ढोलक के साथ बांसुरी की धुन...

ग्राम-उटनूर, जिला-आदिलाबाद (तेलंगाना) से दिनेश वट्टी के साथ काड़मा और रमेश गोंडी भाषा में बात कर रहे हैं और ढोलक के साथ बांसुरी की धुन सुना रहे है:

Posted on: Sep 03, 2018. Tags: ADILABAAD DINESH WATTI SONG TELANGANA TRADITIONALINSTRUMENTAL SONG VICTIMS REGISTER

वनांचल स्वर : सर्दी जुकाम का घरेलू उपचार

प्रयाग विहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच.डी.गांधी आज हम सभी को सर्दी जुकाम या नजला का एक घरेलू उपचार बता रहे हैं, वे कह रहे हैं कि 250 ग्राम दूध, 1 चम्मच हल्दी का चूर्ण, 50 ग्राम गुड़, 12 नग तुलसी पत्ती, 6 नग काली मिर्च ये सब को पीसकर चूर्ण बना ले, 1 पाव दूध में इसे उबाले और उबाल कर इसको गुनगुना रहते हुए रात में सोने के पहले सेवन करे, इससे सर्दी, जुकाम, नजला हल्का बुखार आदि में लाभ होता हैं| ठंडी चीजों के सेवन से बचे तथा नशा न करें | इस तरह हम अपने आस पास पाए जाने वाले वनस्पतियों की मदद से स्वस्थ रह सकते हैं यदि हम उनके गुणों के बारे में जाने और इस तरह पैसे की भी बचत कर सकते हैं. अधिक जानकारी के लिए सम्पर्क नम्बर @9111061399

Posted on: Sep 03, 2018. Tags: CG HD GANDHI HEALTH RAIPUR SONG VANANCHAL SWARA VICTIMS REGISTER

ये पुस्तक कापी ही शैतान हो गये हैं...व्यंग्य

ग्राम-तमनार, जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से कन्हैया लाल पडियारी व्यंग्य कविता सुना रहे हैं:
मम्मी- बेटा शैतानी छोड़ दो और पढाई-लिखाई में ध्यान दो-
बेटा- मम्मी मै शैतानी कहां करता हूँ, ये पुस्तक कापी ही शैतान हो गये हैं चैन से रहने नही देते-
मम्मी- बेटा पढ़-लिखकर क्या बनोगे-
बेटा- मम्मी मै पढ़-लिखकर नेता बनूंगा-
मम्मी- बेटा नेता तो देश बेच डालते हैं
बेटा- मम्मी मै तो सब कुछ बेच डालूँगा यहां तक की अपने घर-द्वार सब बेच दूंगा और विदेश चला जाउंगा-
मम्मी- बेटा तो हम कहां रहेंगे-
बेटा- जहां सब कोई रहते हैं वही रह लेना-
मम्मी- बेटा वहां फिटिर-फिटिर बहत होता है-
बेटा- मम्मी आप भी तो ज्यादा फिटिर-फिटिर करते हैं, एक घडी चैन से रहने नही देते...

Posted on: Sep 03, 2018. Tags: CG KANHAIYALAL PADIYARI POEM RAIGARH SONG VICTIMS REGISTER

सूरजपुर जिले में सिलौटा से सेमरा जाने वाला रास्ते में बाबा जलेश्वर नाथ शिव का मंदिर पड़ता है...

ग्राम पंचायत-सिलौटा, ब्लाक-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से कन्हैया लाल केवट बता रहे हैं पंचायत सिलौटा से सेमरा जाने वाला रास्ते के दौरान पड़ने वाला मंदिर बाबा जलेश्वर नाथ शिव पड़ता है जो मंदिर का वर्णन करते हुए बता रहे हैं की अन्दर राधा कृष्ण का मंदिर है जहाँ एक कोने में नाग देव, गणेश, पंच मुखी हनुमान जी,विष्णु जी, विराजमान है मंदिर के अन्दर परिक्रमा पास में एक विशाल मदिर का निर्माण हो रहे है जहाँ शिव लिंग के साथ लक्ष्मी जी साथ में है यहाँ जल धारा का प्रवाह होत़ा है जिसे वहां के भक्त जनो के द्वारा सुरक्षित कर दिया गया है यहाँ दर्शनार्थियों के लिए धर्मशाला भी है जो सर्व साधन उपलब्ध है यहाँ यात्री रूककर धरम लाभ लेते हैं: कन्हैया लाल@8225027272.

Posted on: Sep 02, 2018. Tags: CG KANHAIYA LAL RELIGION SONG SURAJPUR TOURISM VICTIMS REGISTER

छोटे-छोटे लईका दाई, दे दे हमला ज्ञान वो...भक्ति गीत

ग्राम-मनौरा, पोस्ट-गोरसी, थाना-जैतहरी, जिला-अनूपपुर (मध्यप्रदेश) से राजवीर एक भक्ति गीत सुना रहे हैं:
ज्ञान दे दे वो ज्ञान दे दे न आयों तो द्वारे दाई-
छोटे-छोटे लईका दाई दे दे हमला ज्ञान वो-
तोरे सहारा बर माँ दे थे सब ध्यान वो-
बड़े बिहनिया सूत उठ के करथों तोर पुकार वो-
तय सुन ले मोर गोहार दाई आयों तोर द्वार दाई...

Posted on: Sep 02, 2018. Tags: ANUPPUR BHAKTI SONG JAITAHRI MP RAJVEER SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »