स्वास्थ्य स्वर : गर्मी में लू लगने पर घरेलू उपचार-
जिला-टीकमगढ़ (मध्यप्रदेश) से वैद्य राघवेंद्र सिंह राय गर्मी में लू लग जाने पर घरेलू उपचार बता रहे हैं, कच्चे आम को आग में भून कर उसका रस निकाल लेना है, उसके बाद काला नमक और जीरा मिलाकर कर शर्बत जैसा बना लेना है और सेवन करना है, ऐसा करने से लाभ हो सकता है, इसके साथ चने की भाजी का सेवन कर सकते हैं, संबंधित विषय पर जानकारी के लिये दिये नंबर पर संपर्क कर सकते हैं: संपर्क नंबर@9519520931. (AR)
Posted on: Jul 22, 2020. Tags: HEALTH MP RAGHVENDRA SINGH RAI SONG TIKAMGARH VICTIMS REGISTER
भारत देश हमारा प्राणों से प्यारा...देश भक्ति गीत-
जिला-रीवा मध्य्रप्रदेश से आरती देवी कोल कक्षा 9 वी की छात्रा एक देश भक्ति गीत सुना रही है:
भारत देश हमारा प्राणों से प्यारा-
इसी में गंगा इसी में यमुना – यहां है सरल तुम्हारा प्राणों से प्यारा-
भारत देश हमारा प्राणों से प्यारा-
इसी में सूरज इसी में चंदा-
Posted on: Jul 22, 2020. Tags: ARTI DEVI KOL BHAKTI SONG REWA MP SONG VICTIMS REGISTER
हैण्डपंप ख़राब है जिसके कारण लोगो को पानी की समस्या हो रही है...
ग्राम-छोटा जबेरा, पंचायत-हरदोली, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से समयलाल कोल बता रहे हैं गाँव में पानी की समस्या है जो हैण्डपंप लगा है उससे पर्याप्त पानी नहीं निकलता है, जिसके कारण पानी की समस्या है इस संबंध में उन्होंने अधिकारियों के पास आवेदन किये हैं लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर पर संपर्क कर पानी की समस्या का निराकरण कराने में मदद करें : संपर्क नंबर@7225035690. PHE@7047603066. (AR)
Posted on: Jul 22, 2020. Tags: ELECTRICITY MP PROBLEM REWA SAMAYLAL YADAV SONG VICTIMS REGISTER
धिन धिन धा धमक धमक मेघ बजे...कविता-
कुमारी रेशमी केवट ग्राम+पंचायत-अमगंवा जिला-अनुपपूर मध्यप्रदेश से एक कविता सुना रही है:
धिन धिन धा धमक धमक मेघ बजे-
दामनी या गई धमक मेघ बजे-
दादुर का कंठ खुला मेघ बजे – धरती का यह ह्रदय खुला मेघ बजे-
पंख का हरी चंदन मेघ बजे-
हाल है अभिन्दन मेघ बजे-
धिन धिन धा धमक धमक मेघ बजे...
Posted on: Jul 22, 2020. Tags: ANUPPUR MP KUMARI RESHAMI KEWAT POEM SONG VICTIMS REGISTER
मैं बाहर से आया हूँ, काम नहीं है, सरपंच सचिव से बोलकर काम दिलवाने में मदद करें...
ग्राम-लोहगढ़, गरबे, जिला रीवा मध्यप्रदेश से विष्णु आदिवासी बता रहे है कि लॉकडाउन में वे दिल्ली में फंसे थे | वहां से किसी तरह खुद का किराया लगाकर घर आया हूँ | किराया लगा 26000 हजार और वहां से आने के बाद कोई काम नहीं मिल रहा है | इसलिए वे सरपंच सचिव से मांग कर रहे है कि जो लोग बाहर से आये है उनको काम मिले | इसलिए साथी सीजीनेट साथियों अपील कर रहे है कि सरपंच सचिव से बात करके उनको काम दिलवाने में मदद करें : संपर्क नम्बर@7082589315, सचिव का नम्बर@7471103899.
