ए से अन्दर, बी से बन्दर...बाल कविता
ग्राम पंचायत-तोयलंका (पटेलपारा) पोस्ट-गदापाल, जिला-दन्तेवाड़ा (छत्तीसगढ़) से बलविन्दर कोडयाम एक बाल कविता सुना रहे हैं:
ए से अन्दर, बी से बन्दर-
सी से सिकंदर-
डी से डाकू तेरे पेट में चाकू-
वहां से निकला बन्दर-
बन्दर के दो बच्चे, सर मैडम को नमस्ते...
Posted on: Oct 25, 2017. Tags: MAHENDRA SINGH UIKEY DANTEWADA SONG VICTIMS REGISTER
आपका स्वास्थ्य आपके मोबाइल में : मुंह के छालो का घरेलू उपचार...
ग्राम-बेलकच, तहसील-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से महावीर सिंह पावले आज आप लोगो को मुंह में छाले होने पर उसके घरेलू उपचार बता रहे है, इस बीमारी से खाने पीने में बहुत दिक्कत होता है और ये बीमारी बच्चे बुजुर्ग सभी लोगो को होता है और लोग इसके लिए बाज़ार से दवा खरीदने जाते हैं जिसमे काफी धन भी बेकार में खर्च होता है जबकि इसका इलाज़ हमारे आसपास ही उपलब्ध है तो वे बता रहे हैं कि इसका सरल नुस्खा है चमेली का जो पत्ता होता है उसको सुबह-सुबह खाली पेट 2 से 3 पत्ते को चबाना है और उसका रस को थूकना है, ऐसा 2 से 3 बार करें ऐसा करने से मुहं के छाले धीरे-धीरे ख़तम होने लगते है| महावीर सिंह पावले@7693933150.
Posted on: Oct 25, 2017. Tags: MAHAVEER SINGH PAWLE SONG VICTIMS REGISTER
चिड़िया रानी आवो न, अपना गीत सुनाव न...आंगनवाड़ी गीत-
ग्राम पंचायत व पोस्ट-गामावाड़ा, जिला-दन्तेवाड़ा (छत्तीसगढ़) से सुख सागर सिंह पावले यहाँ के आंगनवाड़ी कार्यकर्ता इंदिरा शर्मा और चमेली बघेल के सांथ गीत सुनने के सांथ उनके आंगनवाड़ी के विषय में चर्चा कर रहे हैं ये बता रही है कि इनके यहाँ 16 बच्चे है खाने में रोटी सब्जी और दाल, चावल, रेडी टू ईट, गुड़, चना मिलता है प्रतिदिन अलग- अलग नाश्ता रहता है खेलने के लिए परियोजना द्वारा आये खिलौने है, साथ ही ये बच्चो को कविता, गीत भी सिखाते हैं इनके द्वारा सुनाई गई कविता :
चिड़िया रानी आवो न, अपना गीत सुनाव न-
हम तो खाते हलुवा पूड़ी, तुम भी आकार खाओ न...
Posted on: Oct 24, 2017. Tags: DANTEWADA SUKHSAGAR SINGH PAVLE SONG VICTIMS REGISTER
Impact: Our school got new handpump now, were drinking red iron water...
अब हमारे गाँव के स्कूल में एक नया नलकूप खुद गया है और साफ़ पानी आ रहा है और सभी बच्चे तथा शिक्षक बहुत खुश हैं बता रहे हैं ग्राम-देवरी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से कैलाश सिंह पोया। वे बता रहे है कि 8 वां 9 वां महीना में ग्राम देवरी स्कूल के नलकूप में बहुत आयरन पानी लाल आ रहा था तो इन्होने सीजीनेट स्वर में सन्देश रिकॉर्ड किया था उसके बाद सीजीनेट सुनने वाले साथियों ने अधिकारियो के ऊपर दबाव बनाये तो उसको सुधार दिया गया है और अब साफ़ पानी आ रहा है | इसलिए सीजीनेट के साथियों के साथ साथ उन अधिकारियो को भी धन्यवाद दे रहे है जिन्होंने इन गरीब और आदिवासी बच्चों की मदद की है | कैलाश सिंह पोया@9753553881
Posted on: Oct 24, 2017. Tags: EDUCATION HANDPUMP KAILASH SINGH POYA SONG VICTIMS REGISTER WATER
देश में स्वच्छता की बातचीत तो बहुत है पर वृन्दावन जैसे धार्मिक स्थल में भी गन्दगी का आलम है...
ग्राम-सुनेहरा, पोस्ट-वीरा, तहसील-अजयगढ़, जिला-पन्ना (मध्यप्रदेश) से साधु सिंह लोधी वृन्दावन की यात्रा में हैं और वहां से बता रहे हैं कि देश में स्वच्छ्ता की बहुत बात हो रही है पर वृन्दावन में दूर-दूर से लोग आते है और मंदिरों के दर्शन करते है लेकिन यहां पर बहुत गन्दगी है और अच्छे से साफ सफाई नही कराई जा रही है इस बात की जानकारी स्थानीय अधिकारियों को भी है तो इनकी मांग है कि यहाँ पर साफ सफाई हो | इसलिए साथी सीजीनेट के सुनने वाले साथियों से अपील कर रहे हैं कि दिए गए नम्बर पर बात कर दबाव बनाये जिससे इस जगह कि साफ सफाई हो सके जिससे लोग अच्छे से धार्मिक स्थान का आनंद ले सके | कलेक्टर@05652471152, 9454417512. लोधी@9919176792



