी कहां गए रे मोर जिवरा तरस गए ना...छत्तीसगढ़ी गीत-
ग्राम-बगडा, थाना, तहसील-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से देवानंद एक छत्तीसगढ़ी गीत सुना रहे हैं :
मन मोहनी कहां गए रे मोर जिवरा तरस गए ना-
अरे तोरे संगे लाटा फांदा खेल रखहूँ-
आज छाती भीतरी लुकाए राखहूँ-
अरे इते देखो रे, उते देखों न गांव गली जमोना-
अरे खोजत खोजत जम्मो डहर ला, दोनों गोड मा फोरा परगे रे-
अरे तोरे असन माया दार कहां भेटहूँ...
Posted on: Aug 16, 2018. Tags: CHHATTISGARHIA DEWANAND SONG SURGUJA CHHATTISGARH VICTIMS REGISTER
जय-जय बोलो, जय-जय बोलो, जय-जय बोलो हो...गोंडवाना गीत-
वनग्राम खुर्सीपार, पंचायत-बांदरबारी, तहसील-बिछिया, ब्लाक-मवई, जिला-मण्डला (मध्यप्रदेश) से तिरलोक सिंह पर्ते एक गोंडवाना गीत सुना रहे हैं :
जय-जय बोलो, जय-जय बोलो, जय-जय बोलो हो-
मोर गोंडवाना के देवी रे देवता जय-जय बोलो हो-
मोर कोयावासी जय जय बोलो हो-
मोर बावनगढ़ के देवी रे देवता जय जय बोलो हो-
मोर गोंडवाना के माता देवता जय जय बोलो हो-
जगमग-जगमग जोत जलावय, जोत जलावाय मोर गोंडवाना के देवी रे देवता...
Posted on: Aug 16, 2018. Tags: MADHYA PRADESH MANDLA SONG TIRILOK SINGH PARTE VICTIMS REGISTER
लेकर संकल्प सुपोषण का अब निकल पड़े है हम...पोषण गीत
पंचायत-कोयलीबेडा, ब्लाक-कोयलीबेडा, जिला-कांकेर उत्तर बस्तर (छत्तीसगढ़) से माधुरी पिस्दा, धनई पटेल और नर्मिला निषाद एक संकल्प गीत सुना रहे है:
लेकर संकल्प सुपोषण का अब निकल पड़े है हम-
सक्त सुपोषित राज्य बनना जन-जन का प्रण-
संकल्प सुपोषण, संकल्प सुपोषण हमारा है ये प्रण-
हर बच्चे के वजन की करनी हमको अब निगरानी-
रहे सुपोषित बच्चे सारे कसम ये खूब निभानी है-
गाँव-शहर सब रहे सुपोषित लिखनी यही कहानी है-
हंसता बचपन खिलता जीवन बगिया ये मैहकानी है-
कदम हमारे नही रुकेंगे बना लिया है मन-
संकल्प सुपोषण, संकल्प सुपोषण हमारा है ये प्रण...
