बेदरदी पिया छोड़ गया, कर मीठी-मीठी बात...कविता-

ग्राम-तमनार, जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से कन्हैयालाल पड़ियारी एक कविता सुना रहे हैं :
बेदरदी पिया छोड़ गया, कर मीठी-मीठी बात-
यह भी नहीं कह कर गया, फिर कब होगी मुलाकात-
याद में उनकी रोती रही, आँखों से होता रहा बरसात-
दिल घायल होती रही, कटती नहीं काटे रात-
सूनी-सूनी घर आंगन कोना, मन में लगी ज्वाला की आग...

Posted on: May 05, 2019. Tags: CG KANHAIYALAL PADIYARI POEM RAIGARH SONG VICTIMS REGISTER

स्वास्थ्य स्वर : शरीर में होने वाली प्लेटलेट्स की कमी को दूर करने का घरेलू नुस्खा-

प्रयाग विहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच डी गांधी स्वाइन फ्लू, डेंगू, चिकनगुनिया बीमारी से शरीर में होने वाली प्लेटलेट्स की कमी का घरेलू उपचार बता रहे हैं| काली मिर्च 5 नग, तुलसी की पत्ती 10 नग, गिलोय 20 ग्राम इकठ्ठा कर लें| उसके बाद एक गिलास पानी में सभी को उबालें| जब उबालकर एक कप रह जाये| तो सुरक्षित रख लें| तीन नग पपीते के पत्ते का जूस बनाकर उसमे मिला लें| एक-एक कप काढ़ा दिन में दो बार खाली पेट सेवन करें| इससे लाभ हो सकता है| ठण्ड से बचे| मिर्च, मसाला, तेल, खटाई, गरिष्ठ भोजन का प्रयोग कम करें| नशा न करें| मैदा, शक्कर नमक का प्रयोग कम करें| अधिक जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं : एच एच डी गांधी@9111061399.

Posted on: May 05, 2019. Tags: CG HD GANDHI HEALTH RAIPUR SONG VICTIMS REGISTER

माँ भारती की आरती से नहीं बड़ा कोई आरती...कविता-

ग्राम-तमनार, जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से कन्हैयालाल पड़ियारी एक कविता सुना रहे हैं :
माँ भारती की आरती से नहीं बड़ा कोई आरती-
जो पूजे जो उतारे है वही है वही है भारती-
आओ सब मिल जुलकर उतारें माँ की आरती-
माँ की सम्मान जैसा और नहीं कोई सम्मान-
माँ की जो करता अपमान-
उससे बड़ा कोई नहीं सैतान...

Posted on: May 04, 2019. Tags: CG KANHAIYALAL PADIYARI POEM RAIGARH SONG VICTIMS REGISTER

अंगार बनी मांग का सिंदूर, उतर गई सभी सिंगार...कविता-

ग्राम-तमनार, जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से कन्हैयालाल पड़ियारी एक कविता सुना रहे हैं :
अंगार बनी मांग का सिंदूर-
उतर गई सभी सिंगार-
दिल घायल कर छोड़ गया-
सब कुछ फीका-फीका हुआ-
जीना जग में दुसवार-
खंजरो के बीच पड़ी, आँ पड़ी तामस का पहाड़...

Posted on: May 04, 2019. Tags: CG KANHAIYALAL PADIYARI POEM RAIGARH SONG VICTIMS REGISTER

स्वास्थ्य स्वर : लकवा बीमारी का घरेलू उपचार-

प्रयाग विहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच डी गांधी लकवा बीमारी का घरेलू उपचार बता रहे हैं| यदि किसी को लकवा दौरा पड़ता हो, या अटैक आता हो, तब 50 ग्राम तीली का तेल गुनगुना कर पिला दें| दूसरा लहसुन की कच्ची कली को छोटे-छोटे टुकड़े कर, उसमे शहद मिलाकर, रोगी को खिला दें| इसे दिन में दो बार सुबह-शाम करें| तीसरा 500 ग्राम सरसों का तेल, 250 ग्राम लहसुन, 250 ग्राम मेथी और 250 ग्राम केवकंद लेकर, तेल में उबालें| जब सब जल जाये , तो उसे छानकर रख लें| और उससे मालिस करें| दिन दो बार कर सकते हैं| अधिक जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं: एच डी गांधी@9111061399.

Posted on: May 04, 2019. Tags: CG HD GANDHI HEALTH RAIPUR SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »