स्वास्थ्य स्वर : एसिडिटी की समस्या का घरेलू उपचार-

ग्राम-कुम्हार गनिया, पोस्ट-बाजारचार भाठा, तहसील-सहसपुर लोहारा, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से वैद्य कनक राम कौशिक एसिडिटी की समस्या का घरेलू उपचार बता रहे हैं, जब कभी एसिडिटी की समस्या हो तब आधा चम्मच जीरा लेकर चबा कर पानी का सेवन करें, ये प्रकृया एक सप्ताह तक करें, समस्या में आराम मिल सकता हैं, भोजन में मिर्च, मसाला, गरिष्ठ पदार्थ का सेवन न करें, अधिक जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं : कनक राम कौशिक@9179998149.

Posted on: Feb 10, 2020. Tags: CG HEALTH KABIRDHAM KANAKRAM KAUSHIK SONG VICTIMS REGISTER

स्वास्थ्य स्वर : थायराइड ठीक करने का घरेलू नुस्खा-

ग्राम-कुम्हार गनिया, पोस्ट-बाजारचार भाठा, तहसील-सहसपुर लोहारा, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से वैद्य कनक राम कौशिक थायराइड के बढ़ जाने या कम हो जाने की समस्या को ठीक करने का घरेलू नुस्खा बता रहे हैं, 7 काली मिर्च का चूर्ण बना लें उसके बाद आधा कप पानी में घोल लें और सेवन करें, इससे पहले थायराइड का चेकअप करायें और नुस्खा उपयोग करें, बीच बीच में जाँच करते रहें| संबंधित विषय पर जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं : संपर्क नंबर@9179998149.

Posted on: Feb 10, 2020. Tags: CG HEALTH KABIRDHAM KANAKRAM KAUSHIK SONG VICTIMS REGISTER

स्वास्थ्य स्वर : फीलपाँव का घरेलू उपचार-

ग्राम-कुम्हार गनिया, पोस्ट-बाजारचार भाटा, तहसील-लोहारा, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से वैद्य कनकराम कौशिक फीलपाँव का घरेलू उपचार बता रहे हैं, 3 ग्राम सोंठ का चूर्ण और उसका 2 गुना गौ मूत्र लें, उसके बाद उसका सेवन भोजन के दो घंटे बाद या खाली पेट करें, इससे फीलपाँव में आराम मिल सकता है, नुस्खा उपयोग करने से पहले दिये नंबर पर संपर्क कर पूरी जानकारी लें : कनकराम कौशिक@9179998149.

Posted on: Feb 06, 2020. Tags: CG HEALTH KABIRDHAM KANAKRAM KAUSHIK SONG VICTIMS REGISTER

स्वच्छता रखकर बीमारी से बचा जा सकता है...

ग्राम-वीरपुर, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से सीताराम कोरी जो स्वच्छ भारत मिसन में 2016 से काम कर रहे हैं, वे बच्चो के साथ हम सभी को कैसे स्वच्छ रहे इसके बारे में जानकारी दे रहे हैं, भोजन से पहले हाँथ धोना चाहिये, शौच के बाद हाँथ धोना चाहिये, नाख़ून बड़े नहीं रखना चाहिये| घर की साफ सफाई रखनी चाहिये, कूड़ेदान का उपयोग करना चाहिये, खुले में शौच नहीं करना चाहिये इससे बीमारियाँ फैलती है| इस तरह से छोटी-छोटी बातो का ध्यान रखकर हम स्वच्छता रखकर दूसरो को और खुद को बीमारी से बचा सकते हैं| सीताराम कोरी@8357998546.

Posted on: Feb 06, 2020. Tags: MP REWA SITARAM KORI SONG VICTIMS REGISTER

Impact : 5 दिन पहले पानी की समस्या थी, अब हल हो चुकी है...

ग्राम-नेदानार, गीदमबेडा, जिला-नारायणपुर (छत्तीसगढ़) से बिलूराम पोटाई बता रहे हैं,
उनके गाँव में पानी की समस्या थी जिसे उन्होंने 5 दिन पहले सीजीनेट में रिकॉर्ड किया था, जिसके बाद अब उनकी समस्या हल हो गयी है, अब उनको पानी मिल रहा है इसलिये वे मदद करने वाले सभी साथियों और संबंधित अधिकारियों को धन्यवाद दे रहे हैं : संपर्क नंबर@7879064066.

Posted on: Feb 06, 2020. Tags: BILURAM CG IMPACT STORY NARAYANPUR SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »