2012 तथा 2013 की छात्रबृत्ति (भवन निर्माण कर्मकार मंडल) बच्चों को नहीं दी गयी है...कृपया मदद करें

ग्राम-गोरसी ,जिला-अनूपपुर, (मध्यप्रदेश) से (भारतीय किसान यूनियन) नाथूलाल राठौर बता रहे हैं, कि शासकीय उच्तर माध्यमिक विद्यालय गोरसी में सन 2012 तथा 2013 की छात्रबृत्ति (भवन निर्माण कर्मकार मंडल) बच्चों को नहीं दी गयी है, कुछ बच्चों से भी उन्होंने बात की और विद्यालय केप्राचार्य महोदय जी से भी प्राचार्य महोदय जी का कहना है कि, कर्मकार मंडल के छात्रवृत्ति नहीं दी गयी है बाकि दे दी गयी है, इसके लिए जनपद पंचायत C.E.O को दो बार पत्र भी लिखा गया, लेकिन उनके द्वारा कहा गया कि राशि न होने के कारण नहीं दी जा रही है, जब भी राशि उपलब्ध होगी वितरित कर दी जायेगी 206 छात्र ऐसे हैं जिनको 2 वर्षों से छात्रबृत्ति नहीं दी गयी,इन सम्पूर्ण छात्रो की छात्रवृति लगभग 281000 है, तो ये साथी सीजीनेट के सुनने वाले साथियों से मदद की आपील कार रहे हैं, कि दिए गये सम्बंधित अधिकारियों के नम्बरों पर बात कर इस समस्या को समाधान करने में मदद करें:लेवर अधिकारी@9301114891.

Posted on: Jan 28, 2019. Tags: ANUPPUR MP NATHULAL RATHOR SONG VICTIMS REGISTER

पंचायत द्वारा इन्हें असक्षम समझकर इंदिरा आवास की राशि नहीं दी जा रही है...कृपया मदद करें

ग्राम-धरमपुरा, ब्लाक-कबीरधाम, जिला-कबीरधाम, (छत्तीसगढ़) से ग्रामीण कवंर लाल
पुसऊ s/o गोविन्द बता रहे हैं कि ये अत्यंत गरीब हैं, भीख मांगकर अपना गुजर-बशर करते हैं, 2010-11में नन्हकीदास s/o जंगलदास, जुगरीबाई पति बैसाखू और पुसऊ s/o गोविन्द को इंदिरा आवास जारी हुआ, जिसमें से जुगरीबाई को बिना मकान बनाए इंदिरा आवास की राशि प्रदान कर दी गई, जबकि पुसऊ s/o गोविन्द को दीनदयाल ग्रामीण आवास योजना के अंतर्गत 900 वर्ग फुट जमीन का भू स्वामित्व अधिकार प्राप्त हुआ है| लेकिन ग्राम पंचायत द्वारा इन्हें असक्षम समझकर इंदिरा आवास की राशि नहीं दी जा रही है| बैंक में खाता भी खुलवाया| ग्राम पंचायत से लेकर जिलाधिकारी तक शिकायत की गई लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुआ | तो ये साथी सीजीनेट के सुनने वाले साथियों से मदद की मांग कर रहे हैं, की दिए गये नम्बरों पर बात कर इस समस्या को हल कराने में मदद करें:सचिव@9993707641,C.E.O.@9424130668, सरपंच@9755784135.

Posted on: Jan 27, 2019. Tags: CG KABIRDHAM KANVAR LAL SONG VICTIMS REGISTER

वार्ड क्रमांक-5 का नल एक महीने से नहीं चल रहा है,पानी के लिए अकाल है...कृपया मदद करें

ग्राम-कोलनी, पोस्ट-फुनगा, थाना-अनूपपुर, जिला-अनूपपुर, (मध्य प्रदेश) से छोटेलाल बता रहे हैं, कि ग्राम-कोलनी का वार्ड क्रमांक-5 का नल एक महीने से नहीं चल रहा है, बाकी सभी जगह चालू है, वार्ड क्रमांक-5 में पानी के लिए अकाल है, कई बार सम्बंधित अधिकारीयों से कहा गया लेकिन कोई भी नहीं सुन रहा है, तो ये साथी सीजीनेट के सुनने वाले साथियों से मदद की मांग कर रहे हैं, की दिए गये नम्बरों पर अधिक बात कर इस समस्या का समाधान करने में मदद करें:मुन्ना पाव @9617584205.

Posted on: Jan 26, 2019. Tags: ANUPPUR CHHOTELAL MP SONG VICTIMS REGISTER

गाँव में 10 वर्ष से सड़क की समस्या है,आवेदन पर कोई सुनवाई नहीं होती…मदद की अपील-

ग्राम-कछवारी पारा, पंचायत-रामगढ़, ब्लाक-ओडगी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से ग्रामवासी गोपाल दास, जगमोहन सिंह, बिहारी लाल, सुनील कुमार, रामलाल, शिव प्रसाद और सोहन लाल बता रहे हैं, गाँव में सड़क की समस्या है, कच्ची सड़क है, लोगों को आने जाने और वाहन ले जाने में समस्या होती है | सड़क कछवारी पारा से रामगढ़ तक है | समस्या 10 साल से है, उन्होंने समस्या के निराकरण के लिये संबंधित अधिकारियों के पास आवेदन किया, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है, इसलिए ग्रामवासी सीजीनेट के सांथियो से अपील कर रहे हैं कि दिए गये नंबरों पर अधिकारियों से बात कर समस्या का निराकरण कराने में मदद करें : सरपंच@8959583627, सचिव@7610143591, कलेक्टर@9826443377, CEO@9926192534. (गोपाल दास) संपर्क नंबर@9009670945.

Posted on: Jan 25, 2019. Tags: CG KANHAIYALAL KEWAT ODGI PROBLEM ROAD SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER

ट्रांसफार्मर जल जाने से गाँव में बिजली नही जल रही है अधिकारी कोई ध्यान नही दे रहे हैं...मदद की अपील

ग्रामपंचायत-चौरभटी, ब्लॉक-जतहरी, जिला-अनूपपुर, (मध्य प्रदेश) से भारतीय किसान यूनियन के उपाध्यक्ष नाथू लाल राठौर बता रहे हैं की उनके गांव ऊपर टोला बसुराहन मोहल्ला में 2 वर्ष पूर्व राजीव गांधी ऊर्जा मिशन के तहत बिजली के ट्रांसफार्मर लगाये गए थे| और लाईन चालू कर दी गयी थी, पर उसमे बिजली नहीं आई। और अभी वह जला पड़ा है। उन्होने ग्राम पंचायत से लेकर बिजली विभाग सभी जगह लिखित में शिकायत करी अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुआ। और न ही विधुत विभाग से कोई कर्मचारी ट्रांसफार्मर देखने आया। वे कई बार सम्बंधित अधिकारियों को आवेदन दिए हैं पर अब तक कोई सुनवाई नही हुआ है तो साथी सीजीनेट के सुनने वाले साथियों से मदद की मांग कर रहे हैं कि दिए गये नम्बरों पर बात कर इस समस्या का समाधान करने में मदद करें:
J.E.@9425185281, A.E@ 9425185263, जिलाधिकारी@8989011707.

Posted on: Jan 25, 2019. Tags: ANUPPUR JATIHRI MP NATHULAL SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »