भरी भरी अंजोरी में फुलवा सजाईब ये...गीत-

ग्राम-मडमा, पोस्ट-कृष्णा नगर, धामनी, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से सुनीता यादव एक गीत सुना रही हैं :
भरी भरी अंजोरी में फुलवा सजाईब ये-
झंडा तिरंगा के आरती उतारब ये-
पहले तो फहरावे झंडा दिल के मैदान में-
अब फहरे झंडा निरभा स्कूल में-
झंडा फहरावे चललन शिक्षक अध्यापक है...

Posted on: Sep 24, 2019. Tags: BALRAMPUR CG SONG SUNITA YADAV VICTIMS REGISTER

घर में घुसकर हमला किये हाथी, घर में रखे आनाज खा कर पहुँचाया नुकसान...

ग्राम पंचायत-बडवार, ब्लाक-प्रतापपुर, जिला सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से रूपलाल मरावी और मोहम्मद फ़जीब बता रहे है बीते रात करीब 9 बजे हाथी आये और घर घुस कर हमला करे जिसे देखकर लोग बहुत डर गये अपनी जान बचा कर घरों के छत में चढ़े फिर उसके बाद हाथी घर रखे आनाज को खाए एंव बहुत ही ज्यादा नुकसान पहुचाया धान, चावल, मक्का, गेहूं | किसी प्रकार से गाँव वाले इक्कठा हो कर वह हाथी को भगाने में कामयाब हुए उस समय फारेस्ट विभाग कर्मचारी भी मौजूद रहे जो हाथी भगाने में मदद किये.

Posted on: Sep 24, 2019. Tags: CG RUPLAL MARAVI MOHAMMAD FAJEEB SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER

भजन : तार पापी हजार, तार पापी हजार, आपन नाम लगाईं के-

ग्राम-छुलकारी, जिला-अनूपपुर (मध्यप्रदेश) से लल्लू केवट एक भजन सुना रहा है:
तार पापी हजार, तार पापी हजार-
आपन नाम लगाईं के-
सुवा पढ़ावत गढ़ का तर गये-
राम-नाम के नाम मिचड़ गये-
हो गई सागर पर, हो गई सागर पार-
आपन नाम लगाईं के-
पाँव धोईके केवट तर गये-
गंगा जी पार उतर गये-
तार परिवार, तार परिवार-
तार पापी हजार, तार पापी हजार-
आपन नाम लगाईं के...

Posted on: Sep 23, 2019. Tags: ANUPPUR CG LALLU KEWAT SONG VICTIMS REGISTER

भजन : ये तो सच है की भगवान है, है मगर फिर भी अन्जान है-

ग्राम- जबलपुर, जिला-रायगढ (छत्तीसगढ़) से दीनानाथ पटेल एक गीत सुना रहे हैं :
ये तो सच है की भगवान है-
है मगर फिर भी अन्जान है-
धरती पे रूप माँ-बाप का-
उस विधाता की पहचान है-
जन्मदाता हैं जो नाम जिनसे मिला-
थामकर जिनकी उंगली है बचपन चला-
कांधे पर बैठ के जिनके देखा जहां-
आप दोनों सलामत रहें है-
आपसे पाया वरदान है-
धरती पे रूप माँ-बाप का-
उस विधाता की पहचान है...

Posted on: Sep 22, 2019. Tags: CG DINANATH PATEL RAIGADH SONG VICTIMS REGISTER

छत्तीसगढ़ी गीत : राम जी के चले बाराती हो रंगा राची...

ग्राम-कोटया, थाना, विकासखण्ड-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से मेवालाल देवांगन एक छत्तीसगढ़ी गीत सुना रहे हैं:
राम जी के चले बाराती हो रंगा राची-
कैसा हिस्सा परे हथिया रे घोड़वा-
कैसा हिस्सा परे बरतिया हो-
दंसा हिस्सा परे हथिया व घोड़वा-
बिंसा हिस्सा परे बारातिया-
राम जी के चले बाराती हो रंगा राची...

Posted on: Sep 22, 2019. Tags: CG MEWALAL DEVANGAN SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »