लीपला पोतला पिढ़वा धरावला हो...झूमर गीत-

ग्राम-मरमा, पोस्ट-कृष्णा नगर, धामनी, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से कुमारी मीना यादव एक झूमर गीत सुना रही हैं :
लीपला पोतला पिढ़वा धरावला हो-
सब अम्मा के बिजना टरावा-
चला हो अम्मा हरदी लगाव-
लीपला पोतला पिढ़वा मढ़ावाला हो-
सब मौसी के बिजना करावा-
चला हो मौसी हरदी लगाव...

Posted on: May 04, 2019. Tags: BALRAMPUR CG MINA YADAV SONG VICTIMS REGISTER

स्वास्थ्य स्वर : नाक से खून बहने की समस्या का घरेलू उपचार-

ग्राम-गोंघा, तहसील-बोडला, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से वैद्य भगतराम लांझी नाक से खून बहने की समस्या का घरेलू उपचार बता रहे हैं| जिन्हें नाक से खून बहाने की समस्या होती है, वे आधा चम्मच कपूर और आधा चम्मच घी मिलाकर सूंघे| इससे नाक से खून बहना बंद हो सकता है| अधिक जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं| भगतराम लांझी@7389964276.

Posted on: May 04, 2019. Tags: BHAGATRAM LANJHI CG HEALTH KABIRDHAM SONG VICTIMS REGISTER

मै एक किसान का बेटा हूँ, खेती करना मेरा काम...कविता-

ग्राम-तमनार, जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से कन्हैयालाल पड़ियारी एक कविता सुना रहे हैं :
मै एक किसान का बेटा हूँ, खेती करना मेरा काम-
खेती से ही बसा हुआ है, ये सारा जहान-
खेती से ही मिलता हमें जीने का सामान-
खेती मेरा माता पिता है, बहन भाई मेरा खलिहान-
नागर बैल ही मेरा सब कुछ है-
खेत हमारा सबका भगवान...

Posted on: May 04, 2019. Tags: CG KANHAIYALAL PADIYARI POEM RAIGARH SONG VICTIMS REGISTER

स्वास्थ्य स्वर : उच्च रक्तचाप या हाई ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने का घरेलू उपचार-

प्रयाग विहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच डी गांधी उच्च रक्तचाप या हाई ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने का घरेलू उपचार बता रहे हैं| सर्प गंधा 50 ग्राम, मिश्री 50 ग्राम, धनिया बीज 50 ग्राम सभी को साफ कर चूर्ण बना लें| एक-एक चम्मच चूर्ण दिन में दो बार पानी के साथ सेवन करने से लाभ हो सकता है| मिर्च, मसाला, तेल, खटाई, गरिष्ठ भोजन का प्रयोग कम करें| नशा न करें| मैदा, शक्कर नमक का प्रयोग कम करें| अधिक जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं : एच एच डी गांधी@9111061399.

Posted on: May 03, 2019. Tags: CG HD GANDHI HEALTH RAIPUR SONG VICTIMS REGISTER

एक भिखारी बड़ा लाचारी, नहीं उसके पास खास सामान...कविता-

ग्राम-तमनार, जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से कन्हैयालाल पड़ियारी एक आरती सुना रहे हैं :
एक भिखारी बड़ा लाचारी, नहीं उसके पास खास सामान-
नित-नित मांगना नित खाना, बस वही उसका काम-
घर-घर जाना मांग कर लाना बस वही जानता काम-
जो भी मिल जाता उसको, उसी को समझाता अपना मुकाम-
घर-घर जाना ठोकर खाना, नसीब में लिखा भगवान-
नहीं खोजता मुक्ति के सिवा और कोई मान सम्मान...

Posted on: May 03, 2019. Tags: CG KANHAIYALAL PADIYARI POEM RAIGARH SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »