नदी-नाले का गंदा पानी पीने को मजबूर ग्रामीण...कृपया मदद करे-
ग्राम-कान्दावानी, पंचायत-कान्दावानी, तहसील-पंडरिया, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से पूर्णिमा साहू बता रही है पानी की समस्या. भले ही सरकार हर घर में स्वच्छ पेयजल पहुंचाने की बात करती हो और इसके लिए करोड़ों रुपये खर्च किये जा रहे हों. लेकिन छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले की हकीकत यह है कि यहां के लोग आज भी नदी और नाले का पानी पीने को मजबूर हैं. बताया जा रहा है गाँव में एक ही हैंडपंप जो स्कूल के पास और बीच गाँव की बस्ती में एक भी नही नदी-नाले का पानी पिने से कई प्रकार के बीमारी से भी ग्रसित हो रहे है. इस समस्या को पंचायत स्तर पर सचिव सरपंच कई बार आवेदन किये गये परन्तु कोई कार्यवाही किये इसलिए सीजीनेट स्वर सुनने वाले साथियों से मदद करने की अपील कर रहे है. जिला कलेक्टर@9479118118. जिला पंचायत@9425254252.
Posted on: Oct 04, 2019. Tags: PURNIMA SAHU KABIRDHAM CG SONG VICTIMS REGISTER
गाँव-गाँव में विराजे दुर्गा प्रतिमा देवी भक्ति जस गीत सुना रहे है...
जिला कोरबा (छत्तीसगढ़) से मनोज महंत (हरमुनियम) वादक श्याम भाई (ढोलक) वादक देवी भक्ति जस गीत सुना रहे है कोरबा (छत्तीसगढ़) दुर्गा उत्सव समिति द्वारा की गई अलग-अलग प्रतिमाएं स्थापित नौ दिन के लिए स्थापित मां दुर्गा अलग-अलग रूप धारण करती हैं| प्रतिदिन माता सेवा के गीत भी गाए जा रहे हैं। इस विभिन्ना स्वरूप को देखने के लिए आसपास के ग्रामीण बड़ी संख्या में प्रतिदिन दर्शनार्थ उपस्थित हो रहे हैं।
Posted on: Oct 04, 2019. Tags: MANOJ MAHANT KORBA CG SONG VICTIMS REGISTER
भक्ति गीत : मना के लाबो जी मना ले लाबो न, लाला लंगुरवा ला मना के लाबो जी...
ग्राम-तालदेवरी, जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से कुश कुमार एक गीत सुना रहा है:
मना के लाबो जी मना ले लाबो न-
लाला लंगुरवा ला मना के लाबो जी-
मना के लाबो चला लाला लंगुरवा ला-
रामचंद्र के भगत मयारू-
माई के दुलरवा ला मना के लाबो-
त्रिशूल, धनुषवा के मन नही आवे-
मन नही आवे लंगुरवा मन नही आवे-
मना के लाबो जी मना ले लाबो न-
लाला लंगुरवा ला मना के लाबो जी...
Posted on: Oct 03, 2019. Tags: KUSHKMAR RAIGARH CG SONG VICTIMS REGISTER
शौचालय बनवाने के बाद ग्रामीणों को नहीं मिले पैसे...कृपया मदद करे-
“दूजराम गोंड” ग्राम-डंगनिया, पंचायत-महामाई, थाना-लोरमी, जिला मुंगेली (छत्तीसगढ़) से बिरसो बाई बता रही है शौचालय निर्मित प्रोत्साहन राशि नही मिलने की समस्या बता रहा है. सरपंच और सचिव ने ग्रामीणों को निर्माण के बाद पैसे मिलने की बात कही थी। इसलिए ग्रामीणों ने अपने नाते रिश्तेदारों व गांव के समृद्ध लोगों से रुपए कर्ज पर लेकर अपने-अपने घरों में शौचालय तैयार कराया। 8-10 तक सरपंच और सचिव के चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन एक रुपए भी नहीं मिला है इसलिए सीजीनेट स्वर सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है. सरपंच@9165018206.
Posted on: Oct 03, 2019. Tags: DUJRAM MUNGELI CG SONG VICTIMS REGISTER
Impact : सीजीनेट स्वर में सन्देश रिकॉर्ड कराने के बाद बैंक के खाते में पैसा आ गया...
ग्राम-अलका, पोस्ट-चलगली, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) सुरेश कुमार बता रहे हैं. उन्होंने कक्षा 10वी की परीक्षा सन 2017-18 में उत्तीर्ण की है| धामनी समिति द्वारा तेंदू पत्ता संग्रहण विवरण कार्ड पर एक जानकारी दी गयी थी| कि 75 प्रतिशत से अधिक अंक से पास होने वाले बच्चो को 15 हजार रुपये दिये जाते है जो वही दिए जाने वाली राशि नही मिला था| जिसे सीजीनेट स्वर में सन्देश रिकॉर्ड किये थे. सीजीनेट स्वर सन्देश सुनने वाले साथियों की मदद से तेंदू पत्ता संग्रहण विवरण राशि दिलाने में सहयोग किये जो सभी सीजीनेट स्वर सुनने वाले एंव अधिकारियों को धन्यवाद कर रहे है.
