आंगनवाडी बंद होने से ग्रामीणों को नहीं मिल रहा आहार...मदद करें
शिवानन्द द्विवेदी ग्राम- कैथा,ग्रामपंचायत-कैथा, तहसील-मनगवां, जनपद पंचायत-गंगेव, जिला-रीवा ,मध्यप्रदेश से बता रहे यहाँ कि आँगनवाणी केंद्र बंद रहते हैं जिसके कारण न तो बच्चो को और न ही गर्भवती महिलाओं को पोषण आहार नही मिल रहा है और न ही किसी योजना का लाभ मिल रहा है इसलिए साथी सीजीनेट से मदद की अपील कर रहे हैं सम्बंधित अधिकारी के मदद को फ़ोन कर हमारी मदद करने की कृपा करें- जिलाधिकारी@9425903973,महिला सशक्तिकारण आयुक्त@09039626856,
Posted on: Feb 12, 2019. Tags: SHIVANAND DWIVEDI SONG VICTIMS REGISTER
हमार भोला, भोला-भोला हमार भोला...शिव चर्चा भजन-
ग्राम पंचायत-भाड़ी, विकासखण्ड-ओडगी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से शांति एक शिव चर्चा भजन गीत सुना रहे रही है:
हमार भोला, भोला-भोला हमार भोला-
भोला डमरू बजा के आया न, हमार भोला-
हो हमार शिवा हो हमार शिवा-
हमार शिवा न, डमरू बजा के आया न हमार भोला...
Posted on: Feb 12, 2019. Tags: CG JAYANTI AYAM ODGI SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER
हमारे मोहल्ले में हैण्डपंप नहीं है, आवेदन करने पर कोई सुनवाई नहीं होती...मदद की अपील-
ग्राम पंचायत-माणर, ब्लाक-ओडगी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से रीता देवी, सोना और सुखमन बता रही हैं | वार्ड क्रमांक 5 के हर्रा पारा में हैण्डपंप नही है | मोहल्ले में 10 माकान है | वे लोग 2 किलोमीटर दूर बोरिंग से पानी लाते हैं | इसके अलावा वे कुएं का पानी उपयोग करते हैं जिससे वे बीमार पड़ जाते हैं | पारा में हैण्डपंप नहीं है | समस्या को हल कराने के लिये वे आवेदन देते हैं लेकिन उस पर कोई काम नहीं होता है | इसलिये निवासी सीजीनेट के सुनने वाले सभी श्रोताओं से अपील कर रहे हैं कि दिये गये नंबरों पर संबंधित अधिकारियों से बात कर समस्या का निराकरण कराने में मदद करें | PHE@9589733942, सचिव@9575803404.
Posted on: Feb 12, 2019. Tags: CG HAND PUMP ODGI PROBLEM ROOPLAL MARAWI SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER
कर रहे इस बात का अफ़सोस हम...रचना
ग्राम-मालीघाट, जिला-मुजफ्फरपुर (बिहार) से सुनील कुमार महेश कटारे ‘सुगम’ की रचना सूना रहे हैं :
कर रहे इस बात का अफ़सोस हम-
वक्त पर हरदम खामोश हम-
बढ़ते रहना चाहिए था जो हमें-
बढ़ न पाए नस्ल में वो जोश हम-
साजिशे सब सामने होती रही-
बेखबर फिरभी रहे मदहोश हम-
बेईमानों के बढाए हौसले-
उनका ही करते रहे जयघोष हम-
बेच खाया हमने अपना स्वाभिमान-
मरते ही आये हैं आक्रोश हम-
कोशिशे तो की मगर उलझी हुयी-
ले नहीं पाए नतीजा उससे हम-
कर रहे इस बात का अफ़सोस हम...
Posted on: Feb 12, 2019. Tags: SONG SUNIL KUMAR VICTIMS REGISTER
आपका स्वास्थ्य आपके मोबाइल में : मूली के औषधीय उपयोग
जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से अमित साहू एक सब्जी मूली के औषधीय उपयोग के बारे में बता रहे हैं : मूली के पत्ते को छाव में सुखा कर उसका चूर्ण बना ले इसके बाद चूर्ण और शक्कर को बराबर मिलाकर 2 माह तक खाने से बवासीर की समस्या में आराम होता है ये खूनी,बाधी दोनों प्रकार के बबासीर में उपयोग कर सकते हैं इसके रस को कुछ हप्ते लेने से पेशाब नली में होने वाली पथरी कट-कट कर पेशाब के रास्ते से बाहर निकल जाती है इसके सांथ ही जिन पुरुषो में लैंगिक समस्या होती है वे मूली के बीज को तीली के तेल में सेक कर उस तेल को लगाने से मदद मिल सकती है. दाद, खुजली में इसके बीज के चूर्ण को नीबू के रस के सांथ मिलाकर उस भाग में लगाने से आराम मिलता है |अमित साहू@8964931287.

