स्वास्थ्य स्वर : गाय के दूध के फायदे और उपयोग-
सेतगंगा, जिला-मुंगेली (छत्तीसगढ़) से वैद्य रमाकांत सोनी गाय के दूध के फायदे बता रहे हैं, गाय का दूध रोग नाशक होता है, उसमे कैरोटिन होता है, जो विटामिन A की पूर्ति कर आंखो की रोशनी को बढ़ता है, दूध ह्रदय के लिए भी लाभदायक है, इसका सेवन प्रतिदिन कर सकते हैं, दूध और घी का प्रयोग पूजा पाठ में भी किया जाता है, गाय का दूध सूर्य की रोशनी से शक्ति प्राप्त करता है जो मनुष्य मात्र के लिए औषधि का काम करता है, स्वास्थ्य संबंधी सलाह के लिए संपर्क कर सकते हैं : रमाकांत सोनी@ 9424167683.
Posted on: Sep 30, 2018. Tags: CG HEALTH MILK MUNGELI RAMAKANT SONI SONG SWASTHYA SWARA VICTIMS REGISTER
भगवान राम सबरी नदी के तट पर आराम किये थे इसलिए हमारे गाँव का नाम रामराम पड़ा...कहानी-
ग्राम पंचायत-रामाराम, ब्लाक और जिला-सुकमा (छत्तीसगढ़) से दयाराम निषाद सीजीनेट जन पत्रकारिता जागरूकता यात्रा के मोहन यादव को उनके गाँव रामाराम के नाम की कहानी बता रहे हैं, वे बता रहे हैं कि जब भगवान श्री राम को वनवास हुआ था, उस समय वे दंडक वन से निकल रहे थे, तब वे सबरी नदी के तट पर सबरी माता के पास पहुंचे, सबरी माता ने सोचा मै इन्हें क्या खिलाऊं और कुछ ना मिलने पर बैर तोड़कर राम जी को खिलाया, जिसे राम जी ने खाया और थोडा आराम किया, इस कारण से उस गाँव का नाम रामराम पड़ा, सबरी चाहती थी कि राम को मीठे बेर ही खिलाएं इसलिए उन्होंने पहले उस बेर को चखा और झूठे बेर ही उनको खिलाए थे | मोहन यादव@9425648073.
Posted on: Sep 30, 2018. Tags: CG MOHAN YADAV SONG STORY SUKMA VICTIMS REGISTER
गाँव में बिजली नही है, घुट घुट कर जी रहे, कई बार आवेदन करने पर भी अधिकारी ध्यान नही देते-
ग्राम-खीरेकट्टा, पंचायत-इरकगुट्टा, तहसील-पखांजूर, ब्लाक-कोयलीबेडा, जिला-उतर बस्तर कांकेर (छत्तीसगढ़) से धनसिंह पुडो, लालसाय गावड़े, हरिलाल तुलावी और संजय कुमार मंडावी बता रहे हैं कि उनके गांव में बिजली नही है, वे 15 वर्ष से आवेदन लगा रहे हैं, लेकिन कोई सुनवाई नही हो रही है, विधायक,कलेक्टर को बोला है गांव में 30 घर और लगभग 250 जनसंख्या है, जो बिजली की समस्या से परेशान हैं, इसलिए वे सीजीनेट के सांथियो से अपील कर रहे हैं कि दिए गए नंबरो पर अधिकारियों से बात कर समस्या का निराकरण कराने में मदद करें : कलेक्टर@9425584388, विद्युत विभाग@6262046140. हरिलाल तुलावी@7647831053.
Posted on: Sep 30, 2018. Tags: AMAR MARVI CG ELECTRICITY KANKER KOELIBEDA SONG VICTIMS REGISTER
कंदा कुसला तो भोजन लाही रे, चंपा पडिगे हे अकेल...सरगुजिहा बाल गीत-
ग्राम-भरदा, पोस्ट-कोटया, तहसील-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से रामसिंह टेकाम सरगुजिहा भाषा में एक कहानी और गीत के माध्यम से एक बच्चे की व्यथा को सुना रहे हैं :
कंदा कुसला तो भोजन लाही रे, चंपा पडिगे हे अकेल-
माता पिता अजनवईयापुर में, हंसा हर फिरथे अकेल-
फेको चला रोड वन में कारी कुवरी-
एगा रघुवर हर बीने
फिर चला रुण्ड बन में कारी कुहेर-
माता-पिता बनवास लिखेंन हो लिखीन बनकी आवहेल...
शीसा तो मुनि हर जता लोके-
कन्दा कुसला तो भोजना लागी रे चंपा पड़े है अकेल...
Posted on: Sep 30, 2018. Tags: CG CHILDREN PRATAPPUR RAMSINGH TEKAM SONG SURAJPUR SURGUJIHA VICTIMS REGISTER
स्वास्थ्य स्वर : बवासीर का घरेलू नुस्खा -
भोरमदेव वनांचल, ग्राम-रौचंद, विकासखण्ड-बोडला, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से वैद्य अमित साहू आज हमें बवासीर रोग से बचने का एक घरेलू नुस्खा बता रहे हैं, वे कह रहे हैं कि यदि किसी को बबासीर हो और उसमे रक्त बहता हो, तो एक पाव चने को हल्का भूनकर चूर्ण बना ले, उसके बाद उसमे काला नमक मिला लें और करंज के 3 ग्राम पत्ते को घी में भून लें, जब पत्ते अच्छे से सूख जाए तो उसमे तीन चम्मच चने का चूर्ण मिलाकर सुबह खाली पेट सेवन करे, इससे पेट साफ़ हो सकता है और बबासीर की समस्या में आराम मिल सकता है, अधिक जानकारी के लिए दिए गए नंबर पर संपर्क कर सकते हैं : अमित साहू@8964931287.
