आओ बच्चों तुम्हें दिखाएं झाँकी हिंदुस्तान की...गीत-
गीदम, जिला-दंतेवाड़ा (छत्तीसगढ़) से ओमेश्वरी कश्यप, समीरा नाग और अनामिका कश्यप एक गीत सुना रहे हैं :
आओ बच्चों तुम्हें दिखाएं झाँकी हिंदुस्तान की-
इस मिट्टी से तिलक करो ये धरती है बलिदान की-
वंदे मातरम, वंदे मातरम-
उत्तर में रखवाली करता पर्वतराज विराट है-
दक्षिण में चरणों को धोता सागर का सम्राट है-
जमुना जी के तट को देखो गंगा का ये घाट है बाट...
Posted on: Aug 27, 2019. Tags: BHOLA BAGHEL CG DANTEWADA SONG VICTIMS REGISTER
लोगो को विश्वास है, मंदिर में पूजा करने से दुःख, समस्यायें दूर होती हैं...
ग्राम-छापरभानपुरी, ब्लाक-तोकापाल, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से हरदेव बघेल बता रहे हैं| उनके गाँव में एक मंदिर है| जिसमे शनिवार और मंगलवार को पूजा होता है| उस जगह पर लोग दूर-दूर से आते हैं| उनको मंदिर में श्रद्धा है| जिसके कारण वे आकर पूजा प्रार्थना करते हैं| और मन्नते मागते हैं| लोगो का मानना है| इससे उनके दुःख दूर होते हैं| समस्याओं का हल निकलता है| शांति मिलती है| ये कार्य वे कई साल से कर रहे हैं|
Posted on: Aug 27, 2019. Tags: BHOLA BAGHEL CG JAGDALPUR SONG STORY VICTIMS REGISTER
रावन राजा बड़े बलवाना...गीत-
ग्राम-देवरी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से कैलास पोया एक गीत सुना रहे हैं :
रावन राजा बड़े बलवाना-
सूरपुर में करथे पयाना-
कोन हर घड़ा मांजे कोन हर झाड़ू मारे-
कोन बहारे अंगना रे-
सूरपुर में करथे पयाना...
Posted on: Aug 27, 2019. Tags: CG KAILASH POYA SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER
बिजली की समस्या के लिये आवेदन देते हैं, लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया जाता...
ग्राम-चीपुरुचेलमा, पंचायत-उप्पेरु, तहसील-कुकुनूर, जिला-पश्चिम गोदावरी (आंध्र प्रदेश) से कलुमु लोकेश बता रहे हैं| हमारे गाँव में अभी तक बिजली नहीं है| रात को बहुत दिक्कत होती है| जहरीले जीवो का खतरा रहता है| बच्चो की पढाई पर असर पड़ता है| इस समस्या के निरकरण के लिये उन्होंने अधिकारयों के पास आवेदन पत्र दिया था| लेकिन अभी तक कार्यवाही नहीं हुई है| इसलिये वे सीजीनेट के सभी साथियों से अपील कर रहे हैं| दिये नंबरों पर अधिकारियों से बात कर समस्या का निराकरण कराने में मदद करें : विधायक@9849855444, तहसीलदार@9482362828. कलुमु लोकेश@8500891670.
Posted on: Aug 27, 2019. Tags: ANDHRA PRADESH NARAYANA PROBLEM WEST GODAVARI
गाँव में कोई सरकारी सुविधा नहीं है, सरकार ध्यान नहीं दे रही है-
ग्राम-चीपरुपाड, पंचायत-पेदरायगूडम, तहसील-कुकनूर, जिला-पश्चिम गोदावरी (आंध्र प्रदेश) से पोडियम माडय्या बता रहे हैं| गाँव में रोड, बोरिंग, बिजली, आधार कार्ड, राशान कार्ड, जमीन का पट्टा| कोई सुविधा नहीं है| लेकिन सरकार ध्यान नहीं दे रही है| लोग परेशान हैं| इसलिये वे निवेदन कर रहे हैं| अधिकारियों से बात कर समस्याओं को हल कराने में मदद करें : तहसीलदार@9849855444. भीमा@8179933802.


