पाइरियाह/मसूड़ों से खून आना का घरेलू दंतमंजन बनाने का घरेलु उपचार

प्रयाग विहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच डी गांधी पाइरियाह/मसूड़ों से खून आना का घरेलू दंतमंजन बनाने का घरेलु उपचार बता रहे हैं| फिटकिरी भुनी हुई 10 ग्राम, करुतोमि का भस्म 10 ग्राम, बड़ी पीपली 10 ग्राम, भिलुआ की भस्म 10 ग्राम, सेंधा नमक 20 ग्राम, काली मिर्च 20 ग्राम, बादाम फल का छिलका का पाउडर 20 ग्राम, सुपारी की भस्म 20 ग्राम| इन सबको कुटपीस कर एक डब्बे में रख ले| दिन में 2 बार ऊँगली से मंजन करे, इसे दन्त भी मजबूत होते हैं| अधिक जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं: एच डी गांधी@9111061399.

Posted on: May 18, 2019. Tags: CG HD GANDHI HEALTH RAIPUR SONG VICTIMS REGISTER

स्वास्थय स्वर: गाय के घी के औषधि उपयोग...

श्वेतगंगा, जिला-मुंगेली, (छत्तीसगढ़) से रमाकांत सोनी गाय के घी के उपयोग बता रहे हैं: गाय के घी गुणों में सबसे श्रेष्ठ है| यह नेत्र ज्योति वर्धक एवं शरीर के लिए बहुत उपयोगी है, इसके घी जितना पुराना होता है उतना ही प्रभावी गुण वाला होता है| गाये के दूध, दही, मक्खन, के उत्तम प्रभाव के करन भारतीय भोजन में अभिन्न्य है| पर्यायवरण अशुद्धि के लिए इसके घी के साथ कई औषधि मिलाकर यग्य-हवन किया जाता है, गौरतलब है कि घी शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ती है,खाने के अलावा गाय के घी को पोषक और स्‍वास्‍थ्‍यवर्द्धक फायदों के लिए भी जाना जाता है|गाय का घी स्‍वादिष्‍ट और सुगन्‍धित होने के साथ-साथ वजन नियंत्रित करने के लिए बहुत उपयोगी होता है |रमाकांत सोनी@9589906028.

Posted on: May 18, 2019. Tags: CG HEALTH MUNGELI RAMAKANT SONI SONG VICTIMS REGISTER

स्वास्थ्य स्वर : बवासीर/वादी का घरेलू उपचार

प्रयाग विहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच डी गांधी बवासीर/वादी का घरेलू उपचार बता रहे हैं| काली मिर्च- 10 ग्राम, सेंधा नमक- 10 ग्राम, छोटी पीपली- 10 ग्राम, सफ़ेद जीरा- 10 ग्राम, सौंप- 10 ग्राम, अजमोध- 10 ग्राम, चित्रक- 10 ग्राम, हींग 10 ग्राम, वचः- 10 ग्राम, बीओबीडीन- 10 ग्राम| इन सबको साफ़ कर, कूट पीस कर चूरन बना ले, और सुरक्षित रख ले| एक एक चमच चूर्ण, दिन में 2 बार खाने के बाद पानी के साथ खाये| परहेज- मिर्च, मसाला, तेल खटाई, गरिष्ठ भोजन का प्रयोग न करें| नशा न करे, मैदा,शक्कर, नमक का प्रयोग कम करें| अधिक जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं: एच डी गांधी@9111061399.

Posted on: May 18, 2019. Tags: CG HD GANDHI HEALTH RAIPUR SONG VICTIMS REGISTER

गाँव के अलग-अलग समितियों द्वारा होने वाले कार्यों की निगरानी गठित समीति द्वारा ही किया जाता है...

ग्राम-सिंगपुर, तहसील-पंडरिया, जिला-कबीरधाम, (छत्तीसगढ़) से हेम सिंह मरकाम अपने गाँव के अलग-अलग समितियों द्वारा होने वाले कार्यों को बता रहे हैं, कि उनके गाँव में कई समितियों का गठन किया गया है| जो समीति द्वारा गठित प्रयोजनाओं के अनुरूप काम करती है, जैसे बड़े कोष (बड़े समीति) यह ग्राम में बने सभी समितियों का निरीक्षण करती है| नवधा समीति यह आवक-जावक के कार्य करती है| सवनाही समीति ये सावन के आने के पहले बैठक करके सुनिश्चित करते हैं कि सावन के दौरान कितना आवक-जावक-बचत इसकी निगरानी करती है| सप्ताहिक समीति यह समीति यह तय करती है सप्ताह के अंतिम दिन रविवार को रामायण का आयोजन करती है| सुआरी समीति (खाना बनाना) यह समीति खाना बनाने के काम करती है साथ ही खाना बनाने में उपयोग आने वाले बर्तनों को भी किराया में देते हैं |

Posted on: May 18, 2019. Tags: CG HEMSINGH MARKAM KABIDHAM PANDARIYA SONG VICTIMS REGISTER

चंद्र ग्रहण और सूर्य ग्रहण के बारे में जानकारी

ग्राम- सिंहपुर तरहसील- पंडरिया जिला- कबीरधाम से ओमकार मरकाम चंद्र ग्रहण और सूर्य ग्रहण के बारे में बता रहे है| चंद्र ग्रहण पूर्णिमा की रात में पृथ्वी, सूर्य और चन्द्रमा के बिच होता है| कभी कभी एक ही पल पर एक ही सीधी रेखा में होते हैं, और चन्द्रमा पृथ्वी और सूर्य की परछाया से होकर गुजरता है| पृथ्वी की परछाया में चण्द्रमा का कोई भी हिस्सा नहीं दिखाई नहीं देता, इसे चंद्रग्रहण कहते हैं| सूर्य ग्रहण, अमावस्या के दिन चन्द्रमा सूर्य और पृथ्वी के बीच होता है| कभ कभी चन्द्रमा सूर्य और पृथ्वी के बिच होता है उस समय चन्द्रमा सूर्य का कुछ हिस्सा ढक लेता है जिससे सूर्य पूरा दिखाई नहीं देता, इसे सूर्यग्रहण कहते हैं|

Posted on: May 18, 2019. Tags: CG EDUCATION KABIRDHAM OMKAR MARKAM SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »