प्रशासन द्वारा आंगनवाडी संचालित है,पर आज तक आंगनवाडी स्कूल नही लग रहा है...कृपया मदद करें
ग्राम-डोकरीघटिया, पंचायत-पुटपुटा, तहसील-पंडरिया, जिला-कबीरधाम( छत्तीसगढ़) से भगवन्तिन धुर्वे, सहोद्री धुर्वे, हिरिया बाई, नरबदिया बाई, बता रहे हैं कि उनके गाँव में प्रशासन द्वारा आंगनवाडी संचालित है, वहां आंगनवाडी कार्यकर्ता और सहायिका दोनों हैं, पर आज तक आंगनवाडी स्कूल नही लग रहा है, कर्मचारियों के द्वारा न ही बच्चों बुलाया जाता, न ही कोई सर्वे किया जाता| स्कूल नही लगने से गर्भवती-धात्री और बच्चों को सही पौष्टिक आहार नही मिल पाता है| जबकि बच्चों की जनसंख्या 15 की है| इसकी शिकायत सम्बंधित अधिकारियों को दिया गया लेकिन अब तक कोई फायदा नही हुआ, उनका कहना है कि स्कूल लगे और बच्चों को पौष्टिक आहार मिले| तो ये साथी सीजीनेट के सुनने वाले साथियों से मदद की मांग कर रहे हैं, कि दिए गये अधिकारियों के नम्बर पर बात कर इस समस्या का समाधान करने में मदद करें| परियोजना अधिकारी@7224868385, विधायक@9893637637, संपर्क नम्बर@6266073521.
Posted on: May 24, 2019. Tags: ANGANWADI KABIRDHAM MITHLESH MANIKPURI PANDARIYA SONG VICTIMS REGISTER
जन गण मन अधिनायक जय हे भारत भाग्य विधाता...राष्ट्रगान
ग्राम-मारमा, पोस्ट-केश्नानगर धमनी, जिला-बलरामपुर, (छत्तीसगढ़) से मीना यादव एक राष्ट्रगान सुना रही है:
जन गण मन अधिनायक जय हे भारत भाग्य विधाता-
पंजाब सिन्ध गुजरात मराठा द्राविड़ उत्कल बंग-
विन्ध्य हिमाचल यमुना गंगा उच्छल जलधि तरंग-
तव शुभ नामे जागे, तव शुभ आशिष मागे-
गाहे तव जय गाथा-
जन गण मंगलदायक जय हे भारत भाग्य विधाता-
जय हे, जय हे, जय हे, जय जय जय जय हे...
Posted on: May 24, 2019. Tags: ANTHEM BALRAMPUR CG NATIONAL SONG VICTIMS REGISTER
स्कूल नहीं है बनाने में मदद करे|
ग्राम- हिन्दुसरु तहसील- बोरगामपरु जिला- भद्रदरी कोठागुडेम( तेलंगाना) से कुछ दीदी अपनी समस्या बता रहीं है| वे बता रहीं है की उनके गाँव में स्कूल नहीं है| ये करीब 15 साल से नहीं है| बच्चे पढ़ नहीं पा रहे हैं, काफी दूर जाना पड़ता है स्कूल के लिए| इसकी शिकायत सरपंच से भी किया है| गाँव में स्कूल नहीं हैं, बचे शिक्षा से बंचीत रह जाते हैं|इसलिए सीजीनेट साथियों से मदद की उम्मीद करते हैं|CO@9705161754, शिक्षा विभाग 9704034277, DM @9440366555संपर्क नंबर रमेश नम्बरी 9100816601
Posted on: May 23, 2019. Tags: Bhadradri Kothagudem EDUCATION KANHAIYALAL KEWAT SONG TELANGANA VICTIMS REGISTER
माँ मुझे तू अपने आँचल मै ढक कर सुलाया-कविता
ग्राम-तमनार, जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से कन्हैयालाल पड़ियारी एक कविता सुना रहे हैं:
माँ मुझे तू अपने आँचल मै ढक कर सुलाया-
माँ मुझे तू अपने सीने से लगा कर दोध पिलाया-
माँ मुझे तू ऊँगली पकड़ कर चलना सिखाया-
माँ मुझे तू दुन्य मै चलने का रीत समझाया-
माँ मुझे हर सुख दुख से तू खुद झेल मुझे बचाया...
Posted on: May 23, 2019. Tags: CG KANHAIYALAL PADIYARI POEM RAIGARH SONG VICTIMS REGISTER
Impact : स्कूल के हैंडपंप से लाल पानी निकल रहा था सन्देश रिकॉर्ड करने के 7 दिन के अन्दर काम हो गया...
ग्राम-छोटेपूटूकेला, पंचायत-तेलई धार, विकासखंड-बतौली, जिला-सरगुजा (छत्तीसगढ़) प्रकाश गुप्ता बता रहा है कि उनकी गाँव के स्कूल के हैंडपंप से लाल पानी निकल रहा था | जिससे बच्चों को बहुत परेशानी हो रही थी| इसके लिए वहां के शिक्षकों द्वारा कई बार सम्बंधित अधिकारियों को शिकायत दिया गया था, परन्तु कोई कार्यवाई नही किया गया | तब ये साथी ने सीजीनेट में अपना सन्देश रिकॉर्ड किया, सन्देश रिकॉर्ड करने के 7 दिन के अन्दर उनका काम हो चुका है, अब वे खुश हैं| इसलिए ये साथी सीजीनेट के सुनने वाले और सम्बंधित अधिकारियों को धन्यवाद दे रहे हैं| संपर्क नम्बर@9584513018.
