हमारे गांव में 20 साल से पानी की समस्या है, नाले से पानी उपयोग करते है...मदद की अपील-
ग्राम-सीताराम पुरम, पंचायत-अर्जनवाडा, विकासखण्ड-पालवेंचा, जिला-भद्रादी कोठागुडेम (तेलंगाना) से ग्रामवासी बता रहे हैं| उनके गांव में पानी की समस्या है| गांव में 34 घर है| लोग नाले से पानी लाकर उपयोग करते हैं| ये समस्या 20 साल से बनी है| लेकिन आज तक कोई व्यवस्था नहीं की गई है| इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं, कि दिये गये नंबरों पर बात कर गांव में हैण्डपंप लगवाने में मदद करें : सरपंच@9652719673, कलेक्टर@9440366555, CEO@9705161754. संपर्क नंबर@9705424030.
Posted on: May 27, 2019. Tags: BHADRADI KANHAIYALAL KEWAT KOTHAGUDAM SONG TELANGANA VICTIMS REGISTER
स्वास्थ्य स्वर : नींद न आने की समस्या का घरेलू उपचार-
प्रयाग विहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच डी गांधी नींद न आने की समस्या का घरेलू उपचार बता रहे हैं| बैगन की पत्ती का रस 20 ग्राम, सफेद प्याज का रस 20 ग्राम, शहद 20 ग्राम लें| शहद को छोड़कर सभी को अलग-अलग धुलकर रस निकाल कर रख लें| उसके बाद सभी को शहद के साथ मिलाकर भोजन के बाद सोने से पहले सेवन करें| इससे लाभ हो सकता है| पेट साफ़ रखें| मिर्च, मसाला, तेल, खटाई, गरिष्ठ पदार्थ का सेवन न करें | नशा न करें| मैदा, शक्कर, नमक का प्रयोग कम करें| पानी ज्यादा पियें | अधिक जानकारी के लिए संपर्क कर सकते हैं| एच डी गाँधी@9111061399.
Posted on: May 27, 2019. Tags: CG HD GANDHI HEALTH RAIPUR SONG VICTIMS REGISTER
मैना साल्हो, मैना साल्हो किरुखा जोराये...कर्मा गीत-
ग्राम-देवरी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से कैलास सिंह पोया एक सरगुजिहा कर्मा गीत सुना रहे हैं :
मैना साल्हो, मैना साल्हो किरुखा जोराये-
हाय रे मैना साल्हो रे काकर पिहा बांधल जाये-
काकर पियार भाई संगला बटोरे हाय रे मैना-
मैना साल्हो, मैना साल्हो किरुखा जोराये-
हाय रे मैना साल्हो रे काकर पिहा बांधल जाये-
काकर पियार भाई संगला बटोरे हाय रे मैना...
Posted on: May 27, 2019. Tags: CG KAILASH SINGH POYA SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER
हमारे वार्ड में पानी की समस्या है, आवेदन करने पर अधिकारी ध्यान नहीं देते...मदद की अपील-
ग्राम-देवरी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से कैलास सिंह पोया बता रहे हैं| उनके गांव के वार्ड क्रमांक 1 में पानी की समस्या है| उन्होंने कई बार अधिकारियों के पास आवेदन किया| कई साल से आवेदन दे रहे हैं| लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है | इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं, कि दिये गये नंबरों पर अधिकारियों से बात कर पानी की समस्या को हल कराने में मदद करें : PHE@8120171919, सरपंच@7987796026. कैलास सिंह पोया@7970041518.
Posted on: May 27, 2019. Tags: CG KAILASH SINGH POYA SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER WATER PROBLEM
करे कोशिश अगर इंसान को क्या-क्या नही मिलता...कविता
ग्राम-चरगांव, पंचायत-चरगांव, जिला-डिंडोरी, (मध्यप्रदेश) से अंजली सोनवानी एक कविता सुना रहे हैं:
करे कोशिश अगर इंसान को क्या-क्या नही मिलता-
वह उठकर चलके तो देखो जिसे रास्ता नही मिलता-
भले धुप हो काटें हो चलना ही पड़ता है-
किसी प्यासे को घर बैठे दरिया नही मिलता-
कहें क्या ऐसे लोगों से जो कहकर लडखडाते हैं-
की हम आकाश छू लेते मगर मौक़ा नही मिलता...
