बच्चों को 4 किलोमीटर दूर स्कूल जाना पड़ता है रोड नही है परेशानी होती है...कृपया मदद करें

ग्राम चोरभठी, जिला अनूपपुर, (म. प्र.) से नाथू लाल राठौर बता रहे हैं कि चोरभठी टिपान टोला में 100 घर हैं| यहाँ के बच्चों को 4 किलोमीटर दूर स्कूल जाना पड़ता है. बारिश के समय में कीचड हो जाने से समस्या विकराल रूप धारण कर लेती है. जिससे बच्चे कभी बीमार पड़ते हैं और कभी स्कूल नहीं जा पाते। इस प्रकार बच्चों का भविष्य अभी से अंधकारमय होता जा रहा है। सचिव और सरपंच के पास कई बार कहा गया और किसान सड़क के लिए अपनी जमीन भी देने के लिए तैयार हैं| लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है| तो ये साथी सीजीनेट के सुनने वाले साथिओं से मदद की मांग कर रहे हैं की दिए गये अधिकारियों के नबरों पर बात कर इस समस्या का समाधान करने में मदद करें:जिला कलेक्टर@8989011707, सचिव@ 7566603248.

Posted on: Jan 25, 2019. Tags: ANUPPUR MP NATHULAL SONG VICTIMS REGISTER

अरे पकड़ मा आ गए कन्हैया हो ग्वालिन के हाँथ...होली गीत-

जिला-अनूपपुर (मध्यप्रदेश) से संतलाल सरलहरी एक होली गीत सुना रहे हैं :

अरे पकड़ मा आ गए कन्हैया हो ग्वालिन के हाँथ- रोज दूध दही चुरामय- सुदामा के सांथ रोज दूध दही चुरामय- बंसी बजामय, गाय चरामय, नदी किनारे जमुना के हो- अपन जनम मा रास रचामय, मटका फोड़ गगरी मा हो...

Posted on: Nov 05, 2018. Tags: ANUPPUR MP SANTLAL SARHARI SONG VICTIMS REGISTER

42 साल से कब्ज़ा कर रह रहे हैं, हमें आज तक भूमि का पट्टा नहीं मिला..

ग्राम-धुमाडांड, ब्लाक-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से सोहितलाल कुसवाहा बता रहे हैं, वे 42 साल से वहां पर कब्ज़ा कर निवास कर रहे हैं, लेकिन अभी तक उन्हें भूमि का पट्टा नही मिला है, वे कई बार आवेदन कर चुके हैं, अधिकारियों का कहना है, पट्टा के लिए तीन पीढ़ी से निवासरत होना चाहिए, इसलिए वे सीजीनेट के सांथियो से अपील कर रहे हैं कि दिए गए नंबरो पर अधिकारियों से बात कर भूमि का पट्टा दिलाने में मदद करें : कलेक्टर@9425587142, 7775266117. संपर्क नंबर@9285158411.

 

Posted on: Oct 13, 2018. Tags: ) CG KUSVAHA PROBLEM SOHITLAL SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER

, ग्राम-भरदा, ब्लाक-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से नान सिंह और अभिमंनू बता रहे हैं, कि उनका रा

, ग्राम-भरदा, ब्लाक-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से नान सिंह और अभिमंनू बता रहे हैं, कि उनका राशनकार्ड नही बना है, जिससे राशन नही मिल पा रहा है, समस्या के निराकरण के लिए वे एक साल से अधिकारियों के पास आवेदन दे रहे हैं, लेकिन कोई सुनवाई नही हो रही है, इसलिए वे सीजीनेट के सांथियो से अपील कर रहे हैं, कि दिए गए नंबरो पर अधिकारियों से बात कर राशनकार्ड बनवाने में मदद करें : CEO@9165689001. संपर्क नंबर@6267774757.

Posted on: Oct 06, 2018. Tags: 102647 AACHAL CG LAL PROBLEM SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER SINGH

बाबा जी के नाश्ता होला रोज एक मुर्गी के अंडा...गीत-

ग्राम पंचायत-रमकोला, विकासखण्ड-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से रामलाल सिंह आयाम एक गीत सुना रहे हैं :

बाबा जी के नाश्ता होला रोज एक मुर्गी के अंडा- एक दिन नहीं मिलत बा कहे लगत बा ठण्डा- धई ले सर्दी के बीमारी अब के लोगवां- राम राज में दूध मिलत है, लक्ष्मण राज में घी...

Posted on: Oct 05, 2018. Tags: (सरगुजा) AYAM CG RAMLAL SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER SINGH

« View Newer Reports

View Older Reports »