10 लोगो के साथ लॉक डाउन में फंसे हैं खाने की समस्या होती हैं...

बी सी एन डिपो रेलवे, बिलासपुर (छत्तीसगढ़) से कल्लू बता रहे हैं वे झाँसी के रहने वाले हैं और रेलवे के पास रहते हैं, उनके सांथ 10 लोग हैं, मजदूरी का काम करते हैं, एक माह से वहां हैं, वे लॉक डाउन में फंसे हैं उनका कहना उन्हें खाने की दिक्कत होती है, दिन में एक बार खाना मिलता है इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि उनकी समस्या को सरकार तक पहुंचाकर समस्या को हल कराने में मदद करें : संपर्क नंबर@938120453. (164836)

Posted on: Apr 13, 2020. Tags: BABULAL NETI BILASPUR CG CORONA PROBLEM SONG VICTIMS REGISTER

राशन घर तक पहुंचाया जाये जिससे लॉक डाउन न टूटे...

ब्लाक-जवा, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से जगदीश बता रहे हैं कि लॉक डाउन की तारीख बढ़ गयी है और इस लॉक डाउन में जो सबसे बड़ी समस्या हो रही है वो खाने को लेकर है, किसान, मजदूर सभी लॉक डाउन में है, इसलिये वे सीजीनेट के माध्यम से सरकार से अपील कर रहे हैं कि जिनके पास राशन कार्ड नहीं उन्हें निःशुल्क अनाज दिया जाय, इसकी सूची सरकार के पास पहुंचा दी गयी है, जिसमे 1 हजार लोगो के नाम शामिल हैं, लोगो को राशन उनके घर तक पहुंचाया जाये जिससे लॉक डाउन न टूटे| : संपर्क नंबर@7697448583. खाद्य पूर्ति अधिकारी@9425768532, कलेक्टर@9754859545. (164830)

Posted on: Apr 13, 2020. Tags: CORONA PROBLEM JAGDISH YADAV MP REWA SONG VICTIMS REGISTER

किराये के लिये पैसे नहीं हैं किराया माफ़ कराने में मदद करें...

ग्राम पंचायत-बिडौहां, तहसील-जवा, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से रेखा बता रही हैं कि वे किराये के माकान में अपने परिवार के साथ रहती हैं जिसका हर माह किराया देना पड़ता है, घर के खर्च के लिये पैसे की जरुरत होती है लेकिन अभी स्थिती एसी हैं कि घर से बाहर नहीं जा सकते हैं, देश में लॉक डाउन चल रहा है जिसके कारण काम बंद है और पैसे नहीं मिलते हैं, किराये के लिये पैसे नहीं हैं इसलिये वे सरकार से अपील कर रहे हैं कि माकान का किराया माफ़ करें, जिससे वे लॉक डाउन में घर में रह सकें : संपर्क नंबर@ 7582076431.

Posted on: Apr 13, 2020. Tags: MP PROBLEM CORONA REKHA REWA ROOM RENT SONG VICTIMS REGISTER

कोरोना का रूप बनाया महामारी देश में आया...कोरोना गीत-

कमल विहार, रायपुर (छत्तीसगढ़) से टिकाई दास धार कोरोना पर एक गीत सुना रहे हैं:
कोरोना का रूप बनाया महामारी देश में आया-
कैसे प्रवेश की है देश में हमारा-
शहरो में मच गये हाहाकारा-
कितने लोग हमें छोड़ गये हैं-
हजारो मरीज बिस्तर में पड़े हैं-
शव को परिवार देख न पाया-
दुगना नित बढ़ रही बीमारी-
देश में संख्या घट रही हमारी-
कोरोना का रूप बनाया महामारी देश में आया...

Posted on: Apr 13, 2020. Tags: CG CORONA RAIPUR SONG TIKAIDAS DHAR VICTIMS REGISTER

अमेरिका ब्राजील इज़राइल चाहे हो इंग्लैण्ड...कोरोना पर कविता-

राजनांदगांव (छत्तीसगढ़) से विरेन्द्र गंधर्व कोरोना पर एक कविता सुना रहे हैं:
अमेरिका ब्राजील इज़राइल चाहे हो इंग्लैण्ड-
कोरोना के खातिर सबकी हालत रही है बैंड-
कल तक भारत विश्व गुरु था आज भी हालत वही है-
विदेशो को दवा भेजने की जिम्मेदारी भारत की रही है-
विदेशो की दवाओं की खेपें अविरल रहा है सेंड-
अमेरिका ब्राजील इज़राइल चाहे हो इंग्लैण्ड-
कोरोना के खातिर सबकी हालत रही है बैंड...

Posted on: Apr 12, 2020. Tags: CG CORONA POEM RAJNANDGAON SONG VICTIMS REGISTER VIRENDRA GANDHARV

« View Newer Reports

View Older Reports »