हमारे गाँव में रोड नहीं बना है बताने पर भी ध्यान नहीं दे रहे हैं, कृपया मदद करें-
ग्राम-पुजारी पारा, पंचायत-कटाकंदा, ब्लॉक-दरभा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से प्रदीप वैको बता रहे हैं कि उनके गाँव में रोड नहीं बना है लोगों को आने-जाने के लिए बहुत दिक्कत होता है| गाँव से किसी को बीमारी होने से हॉस्पिटल तक पैदल चलना पड़ता है| क्योंकि उनके गाँव तक एम्बुलेंस गाड़ी नहीं जा पाती है| बच्चों को स्कूल जाने के लिए नदी पार कर के जाना पड़ता है| इसलिए सीजीनेट के श्रोताओं से मदद की अपील कर रहे हैं की दिए गए नंबरों पर बात कर के गांव के ग्रामीणों का समस्या का समाधान कराने में मदद करें| अधिक जानकारी के लिए इस नंबर पर बात कर सकते है,संपर्क नंबर@9770824093, सरपंच@6268628848, सचिव@9406166884.
Posted on: May 16, 2022. Tags: BASTAR CG DARBHA PROBLEM ROAD
हमारें गांव में रोड कि बहुत समस्या हैं लोगों को आने जाने में बहुत दिक्कत होती हैं, कृप्या मदद करें-
ग्राम पंचायत-मठनार, ब्लाक-लौहंडीगुडा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से बालसिंह लेखामी बता रहें है कि उनके गांव में रोड की समस्या है| मालीगुडा से मठनार तक रोड खराब है| जिसकी लम्बाई 2 किलोमीटर है| उनके गांव के किसी भी पारा में रोड नहीं बना है| लोगों को आने जाने में दिक्कत होती है| उन्होंने इसके लिये अधिकारियों के पास आवेदन किया| लेकिन कोई कारवाही नहीं हो रही है| इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं | कि दिये गये नंबरों पर बात कर रोड की समस्या को हल कराने में मदद करें :CEO@8889251366, कलेक्टर@8458956694, संपर्क@9406076720.
Posted on: May 16, 2022. Tags: BASTAR CG LOHANDIGUDA PROBLME ROAD
गुगुर गुब बालों गुगुर गु ए टिनों पिट्टे नेली टा बूबाले
ग्राम-डोकम (पटेलपारा), ब्लाक-बस्तानार,जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से पारो पोयाम व साथी गोंडि बोली में गीत सुना रे है ,
गुगुर गुब बालों गुगुर गु ए टिनों पिट्टे नेली टा बूबाले,आले वेआ केलावे आलेवे आकेलाओ गुगुर गुब बालों गुगुर गु ए टिनों पिट्टे नेली टा बूबाले,रेरेला वेयो रेरेला आले वेआ केलावे आलेवे,वाटा गोमान तिति ना ये ,वाटा गोमान तितियो गुगुर गुब बालों . . . ये लेनजा केला केकेओ
संपर्क नंबर@7646980155.
Posted on: May 15, 2022. Tags: BASTANAR BASTAR CG DOKAM GONDI PARO POYAM SONG
दारु झन पीया वो दीदी ना दारु झन पिहा गा भईया.. कर्मा गीत-
ग्राम-भंगीटोला, पोस्ट-पोलमी, थाना कुकदुर, तहसील-पंडरिया, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से सोनसिंह धुर्वे एक कर्मा गीत सुना रहे हैं:
दारु झन पीया वो दीदी ना दारु झन पिहा गा भईया-
ये पिये बर दारु हो जाथे पानी पाछू बढथे नुकाशानी-
दारु झन पीया वो संगी ना दारु झन पिहा गा भईया-
टीवी के बीमारी होथे फेफड़ा ला जलाथे-
हीरा जेसे तोर काया संगी माटी मा मिल जाथे-
ये पिये बर दारु हो जाथे पानी पाछू बढथे नुकाशानी...
Posted on: May 15, 2022. Tags: CG KABIRDHAM SONG SONSINGH DHURWE
हैंडपंप नहीं होने के कारण लोगों को पानी के लिए दूर जाना पड़ता है, कृपया मदद करें-
ग्राम-काँगएड़म, ब्लाक-लोहांडीगुड़ा, जिला-बस्तर ( छत्तीसगढ़) से समलुराम कवासी जी बता रहे हैं इनके गाँव में पानी की समस्या है| इस गाँव में 80 परिवार निवासरत है और लोग कुएं का के पानी से पीते व नहाते हैं| सरपंच सचिव से बात करने पर हो जाएगा कहकर चुप हो जाते हैं| गर्मी मे कुएं का पानी बहुत नीचे चला जाता है और इनको पानी निकालने मे बहुत दिक्कत होती है|पानी की इस समस्या को दूर करने के लिए इन्होंने सीजी नेट के श्रोताओं से मदद की अपील की है| संपर्क नंबर@8605336650.
