मीठी मीठी मेरे सांवरे की मुरली बाजे...गीत-
जिला-अनूपपुर (मध्यप्रदेश) से पार्वती जन्माष्टमी के अवसर पर एक गीत सुना रही हैं :
मीठी मीठी मेरे सांवरे की मुरली बाजे-
होकर श्याम की दीवानी राधा रानी नाचे-
छोटो सो कन्हैयो मेरो बांसुरी बजावे-
यमुना किनारे देखो रास रचावे-
पकड़ी राधे जी की बइयाँ-
देखो घूमर घाले-
होकर श्याम की दीवानी राधा रानी नाचे...
Posted on: Aug 24, 2019. Tags: ANUPPUR MP PARWATI SONG VICTIMS REGISTER
सुबह सवेरे लेकर तेरा नाम प्रभु...गीत-
तमनार, जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से महारथी राना एक गीत सुना रहे हैं :
सुबह सवेरे लेकर तेरा नाम प्रभु-
करते है हम शुरु आज का काम प्रभु
शुद्ध भाव से तेरा ध्यान लगाये हम-
विद्या का वरधान तुमि से पाए हम-
तुमि से है आगाज तुमि से अंजाम प्रभु-
करते है हम शुरु आज का काम प्रभु-
गुरों का सत्कार कभी न भूले हम...
Posted on: Aug 24, 2019. Tags: CG MAHARATHI RANA RAIGARH SONG VICTIMS REGISTER
जीवन में सोच कर भाई...गीत-
ग्राम-देवरी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से कैलाश पोया एक गीत सुना रहे हैं :
जीवन में सोच कर भाई-
इतिहास पेड़ पौधा में बनाई-
आमा अमली अंगूर लगाई-
हमर कोई नई आय लिखईया-
इतिहास नई लिखावे-
नाती पोती आमा अमली ला बताई-
जीवन में सोच कर भाई...
Posted on: Aug 24, 2019. Tags: CG KAILASH POYA SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER
भूमि पट्टा के लिए आवेदन देते है, कारवाही नहीं होती...
ग्राम-रेगुलाचेरुव, पंचायत-अम्रवारम, तहसील-कुकुनूर, जिला-पश्चिम गोदावरी (आन्ध्र प्रदेश) से मडकम बोज्जि बता रहे हैं| वे सालों से वहां पर निवास कर रहे हैं| लेकिन अभी तक भूमि का पट्टा नहीं मिला है| गाँव में 45 घर हैं| जमीन पट्टा के लिए तहसीलदार के पास आवेदन पत्र दिये थे| लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हुई है| इसलिये वे सीजीनेट के साथी साथियों से अपील कर रहे हैं| इन नंबरों पर अधिकारियों से बात कर भूमि पट्टा दिलाने में मदद करें : कलेक्टर@9849825544. मडकम बोज्जि@9492632205.
Posted on: Aug 24, 2019. Tags: ANDHRA PRADESH NARAYANA PROBLEM WEST GODAVARI
तुम्हरे कौन-कौन गुण गायी हो लला...गीत-
ग्राम-छुलकारी, पोस्ट-पसला, जिला-अनूपपुर (मध्यप्रदेश) से मंदाकनी मिश्रा एक गीत सुना रहे हैं:
तुम्हरे कौन-कौन गुण गायी हो लला-
हमरे राम जी लला, हमरे श्याम जी लला-
तुम्हरे पिता दशरथ, हमरे जानी हो लला-
तुम्हरे एक पुरुष सी नारी हो लला-
तुम्हरे कौन-कौन गुण गायी हो लला...
