पिता प्रेम का प्रशासन, पिता रोटी है कपड़ा है माकान है...गीत-
ग्राम-सरईमाल, पोस्ट-चंद्रानी, जिला-डिंडौरी (मध्यप्रदेश) से संतोष कुमार अहिरवार एक गीत सुना रहे हैं :
पिता प्रेम का प्रशासन-
पिता रोटी है कपड़ा है माकान है-
पिता छोटे से परिवार का बड़ा आसमान है-
पिता आपद है पुत्र अनंत प्यार है-
पिता है तो बच्चो का आये दिन इंतजार है...
Posted on: Apr 03, 2019. Tags: DINDORI MP SANTOSH KUMAR AHIRWAR SONG VICTIMS REGISTER
मै दृष्टिबाधित हूँ जीवन यापन करने में दिक्कत होती है, रोजगार दिलाने में मदद-
ग्राम-पाली, थाना-बैकुंठपुर, पोस्ट-जामू, तहसील-सिरमौर, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से शिवकुमार द्वेदी बता रहे हैं| वे दृष्टिबाधित हैं| देख नहीं सकते| उन्होंने MA तक की पढाई की है| पिता जी का देहांत हो चुका है| उन्हें जीवन यापन करने में दिक्कत होती है| उन्होंने रोजगार को लेकर सी एम हेल्पलाइन में आवेदन किया था लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है| वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं| दिये गये नंबर में बात कर उन्हें रोजगार दिलाने में मदद करें| जिससे वे अपना जीवन यापन कर सकें| शिवकुमार द्वेदी@9203767814.
Posted on: Apr 01, 2019. Tags: MP PROBLEM REWA SHIVKUMAR DIWEDI SONG VICTIMS REGISTER
impact : कई बार आवेदन करने के बाद भी लागत का पैसा नहीं मिल रहा था, संदेश रिकॉर्ड करने के बाद पैसा मिल गया..
ग्राम-धिरी, पोस्ट-जैतपुरी, तहसील-बैहर, जिला-बालाघाट (मध्यप्रदेश) से प्रदीप कुमार बता रहे है, उन्होंने अपने लागत से शौचालय बनवाया था| जिसका पैसा नहीं मिल पा रहा था| इस सन्दर्भ में सरपंच, सचिव के पास कई बार आवेदन दिये, लेकिन कोई कारवाही नहीं हो रही थी| तब उन्होंने तीन महीना पहले अपनी समस्या को सीजीनेट में रिकॉर्ड किया था| जिसके बाद अब पैसा मिल गया है| इसलिये वे सीजीनेट के साथियों और संबंधित अधिकारियों को धन्यवाद दे रहे हैं, जिनकी मदद से उनकी समस्या हल हो चुकी है | प्रदीप कुमार@6264510518.
Posted on: Mar 29, 2019. Tags: BALAGHAT IMPACT STORY MP PRADIP KUMAR SONG VICTIMS REGISTER
हांथ पर तिरंगा लिहे शीश पर महिताज हो...गीत-
जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से बृजेश कुमार देश के सैनिको के सम्मान में एक गीत सुना रहे हैं :
हांथ पर तिरंगा लिहे शीश पर महिताज हो-
कि भारती मुस्कात आवा सिंह पर सवार हो-
केरला, कश्मीर, त्रिपुरा, असम, राजस्थान हो-
कि भारती को सिर झुकमै पाक हिंदुस्तान हों-
हांथो मा बंदूक लिये सेना के जवान हों-
कि देश के सपूत हमारे, देश को कुर्बान हों...
Posted on: Mar 29, 2019. Tags: BRIJESH KUMAR MP REWA SONG VICTIMS REGISTER
जागो जागो रे तराई के बीर कि बेरिया आई चेतन की...जागरूकता गीत-
जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से बृजेश कुमार एक जागरूकता गीत सुना रहे हैं :
जागो जागो रे तराई के बीर कि बेरिया आई चेतन की-
बेरिया आई चेतन की-
गाँव-गाँव विद्यालय खुल गई सबकोउ पढ़ा पढ़ावा-
छूटे न कोई अनपढ़ भाई बहना सबको मिल समझावा-
बदलो बदलो रे अपनी तकदीर कि बेरिया आई चेतन की-
अपने मन का काम करामय पैसा टका न देवैं-
पांच पाँव मजदूरी देकर बंधुवा हमें बनावैं...
