गांव में वन विभाग का समिति बनाये थे, उसका पैसा नहीं मिला है, कृपया मदद करें-

ग्राम पंचायत-चचालगुर, छोटे कवाली, ब्लाक-जगदलपुर, जिला-जगदलपुर (छत्तीसगढ़) से महादेव नाग बता रहे हैं उनके गांव में वन विभाग का समिति बनाये थे| और पेड़ कटाई का काम किये थे| समिति में फंड आने वाला था लेकिन अभी तक नही आया चार साल हो गया| इसके लिए उन्होंने वन विभाग के शिकायत किये थे| लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हुई है| इसलिए सीजीनेट साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं, की दियें गयें नंबरों पर बात कर के समस्या का समाधान कराने में मदद करें: संपर्क नंबर@9770972381, सरपंच@9301121158.

Posted on: May 27, 2022. Tags: BASTAR CG DARBHA PAYMENT PROBLEM

गाँव में किसी के घर में शौचालय पूरा नहीं हो पाया है

ग्राम पंचायत जामगांव,ब्लाक-बस्तानार,जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से बावन राम गावड़े उपसरपंच जी गाँव मे शौचालय की समस्या को बता रहे है की गाँव में किसी के घर में शौचालय पूरा नहीं हो पाया है|किसी के घर में गड्डा नहीं है और किसी के घर में सीट व दीवाल भी नहीं बना है|इनका कहना है की इस कार्य के लिए सरकार से जो पैसा मिला था वह पैसा अधिकारी लोग खत्म कर चुके हैं|कृपया इस समस्या को गंभीरता से लेकर अधिकारियों को दंड दिया जाए|संपर्क नंबर@9424224568, जिला कलेकटर@ 8458956694, बस्तानार सीईओ@9406016762.

Posted on: May 27, 2022. Tags: BASTANAR BASTAR CG PROBLEM TOILET

हैंण्डपंप नही होने के कारण कुआं से पानी लाना पड़ता है, कृप्या मदद करें-

ग्राम पंचायत-बड़ेबोदेनार नंबर02, ब्लाक-बास्तानार, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से समारू राम पोयाम बता रहे हैं उनके गांव में हैण्डपंप नही है| हैण्डपंप नही होने कारण आधा किलोमाटर दुर कुआं से पानी लाना पड़ता है| वहां 20-25 घर कि जनसंख्या है, इस संबंध में उन्होंने कई बार आवेदन दिया है लेकिन कोई कारवाही नहीं हो रही है इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर बात कर पानी की समस्या का निराकरण कराने में मदद करें:PHE@8670541769, सरपंच@7587708124, संपर्क नंबर@7647907875, सीईओ@9406016762.

Posted on: May 27, 2022. Tags: BASTANAR BASTAR CG PROBLEM WATER

रोड नही होने के कारण बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ता है, कृप्या मदद करे-

ग्राम पंचायत-कटेनार, पटेलपारा, ब्लाक-दर्भा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से राजूराम पोड़ीयाम बता रहे हैं कि उनके गांव के स्कूल तक आने-जाने के लिए रोड की बहुत समस्या है। बरसात के दिनों में सायकल भी नहीं चल पाता है बहुत कीचड़ हो जाता है, मरीजों को रोड तक बोह के लाना पड़ता है। इसके लिए उन्होंने कई बार आवेदन दिया है लेकिन अभी तक नहीं बना है। इसलिए सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं, कि दिए गए नंबरों पर बात करके समस्या का निराकरण कराने में मदद करें: सरपंच@9399311762, सचिव@9479278597, संपर्क नंबर@6263964196.

Posted on: May 27, 2022. Tags: BASTAR CG DARBHA PROBLEM ROAD

हमारे गांव में पानी कि बहुत समस्या है, निवासियों को दूर से पानी लाना पड़ता है,

ग्राम पंचायत-कोया, ब्लाक-लोहांडीगुडा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से अरुण कवासी बता रहे हैं, उनके में पीने के पानी का बहुत समस्या है| हैण्डपंप है लेकिन वहां से आयरन युक्त पानी निकल रहा है जिससे उस पानी को पीने में बहुत परेशानी हो रही है| लोग बीमार ग्रस्त हो रहे हैं| कई बार सम्बंधित अधिकारियों को आवेदन दिए हैं, लेकिन आज तक उसका कोई प्रभाव नही हुआ| तो ये साथी सीजीनेट के सुनने वाले साथियों साथियों से मदद कि मांग करते हैं कि दिए गये नम्बरों पर बात कर नया पारा में नया हैण्डपंप लगवाने में मदद करें| संपर्क सरपंच@7067378968, सीईओ@8889251366.

Posted on: May 27, 2022. Tags: BASTAR CG LOHANDIGUDA PROBLEM WATER

« View Newer Reports

View Older Reports »