दौरी मा दोना है दोना मा फूल- दुवारी मै तोर धूल...गीत-

ग्राम-गारे, जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से संतोष कुमार सिदार एक गीत सुना रहे हैं:
दौरी मा दोना है दोना मा फूल-
दुवारी मै तोर धूल-
मै लईका तोर दाई मै लईका नान कून-
मै लईका तोर माता मै लईका नान कून-
आमा के पान दाई तोर बर चढ़ाये हों-
कलश मढ़ा के माता दिया जलाये हों-
दौरी मा दोना है दोना मा फूल-
दुवारी मै तोर धूल....

Posted on: Jul 14, 2020. Tags: CG RAIGARH SANTOSH KUMAR SIDAR SONG VICTIMS REGISTER

तोला करमा नचाहूँ मोर गाँव के ओ...गीत-

विकासखण्ड-तमनार, जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से संतोष कुमार सिदार एक गीत सुना रहे हैं:
आना गोदना गोदाले मोर नाव के ओ-
तोला करमा नचाहूँ मोर गाँव के ओ-
चूड़ी तोर खुनुर खुनुर, पैरी तोर छुनुर छुनुर-
मन भौरा ला मता डारे रे-
आना गोदना गोदाले मोर नाव के ओ-
तोला करमा नचाहूँ मोर गाँव के ओ... (AR)

Posted on: Jul 14, 2020. Tags: CG RAIGARH SANTOSH KUMAR SIDAR SONG VICTIMS REGISTER

हमारे मोहल्ले में पानी की समस्या है, दो किलोमीटर दूर से लाकर पीते है, शिकायत करने पर सुनते नहीं है...

ग्राम-रैली चुली मंझौली हरिजन बस्ती ब्लाक+जिला-डिंडोरी मध्यप्रदेश से बेलाबाई, विजय कुमार बता रहें है कि उनके मोहल्ले में पानी की बहुत समस्या हो रही है,उनका कहना है कि पानी लाने दो किलोमीटर से लाते है मोहले में 15 घर है इसके लिये हम लोग पंचायत में भी जाकर बोले लेकिन कोई सुनवाई नहीं रही है, इसलिये साथी सीजीनेट सुनने वालें साथियों से मदद की अपील कर रहे कि सम्बंधित अधिकारियो से बात करके पानी की समस्या का समाधान करने में मदद करें : संपर्क नम्बर@6263216428, सरपंच नम्बर@ 6265646758, सचिव नम्बर@9754762568, आवेदक नम्बर@8815455521. (171353) JS

Posted on: Jul 14, 2020. Tags: BELABAI DINDORI MP SANTOSH AHIRWAR SONG VICTIMS REGISTER VIJAY KUMAR WATER PROBLEM

Impact : किसानो को खाद वितरण किया गया...

ग्राम-उबेगाँव, जिला-मंडला (मध्यप्रदेश) से सग्गन साह मरकाम बता रहे हैं कि उन्होंने किसानो की खाद की समस्या को लेकर 3 जुलाई 2020 को सीजीनेट में संदेश रिकॉर्ड किया था, जिसके बाद किसानो को खाद वितरण हो चुका है, खाद प्रबंधक का कहना है कि उन्होंने सभी किसानो को खाद दे दिया है, जरुरत के हिसाब से खाद का वितरण किया गया है, जो बचे हैं उनके लिये खाद की व्यवस्था है वितरण काम हो रहा है, किसानो की समस्या हल हो गयी है इसलिये वे विभागीय अधिकारियों और सीजीनेट साथियों को धन्यवाद दे रहे हैं: संपर्क नंबर@7747968488. (AR)

Posted on: Jul 13, 2020. Tags: IMPACT STORY MANDLA MP SAGGANSAH MARKAM SONG VICTIMS REGISTER

लॉकडाउन में खाने को कुछ नहीं मिल रहा था तो सब्जी की खेती की...

ग्राम-लफंदा, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से अखिलेस कुमार अपनी साथी लक्ष्मी से चर्चा कर ररही हैं, लक्ष्मी बता रही हैं, उन्होंने लॉकडाउन के सब्जी की खेती की है, उनका कहना है कि लॉकडाउन में सब्जी की दिक्कत हो रही थी खाने को कुछ नहीं मिल रहा था तो सब्जी की खेती की| आज सब्जी की दिक्कत नहीं है | (AR)

Posted on: Jul 13, 2020. Tags: AKHILESH KUMARI MP REWA SONG STORY VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »