खाना पानी की सुविधा कराने में मदद करें जिससे लॉक डाउन तक रुक सकें...अपील-
बिजापुरम, जिला-पूर्व गोदावरी (आंध्रप्रदेश) से उपेन्द्र बता रहे हैं कि वे छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले के जिवईवालिंगा गाँव के निवासी हैं उनके साथ 6 लोग हैं, वे काम करने के लिये वहां गये थे लेकिन लॉक डाउन के कारण वहां पर फंसे हैं उनका कहना है लॉक डाउन के बारे में उन्हें जानकारी नहीं थी, कोरोना के बारे में भी नहीं सुना था, जिस जगह पर वे लोग रुके हैं वहां पर खान पानी की समस्या हो रही हैं, रहने की व्यवस्था हो गयी है, घर जाने के संबंध में अधिकारी से उनकी बात हुई है कि 15 तक जानकारी देंगे, वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि ऐसी स्थिती में खाना और पानी की सुविधा सरकार कर दे जिससे लॉक डाउन तक रुक सकें| संपर्क नंबर / उपेन्द्र@9390721359, संपत मरावी@8103377375. कलेक्टर@0884-2365424.
Posted on: Apr 02, 2020. Tags: ANDHRA PRADESH CORONA EST GODAVARI RAKESH KEWAT SONG VICTIMS REGISTER
सारी दुनिया आह कर रही कृपा करो जगदीश...कविता-
राजनांदगांव (छत्तीसगढ़) से विरेन्द्र गंधर्व राम नवमी के अवसर पर एक कविता सुना रहे हैं:
रावण के तो दस शीश थे कोरोना के हजारो शीश – सारी दुनिया आह कर रही कृपा करो जगदीश-
सस्त्रो से है नहीं सम्भव इस असुर से संग्राम-
घर बैठे सब मिलकर बोलो जय हो जय श्री राम-
सारे जग में मचा रहा है यह असुर कोहराम-
ऐसी कोई औषधि बने जो इसके लिये हो विष-
सारी दुनिया आह कर रही कृपा करो जगदीश-
रावण के तो दस शीश थे कोरोना के हजारो शीश...
Posted on: Apr 02, 2020. Tags: CG CORONA POEM RAJNANDGAON SONG VICTIMS REGISTER VIRENDRA GANDHARV
लॉक डाउन के कारण फंस गये हैं कृपया घर पहुँचने में मदद करें...
जिला-कोंडागांव (छत्तीसगढ़) से मनीराम पटेल बता रहे हैं कि उनके जिले से कुछ लोग
आंध्रप्रदेश के राजमंडली गाँव में काम करने के लिये गये थे जो लॉक डाउन के कारण घर वहां फस गयें हैं, घर नहीं जा पा रहे हैं, वे 6 लोग हैं इसलिये वे सभी सीजीनेट के श्रोताओं से अपील कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर बात कर अधिकारियों को सूचित कर घर पहुँचने में मदद करें : कोंडागांव CEO@9575113999, ब्लाक CEO@9424284968, कलेक्टर@9425598888. संपर्क नंबर@7489934824.
Posted on: Apr 01, 2020. Tags: CG CORONA KONDAGAON MANIRAM PATEL PROBLEM SONG VICTIMS REGISTER
भाई हो या बहना हो सबको घर में रहना है...गीत-
ग्राम-हरदोली, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से विभा एक गीत सुना रही हैं:
सारे देश को कहना है सबको घर में रहना है-
भाई हो या बहना हो सबको घर में रहना है-
बहोत बड़ा संकट आया है इसका और इलाज नही-
जीवन अगर बचानी है मनमानी करना आज नही-
मोह ममता में रहना है सबको घर में रहना है-
अगर बात न मानी तो बड़ी तबाही आयेगी-
एक हमारी गलती से सौकड़ो जाने जायेगी-
सारे देश को कहना है सबको घर में रहना है...
Posted on: Apr 01, 2020. Tags: CORONA MP REWA SONG VIBHA DEVI VICTIMS REGISTER
गाँव, पंचायतो में मास्क और खाने की सुविधा उपलब्ध कराई जाये...अपील-
ग्राम-डभौरा, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से वैभव केसरवानी बता रहे हैं कि अभी संकट का समय है इसमे सभी को मिलकर संकट का सामना करना है, सरकार ने जो नियम बताये हैं उसको पालन करना है और जो सुरक्षा कर्मी डॉक्टर काम लगे हैं उनका सहयोग करना है, इसके साथ ही वे निवेदन कर रहे हैं गाँव, पंचायतो में स्वास्थ और खाने की सुविधा कराई जाये जिससे वे इस काम में अपना सहयोग दे सकें| संपर्क नंबर@9893396947.
