कोरोना और लॉक डाउन का ग्रामीण जीवन पर असर...

ग्राम-ताराडांड, जिला-अनूपपुर (मध्यप्रदेश) से बाबूलाल नेटी कोरोना वायरस के कारण गाँव में होने वाली दिक्कत से अवगत करा रहे हैं, गाँव के निवासी नरेश कुमार पटेल जो मजदूरी का काम करते हैं, वे दूसरे राज्य में जाकर काम करते थे, लेकिन जब से कोरोना वायरस आया है और लॉक डाउन हुआ है तब से वे कहीं नहीं जाते हैं, इससे उन्हें समस्या होती है, घर चलाने के लिये जो खर्च मिल जाता था वह नहीं मिल पता है, घर चलाने में दिक्कत होती है, इस तरह लॉक डाउन का असर गाँव में हो रहा है, दिक्कतों का सामना करना पद रहा है|

Posted on: Apr 15, 2020. Tags: ANUPPUR BABULAL NETI CORONA STORY MP SONG VICTIMS REGISTER

जाते नहीं हैं काम पर, कोरोना के नाम पर...कोरोना पर कविता-

राजनांदगाँव (छत्तीसगढ़) से विरेन्द्र गंधर्व कोरोना पर एक कविता सुना रहे हैं:
जाते नहीं हैं काम पर, कोरोना के नाम पर-
कोरोना, कोरोना-
बस यहाँ वहां कोहराम है-
पशु पक्षी तो आजाद विचरण कर रहे हैं-
किन्तु मनुष्य गुलाम है-
कोरोना के नाम पर आज कैसी सजा दे है-
आज हर कोई अपने घर में कैदी है...

Posted on: Apr 15, 2020. Tags: CG CORONA POEM RAJNANDGAON SONG VICTIMS REGISTER VIRENDRA GANDHARV

Impact : काम नहीं होने से मकान का किराया देने में दिक्कत हो रही थी, किराया माफ़ हो गया...

ग्राम पंचायत-बिडौहां, तहसील-जवा, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से रेखा वर्मा बता रही हैं कि वे लॉक डाउन के कारण काम नहीं कर पा रही हैं जिसके कारण पैसे नहीं मिल पाते हैं ऐसे में रूम का किराया देने में समस्या आ रही थी जिस समस्या को उन्होंने सीजीनेट के रिकॉर्ड किया था, जिसके बाद उनका एक माह का किराया माफ़ कर दिया गया है इसलिये वे मदद करने वाले श्रोताओं और माकान मालिक को धन्यवाद दे रही हैं : संपर्क नंबर@7582076431.

Posted on: Apr 15, 2020. Tags: CORONA IMPACT STORY MP REKHA VARMA REWA SONG VICTIMS REGISTER

कोरोना मुक्त होने तक सबको है कष्ट सहना...कोरोना गीत-

कमल विहार, रायपुर (छत्तीसगढ़) से टिकई दास धार कोरोना पर एक गीत सुना रहे हैं:
लॉक डाउन के रहते सब दूर दूर रहना-
कोरोना मुक्त होने तक सबको है कष्ट सहना-
लॉक डाउन के रहते सब दूर दूर रहना-
अर्जी है मजदूरों से जो रोज कमाते खाते थे-
बिनती है बिखारियों से जो भीख मागते थे-
भूख कष्ट समय की मार सबको है सहना-
कोरोना मुक्त होने तक सबको है कष्ट सहना...

Posted on: Apr 15, 2020. Tags: CG CORONA SONG RAIPUR SONG TIKAIDAS DHAR VICTIMS REGISTER

एक दूसरे का सहयोग करें, भीड़ न बनायें जिससे कोरोना को फैलने का मौका मिले...

ग्राम-डभौरा, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से वैभव केसरवानी संदेश दे रहे हैं कि आज कोरोना से निपटने के लिये देश को एक जुट होने की जरुरत है, जो लोग लॉक डाउन में फंसे हैं, गरीब मजदूर हैं, वे एक दुसरे की मदद करें, बांद्रा में फंसे लोग एक साथ भीड़ बनाकर सामने आये हैं, जो कोरोना के फैलने में सहायक हो सकता है, इसलिये एसा नहीं करना है कि वायरस को फैलने का मौका मिले, एक दूसरे के सहयोग से ही परिस्थिति का सामना करना है, सरकार हर संभव मदद कर रही है इसलिय धैर्य से काम लें और देश को इस महामारी से बचाने में सहयोग करें|

Posted on: Apr 15, 2020. Tags: CORONA MESSAGE MP REWA SONG VAIBHAV KESARWANI VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »