हाय रे हाय तो बजारे जाबो गा, कारी माटी बिजुली बाजरे जाबो रे...पेड़राही गीत

ग्राम-देवरी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से कैलाश सिंह पोया अपने सांथी राम सुरित से एक पेड़राही गीत सुना रहे हैं:
हाय रे हाय तो बजारे जाबो गा-
कारी माटी बिजुली बाजरे जाबो रे-
बटुआ में भात रांधे करछुल में खोया-
पेड़रा बाजार बैठे पटना में सोया-
पातर के छोकरिया तोही ला खुले गा-
हाय रे हाय के तोही ला खुले गा...

Posted on: Sep 23, 2018. Tags: CG KAILASH SINGH POYA PEDRAHI SONG SURAJPUR SURGUJIHA VICTIMS REGISTER

मम्मी और बेटी के बीच की वाद संवाद...

मम्मी बेटी से कहती है बेटी अब तुम लड़को से ज्यादा मटरगस्ती मत किया करो, तुम जवान हो चुकी हो, बेटी कहती है मम्मी इस उमर में मटरगस्ती नही करूंगी तो क्या बुढ़ापे में करूंगी-
मम्मी-अब तुम लड़को से ना मिला करो बदनामी होगी-
बेटी-आप भी तो अप्पू अंकल से पापा से छुप-छुपकर मिला करती हैं, क्या आपकी बदनामी नही होती है-
मम्मी-बेटी मै तो मम्मी बन चुकी हूँ, मेरा क्या है पर अभी तुम कवारी हो, तुम्हारी शादी तक नही हुई है-
बेटी-मम्मी मेरी भी शादी हो जाएगी, मै भी माँ बन जाउंगी आप चिंता किया ना करें-
मम्मी-बेटी तुमको कौन समझाए, तुम तो नासमझ, बड़ी जिद्दी हो-
बेटी-मम्मी आप भी तो मेरी उमर में बड़ी जिद्दी नासमझ रही होंगी, इसलिए तो मै भी आप की तरह हूँ-
मम्मी कोई जवाब नही दे पाती, दोनों चुप होकर अलग-अलग चले जाते हैं...

Posted on: Sep 23, 2018. Tags: CG KANAHIYALAL PADIYARI RAIGARH SONG STORY VICTIMS REGISTER

एक गरीब किसान और बादल की कहानी...

एक गाँव में एक गरीब किसान रहता था, वह अपने खेत में प्रतिदिन हल चलाता था
बारिश नही होती थी, 4 साल से अकाल की स्थिति थी, फिर भी किसान हल चलाता रहता, किसान को ऐसा करते देख एक दिन बादल ने पूछा, पानी नही गिर रहा, अकाल पड़ा है, तो तुम हल क्यों चला रहे हो, किसान ने जवाब दिया, यदि मै ये काम छोड़ दिया तो वर्षा होने तक हल चलाना भूल जाऊंगा, ऐसा सुनकर बादल सोचा इतने समय तक मै नही बरसूंगा तो मै भी वर्षा करना भूल जाऊंगा फिर सारे बदल इक्कठा हुए और बारिस करने लगे| तात्पर्य ये है, हमें निरंतर अपने काम में लगे रहना चाहिए | दुर्गेश पटेल@7509265773

Posted on: Sep 23, 2018. Tags: CG DURGESH PATEL SONG STORY SURAJPUR VICTIMS REGISTER

कुआ पार में रे संगी, संझा के बेरा कुआ पार में...प्रेम गीत-

ग्राम, पोस्ट-कोटया, विकासखण्ड-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से मेवालाल देवांगन एक प्रेम गीत सुना रहे हैं :
तै आ जाबे मैना उड़त-उड़त तै आ जाबे-
कुआ पार में रे संगी, संझा के बेरा कुआ पार में-
एक पेड़ आमा छत्तीस पेड़ जाम-
मधुबन के चिरैया बोलथे राम-राम कुआ पार में-
कुआ पार में रे संगी, संझा के बेरा कुआ पार में...

Posted on: Sep 23, 2018. Tags: CG LOVE MEWALAL DEWANGAN PRATAPPUR SONG SURAJPUR SURGUJIHA VICTIMS REGISTER

2 महीने से हैंडपंप खराब है, हम लोगो को पानी की समस्या हो रही है, पर अधिकारी ध्यान नही देते-

ग्राम-नवलपुर, पंचायत-पीपरखुट्टी, ब्लाक-लोरमी, जिला-मुंगेली (छत्तीसगढ़) से सीता, केसर बाई और पूर्णिमा यादव बता रहे हैं, कि उनके गाँव में फग्गू यादव के घर के पास एक हैण्डपंप है, जिसका हैण्डल 2 महीने से खराब पड़ा है, जिसके संबंध में मोहल्ले के लोगो ने कई बार सचिव, सरपंच के पास आवेदन किया है, लेकिन अभी तक उसमे कोई सुधार नही हुआ है, जिससे करीब 25 घर के लोग पानी की समस्या से बहुत अधिक परेशान हैं , इसलिए वे अब सीजीनेट के सांथियो से अपील कर रहे हैं कि दिए गए नंबरो पर अधिकारियों से बातकर हैण्डपंप सुधरवाने में मदद करें: PHE@9669969954, सचिव@8319568146. नरेश बुनकर@8720822286.

Posted on: Sep 23, 2018. Tags: CG HANDPUMP LORMI MUNGELI NARESH BUNKAR PROBLEM SONG VICTIMS REGISTER WATER

« View Newer Reports

View Older Reports »