गोबर खाद से कोन से फसल उगाते हैं, उनकी जानकारी-

ग्राम पंचायत-छिंदबहार, पदरचेगनी पारा, ब्लाक-दर्भा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से शंकर समर्थ बता रहे हैं की उनके गांव में जैविक खाद का प्रयोग करते हैं, गोबर का खाद बना कर ज्यादतर उपयोग करते हैं| गोबर खाद से धान, कोसरा, माडिया, उडद, कोदो आदि फसल उगाते हैं| ज्यादातर बारिश के समय होता है| उनके गांव में पानी के साधन कम होने के कारण गर्मी के समय नहीं उगा पाते हैं| अधिक जानकारी के लिए संपर्क नंबर@6266001073.

Posted on: May 17, 2022. Tags: BASTR CG DARBHA INFORMATION

हमारें गांव में पानी की बहुत समस्या है, कृपया मदद करें-

ग्राम पंचायत-कटेंनार, ब्लाक-दर्भा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से रतिराम बघेल बता रहे हैं उनके गांव में हैंडपंप की बहुत समस्या है वहां 15 मकान के जनसंख्या है, हैंडपंप नहीं रहने के कारण दूसरे पारा से पानी लाना पड़ता है, इसके लिए उन्होंने सचिव सरपंच को शिकायत कियें लेकिन अभी तक कोई कारवाही नहीं हुई इसलिए सीजीनेट साथियों से मदद कि अपील कर रहें हैं अधिकारियों से बात कर के हैंडपंप लगवाने में मदद करें: संपर्क नंबर@8817582371, सरपंच@9399311762, सचिव@9479278597.

Posted on: May 17, 2022. Tags: BASTAR CG DARBHA PROBLEM WATER

गांव में सीसी रोड नहीं बना है, लोगों को आने-जाने में बहुत परेशानी होती है, कृपया मदद करें-

ग्राम पंचायत-बुरगुम, ब्लाक-बास्तानार, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से आसमानराम विंजाम बता रहें हैं कि उनके गांव में सीसी रोड कि बहुत समस्या हैं डेढ़ किलों मीटर तक लोगों को आने-जाने में बहुत दिक्कतों का सामना करना पड़ता हैं, गाड़ी नहीं चल पाती हैं| इसके लियें उन्होंने सचिव सरपंच को शिकायत कियें हैं लेकिन अभी तक कोई अधिकारी ध्यान नहीं दे रहें हैं| इसलिए वे साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि सम्बंधित अधिकारियो से बात करके सीसी रोड बनवाने में मदद करें: CEO@9406016762, कलेक्टर@8458956694, संपर्क नंबर@8271917605.

Posted on: May 17, 2022. Tags: BASTANAR BASTAR CG PROBLEM ROAD

नमो शक्ति, नमो शक्ति...आराधना-

ग्राम-तमनार, जिला-रायगढ़, छत्तीसगढ़ से राजेंद्र गुप्ता बता रहे हैं, नवरात्रि का त्यौहार शुरू हो चुका है, इस कोरोना काल में महामारी से निजात पाने के लिये सभी आराधना में लीन है| इस कोरोना काल में वे महामारी से मुक्ति पाने के लिये आराधना कर रहे हैं|
नमो शक्ति, नमो शक्ति-
नमो शक्ति चंडी-
नमो शक्ति काली-
नमो शक्ति तारा-
नमो शक्ति दुर्गे, नमो शक्ति दुर्गे...

Posted on: May 17, 2022. Tags: CG RAIGARH RAJENDRA GUPTA SONG

शांति की बात भान साहू के साथ

भान साहू जी कहती है कि कहना है कि छत्तीसगढ़ में बस्तर में नक्सली इलाका है जहा पर पिछले 40 साल से ये देख रहे है कि लगातार मावादी पुलिस के बीच में हमारे आदिवासी भाई बहनों को जो दिक्कते आ रही है जैसे पीड़ित है किसी की पति का मृत्यु हो गई , किसी की भाई का मृत्यु हो गया या तो किसी के मामा मामी का मृत्यु हो गया हो गया है इस तरह से ये लगातार बस्तर में झेल रहे है और ये अच्छी खबर नही है| हम एक मानव है इंसान है सभी को आजादी के साथ जीने का आधिकार है और ये अभी 15 अगस्त मना रहे है ये आजादी का प्रतीक है|

Posted on: May 17, 2022. Tags: BHAN CG JAGDALPUR PEACE SPEECH SAHU

« View Newer Reports

View Older Reports »